Social Science 2025 Class 10 Question Paper
Bihar Board Class 10 Social Science 2025 (paper code 211): the full previous year question paper. Switch on Solution to practise it question by question.
Full question paper
SECONDARY SCHOOL EXAMINATION – 2025
माध्यमिक स्कूल परीक्षा – 2025 (ANNUAL / वार्षिक)
प्रश्न पुस्तिका सेट कोड: A
Question Booklet Set Code: A
SOCIAL SCIENCE (Compulsory)
सामाजिक विज्ञान (अनिवार्य)
विषय कोड (Subject Code): 211
कुल प्रश्न: 80 + 32 = 112
Total Questions: 80 + 32 = 112
समय: 2 घंटे 45 मिनट
Time: 2 Hours 45 Minutes
कुल मुद्रित पृष्ठ: 32
Total Printed Pages: 32
पूर्णांक: 80
Full Marks: 80
------------------------------------------------------------
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश:
1. परीक्षार्थी OMR उत्तर पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें।
2. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
3. दाहिनी ओर हाशिये पर दिए हुए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
4. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
5. यह प्रश्न पुस्तिका दो खण्डों में है – खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
6. खण्ड-अ में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं जिनमें 40 प्रश्न अनिवार्य हैं। यदि परीक्षार्थी 40 से अधिक प्रश्नों के उत्तर देते/देती हैं, तो प्रथम 40 उत्तरों का ही मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। इनके उत्तर हेतु OMR उत्तरपत्रक पर दिए गए सही विकल्प को काले/नीले बॉल पेन से भरें। किसी भी प्रकार के हाइटनर / तरल पदार्थ / ब्लेड / नाखून आदि का OMR उत्तरपत्रक में प्रयोग नहीं करें अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
7. खण्ड-ब में सामाजिक विज्ञान के अन्तर्गत कुल 5 विषयों के लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
• इतिहास में 6 लघु उत्तरीय प्रश्न (Q. Nos. 1 से 6) हैं, जिनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
• राजनीति विज्ञान में 4 लघु उत्तरीय प्रश्न (Q. Nos. 9 से 12) हैं, जिनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
• अर्थशास्त्र में 4 लघु उत्तरीय प्रश्न (Q. Nos. 15 से 18) हैं, जिनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
• भूगोल में 6 लघु उत्तरीय प्रश्न (Q. Nos. 21 से 26) हैं, जिनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
• आपदा प्रबन्धन में 4 लघु उत्तरीय प्रश्न (Q. Nos. 29 से 32) हैं, जिनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
इनके अतिरिक्त 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Q. Nos. 7, 8, 13, 14, 19, 20, 27, 28) हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं भूगोल में प्रत्येक से एक-एक प्रश्न का उत्तर देना है।
8. किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।
Instructions for the candidates:
1. Candidates must enter his / her Question Booklet Serial No. (10 Digits) in the OMR Answer Sheet.
2. Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.
3. Figures in the right hand margin indicate full marks.
4. 15 minutes of extra time have been allotted for the candidates to read the questions carefully.
5. This question booklet is divided into two sections – Section-A and Section-B.
6. In Section-A there are 80 objective type questions out of which 40 questions are compulsory. If the candidate answers more than 40 questions, the first 40 answers only will be evaluated. Each question carries 1 mark. For answering these darken the correct circle given on the OMR answer sheet with black / blue ball pen. Do not use whitener / liquid material / blade / nail etc. on the OMR answer sheet otherwise the result will be treated invalid.
7. In Section-B there are Short Answer Type questions of 5 subjects of Social Science. Each question carries 2 marks.
• History has 6 Short Answer Type questions (Q. Nos. 1 to 6) out of which any 3 questions are to be answered.
• Political Science has 4 Short Answer Type questions (Q. Nos. 9 to 12) out of which any 2 questions are to be answered.
• Economics has 4 Short Answer Type questions (Q. Nos. 15 to 18) out of which any 2 questions are to be answered.
• Geography has 6 Short Answer Type questions (Q. Nos. 21 to 26) out of which any 3 questions are to be answered.
• Disaster Management has 4 Short Answer Type questions (Q. Nos. 29 to 32) out of which any 2 questions are to be answered.
Apart from these, there are 8 Long Answer Type questions (Q. Nos. 7, 8, 13, 14, 19, 20, 27, 28). Each question carries 4 marks. One Long Answer Type question each from History, Political Science, Economics and Geography is to be answered.
8. Use of any electronic appliances is strictly prohibited.
============================================================
खण्ड – अ / SECTION – A
वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions
प्रश्न संख्या 1 से 80 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। केवल 40 प्रश्नों के ही उत्तर दें।
40 × 1 = 40
Question Nos. 1 to 80 have four options each, out of which only one is correct. Mark your selected option on the OMR sheet. Answer any 40 questions.
40 × 1 = 40
------------------------------------------------------------
1. लोहे की मात्रा अधिक होने के कारण कौन-सी मृदा अनुर्वर होती जा रही है ?
(A) जलोढ़ मृदा
(B) काली मृदा
(C) लैटेराइट मृदा
(D) मरुस्थलीय मृदा
Which soil is becoming infertile due to high amount of iron?
(A) Alluvial soil
(B) Black soil
(C) Laterite soil
(D) Desert soil
2. रेगुर मृदा का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) उत्तर प्रदेश
(C) केरल
(D) पंजाब
In which state is the maximum expansion of Regur soil?
(A) Maharashtra
(B) Uttar Pradesh
(C) Kerala
(D) Punjab
3. सिमलीपाल वन्य जीव अभयारण्य कहाँ स्थित है ?
(A) उत्तराखण्ड
(B) ओडिशा
(C) गुजरात
(D) त्रिपुरा
Where is Similipal Wildlife Sanctuary located?
(A) Uttarakhand
(B) Odisha
(C) Gujarat
(D) Tripura
4. कर्तन एवं दहन कृषि को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
(A) गहन कृषि
(B) रोपण कृषि
(C) जैविक कृषि
(D) झूम कृषि
By what other name is burn and slash agriculture known?
(A) Intensive farming
(B) Plantation agriculture
(C) Organic farming
(D) Jhum agriculture
5. भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर किस फसल की कृषि होती है ?
(A) गेहूँ
(B) चावल
(C) दलहन
(D) कपास
Which crop is cultivated on the largest area in India ?
(A) Wheat
(B) Rice
(C) Pulses
(D) Cotton
6. भारत की सबसे पुरानी तेल शोधन इकाई कौन है ?
(A) डिगबोई
(B) मथुरा
(C) बरौनी
(D) जामनगर
Which is the oldest oil refining unit in India ?
(A) Digboi
(B) Mathura
(C) Barauni
(D) Jamnagar
7. किस बंदरगाह का नाम दीनदयाल बंदरगाह कर दिया गया है ?
(A) तूतीकोरिन
(B) न्यू मंगलोर
(C) कांडला
(D) मुंबई
Which port has been renamed as Deendayal Port ?
(A) Tuticorin
(B) New Mangalore
(C) Kandla
(D) Mumbai
8. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का मुख्यालय कहाँ है ?
(A) पटना
(B) नोएडा
(C) फरक्का
(D) कोलकाता
Where is the headquarters of Inland Waterways Authority of India ?
(A) Patna
(B) Noida
(C) Farakka
(D) Kolkata
9. निम्नलिखित राष्ट्रीय जलमार्गों में किसकी लंबाई सबसे कम है ?
(A) राष्ट्रीय जलमार्ग-1
(B) राष्ट्रीय जलमार्ग-2
(C) राष्ट्रीय जलमार्ग-3
(D) राष्ट्रीय जलमार्ग-4
Which of the following National waterways has the shortest length?
(A) National Waterway-1
(B) National Waterway-2
(C) National Waterway-3
(D) National Waterway-4
10. भारत का प्रथम उर्वरक संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था ?
(A) चुनार
(B) कोरबा
(C) बर्नपुर
(D) सिंदरी
Where was the first fertilizer plant of India established?
(A) Chunar
(B) Korba
(C) Burnpur
(D) Sindri
11. इंदिरा गाँधी नहर किस राज्य में स्थित है ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) उत्तर प्रदेश
(D) बिहार
In which state is Indira Gandhi canal located?
(A) Rajasthan
(B) Gujarat
(C) Uttar Pradesh
(D) Bihar
12. निम्न तेल उत्पादक क्षेत्रों में कौन गुजरात में स्थित है ?
(A) रुद्रसागर
(B) नहरकटिया
(C) अंकलेश्वर
(D) डिगबोई
Which of the following oil producing regions is located in Gujarat ?
(A) Rudrasagar
(B) Naharkatiya
(C) Ankleshwar
(D) Digboi
13. भारत के किस राज्य में मोनाजाइट प्रचुरता में पाया जाता है ?
(A) ओडिशा
(B) केरल
(C) तमिलनाडु
(D) आन्ध्र प्रदेश
In which state of India is Monazite found in abundance ?
(A) Odisha
(B) Kerala
(C) Tamil Nadu
(D) Andhra Pradesh
14. यूनेस्को द्वारा भारत के कितने जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्रों को मान्यता दी गई है ?
(A) 12
(B) 18
(C) 15
(D) 20
How many Biosphere Reserves of India have been recognized by UNESCO?
(A) 12
(B) 18
(C) 15
(D) 20
15. आलू किस प्रकार की फसल है ?
(A) जायद
(B) खरीफ
(C) रबी
(D) इनमें से कोई नहीं
What type of crop is potato ?
(A) Zaid
(B) Kharif
(C) Rabi
(D) None of these
16. कोंकण रेलवे किन दो राज्यों को जोड़ती है ?
(A) महाराष्ट्र एवं गुजरात
(B) महाराष्ट्र एवं कर्नाटक
(C) कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश
(D) महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश
Konkan Railway connects which two states?
(A) Maharashtra and Gujarat
(B) Maharashtra and Karnataka
(C) Karnataka and Andhra Pradesh
(D) Maharashtra and Madhya Pradesh
17. हीराकुड बाँध किस राज्य में अवस्थित है ?
(A) ओडिशा
(B) उत्तराखण्ड
(C) मध्य प्रदेश
(D) कर्नाटक
In which state is Hirakud Dam located ?
(A) Odisha
(B) Uttarakhand
(C) Madhya Pradesh
(D) Karnataka
18. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के सभी लौह इस्पात संयंत्रों का प्रबंध किसके अधीन है ?
(A) टिस्को (TISCO)
(B) सेल (SAIL)
(C) भेल (BHEL)
(D) इनमें से कोई नहीं
Under whose control is the management of all the iron and steel plants in the public sector of India?
(A) TISCO
(B) SAIL
(C) BHEL
(D) None of these
19. नेल्लोर किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?
(A) अभ्रक
(B) बॉक्साइट
(C) लौह अयस्क
(D) हीरा
Nellore is famous for the production of which mineral?
(A) Mica
(B) Bauxite
(C) Iron ore
(D) Diamond
20. भिलाई स्टील संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था ?
(A) ब्रिटेन
(B) रूस
(C) जर्मनी
(D) फ्रांस
Bhilai Steel Plant was established with the cooperation of which country ?
(A) Britain
(B) Russia
(C) Germany
(D) France
21. उत्तर और दक्षिण वियतनाम का एकीकरण कब हुआ ?
(A) अप्रैल 1975
(B) मई 1970
(C) जुलाई 1965
(D) जून 1960
When did the unification of North and South Vietnam occur ?
(A) April 1975
(B) May 1970
(C) July 1965
(D) June 1960
22. मिरात-उल-अखबार किसने शुरू किया ?
(A) बदरुद्दीन तैयबजी
(B) फिरोज मेहता
(C) दादाभाई नौरोजी
(D) राजा राममोहन राय
Who started Miraat-ul-Akhbar ?
(A) Badruddin Tyabji
(B) Pheroze Mehta
(C) Dadabhai Naoroji
(D) Raja Rammohan Roy
23. निम्न में से किसे 'समाजवादियों की बाइबिल' कहा जाता है ?
(A) साम्यवादी घोषणापत्र
(B) अप्रैल थिसिस
(C) दास कैपिटल
(D) इनमें से सभी
Which of the following is called the 'Bible of Socialists' ?
(A) Communist Manifesto
(B) April Theses
(C) Das Kapital
(D) All of these
24. 1954 के जेनेवा समझौते के क्रियान्वयन की देखभाल हेतु गठित त्रिसदस्यीय अंतरराष्ट्रीय निगरानी आयोग का सदस्य निम्न में से कौन नहीं था ?
(A) भारत
(B) कनाडा
(C) पोलैण्ड
(D) फ्रांस
Who among the following was not a member of the three-member International Monitoring Commission formed to look after the implementation of the Geneva Agreement of 1954 ?
(A) India
(B) Canada
(C) Poland
(D) France
25. "मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है।" यह कथन किसका है ?
(A) मार्टिन लूथर
(B) गुटेनबर्ग
(C) महात्मा गाँधी
(D) कार्ल मार्क्स
Who said, "Printing is the greatest gift given by God" ?
(A) Martin Luther
(B) Gutenberg
(C) Mahatma Gandhi
(D) Karl Marx
26. निम्न में से सबसे पुराना बैंक कौन-सा है ?
(A) इंडियन बैंक
(B) पंजाब नेशनल बैंक
(C) बैंक ऑफ इण्डिया
(D) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
Which of the following is the oldest bank ?
(A) Indian Bank
(B) Punjab National Bank
(C) Bank of India
(D) State Bank of India
27. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सत्र में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया ?
(A) 65
(B) 72
(C) 75
(D) 78
How many delegates attended the first session of the Indian National Congress ?
(A) 65
(B) 72
(C) 75
(D) 78
28. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उदारवादी नेता नहीं है ?
(A) गोपाल कृष्ण गोखले
(B) एम. जी. रानाडे
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
Who among the following was not a moderate leader of the Indian National Congress?
(A) Gopal Krishna Gokhale
(B) M. G. Ranade
(C) Bal Gangadhar Tilak
(D) Surendra Nath Banerjee
29. बंगाल विभाजन किसने वापस लिया ?
(A) लॉर्ड कर्जन
(B) लॉर्ड हार्डिंग
(C) लॉर्ड इरवीन
(D) लॉर्ड मिन्टो
Who withdrew the partition of Bengal ?
(A) Lord Curzon
(B) Lord Hardinge
(C) Lord Irwin
(D) Lord Minto
30. मोपला विद्रोह कहाँ हुआ ?
(A) महाराष्ट्र
(B) मध्य प्रदेश
(C) बिहार
(D) केरल
Where did the Moplah rebellion take place?
(A) Maharashtra
(B) Madhya Pradesh
(C) Bihar
(D) Kerala
31. किस घटना के विरोध स्वरूप रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नाइट की उपाधि त्याग दी थी ?
(A) खिलाफत आन्दोलन
(B) चौरी-चौरा कांड
(C) जलियाँवाला हत्याकांड
(D) साइमन कमिशन
Against which incident did Rabindranath Tagore give up his knighthood?
(A) Khilafat Movement
(B) Chauri-Chaura incident
(C) Jallianwala Bagh Massacre
(D) Simon Commission
32. मास्टर दा किनका उपनाम था ?
(A) सुभाषचन्द्र बोस
(B) सूर्य सेन
(C) चित्तरंजन दास
(D) विपिन चंद्र पाल
Whose nickname was Master Da?
(A) Subhash Chandra Bose
(B) Surya Sen
(C) Chittaranjan Das
(D) Bipin Chandra Pal
33. इलबर्ट बिल कब पारित हुआ ?
(A) 1818
(B) 1843
(C) 1884
(D) 1918
When was Ilbert Bill passed ?
(A) 1818
(B) 1843
(C) 1884
(D) 1918
34. कलकत्ता कॉरपोरेशन एक्ट किसके शासनकाल में पारित हुआ ?
(A) लॉर्ड डलहौजी
(B) लॉर्ड कर्जन
(C) लॉर्ड रिपन
(D) लॉर्ड लिटन
During whose reign was the Calcutta Corporation Act passed?
(A) Lord Dalhousie
(B) Lord Curzon
(C) Lord Ripon
(D) Lord Lytton
35. ब्रेस्ट लिटोवस्क की संधि किन देशों के बीच हुई थी ?
(A) रूस और फ्रांस
(B) रूस और इंग्लैण्ड
(C) रूस और अमेरिका
(D) रूस और जर्मनी
Between which countries was the Treaty of Brest-Litovsk signed?
(A) Russia and France
(B) Russia and England
(C) Russia and America
(D) Russia and Germany
36. पेरेस्त्रोइका तथा ग्लासनोस्ट की अवधारणा किसने दी ?
(A) मिखाइल गोर्बाचेव
(B) पुतिन
(C) स्टालिन
(D) लेनिन
Who gave the concept of Perestroika and Glasnost ?
(A) Mikhail Gorbachev
(B) Putin
(C) Stalin
(D) Lenin
37. ग्रेगोरियन कैलेंडर जूलियन कैलेंडर से कितने दिन आगे चलता है ?
(A) 10 दिन
(B) 12 दिन
(C) 13 दिन
(D) 15 दिन
By how many days is the Gregorian Calendar ahead of the Julian Calendar?
(A) 10 days
(B) 12 days
(C) 13 days
(D) 15 days
38. 1853-54 के क्रिमिया युद्ध में कावूर ने किस देश की ओर से युद्ध में सम्मिलित होने की घोषणा की ?
(A) फ्रांस
(B) ऑस्ट्रिया
(C) जर्मनी
(D) पोलैण्ड
In the Crimean War of 1853-54, on behalf of which country did Cavour announce his participation in the war ?
(A) France
(B) Austria
(C) Germany
(D) Poland
39. विश्व का पहला समाजवादी शासन स्थापित करने वाला देश कौन है ?
(A) फ्रांस
(B) जर्मनी
(C) रूस
(D) चीन
Which country was the first to establish socialist rule in the world ?
(A) France
(B) Germany
(C) Russia
(D) China
40. यूनानी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान तुर्की के समर्थन में कौन था ?
(A) इंग्लैण्ड
(B) फ्रांस
(C) मिस्र
(D) रूस
Who supported Turkey during the Greek War of Independence ?
(A) England
(B) France
(C) Egypt
(D) Russia
41. भुज किस राज्य में है ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) मध्य प्रदेश
(D) कर्नाटक
Bhuj is in which state ?
(A) Rajasthan
(B) Gujarat
(C) Madhya Pradesh
(D) Karnataka
42. ज्वालामुखी उद्गार से कौन-सा पदार्थ निकलता है ?
(A) लावा
(B) जलवाष्प
(C) गैस
(D) इनमें से सभी
What substance comes out of volcanic eruption?
(A) Lava
(B) Water vapour
(C) Gases
(D) All of these
43. निम्न में से किसे बाढ़ का देश कहा जाता है ?
(A) पाकिस्तान
(B) बांग्लादेश
(C) इण्डोनेशिया
(D) भूटान
Which of the following is called the country of flood?
(A) Pakistan
(B) Bangladesh
(C) Indonesia
(D) Bhutan
44. किस आपदा का संबंध पृथ्वी की आंतरिक संरचना से है ?
(A) बाढ़
(B) रासायनिक आपदा
(C) सुनामी
(D) इनमें से सभी
Which disaster is related to the internal structure of the Earth ?
(A) Flood
(B) Chemical disaster
(C) Tsunami
(D) All of these
45. निम्न में से किसमें मूल्यह्रास का मूल्य शामिल है ?
(A) NDP
(B) NNP
(C) GDP
(D) इनमें से सभी
Which of the following includes the values of depreciation ?
(A) NDP
(B) NNP
(C) GDP
(D) All of these
46. ब्रंटलैंड आयोग निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
(A) धारणीय विकास
(B) गरीबी
(C) बेरोजगारी
(D) समावेशी विकास
Brundtland Commission is related to which of the following?
(A) Sustainable Development
(B) Poverty
(C) Unemployment
(D) Inclusive Development
47. 1949 में भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(A) पी. सी. महालनोबिस
(B) दादाभाई नौरोजी
(C) एम. एस. स्वामीनाथन
(D) साइमन कुजनेट्स
Who was the Chairman of the National Income Committee constituted by the Government of India in 1949 ?
(A) P. C. Mahalanobis
(B) Dadabhai Naoroji
(C) M. S. Swaminathan
(D) Simon Kuznets
48. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना कब हुई थी ?
(A) अगस्त 1952
(B) जुलाई 1982
(C) अक्टूबर 1975
(D) अप्रैल 1980
When was Regional Rural Bank established?
(A) August 1952
(B) July 1982
(C) October 1975
(D) April 1980
49. निम्न में से किस आर्थिक सुधार की प्रक्रिया में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ मुख्य भूमिका निभा रही हैं ?
(A) उदारीकरण
(B) राष्ट्रीयकरण
(C) वैश्वीकरण
(D) इनमें से सभी
Multinational companies are playing a key role in which of the following economic reform processes?
(A) Liberalization
(B) Nationalization
(C) Globalization
(D) All of these
50. पूँजी बाजार से प्राप्त ऋणों की परिपक्वता अवधि क्या होती है ?
(A) अल्पकालीन
(B) दीर्घकालीन
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
What is the maturity period of loans obtained from capital market?
(A) Short term
(B) Long term
(C) Both (A) and (B)
(D) None of these
51. मानव विकास रिपोर्ट किस घटक के आधार पर तैयार की जाती है ?
(A) शैक्षिक स्तर
(B) स्वास्थ्य स्थिति
(C) प्रति व्यक्ति आय
(D) इनमें से सभी
On the basis of which component is the Human Development Report prepared ?
(A) Education level
(B) Health status
(C) Per capita income
(D) All of these
52. गरीबी के कुचक्र की अवधारणा किसने दी ?
(A) प्रो० केन्स
(B) प्रो० मार्शल
(C) रेगनर नर्क्स
(D) एडम स्मिथ
Who gave the concept of the vicious circle of poverty ?
(A) Prof. Keynes
(B) Prof. Marshall
(C) Ragnar Nurkse
(D) Adam Smith
53. गरीबी रेखा निर्धारण हेतु कैलोरी मापदण्ड किसके सुझाव पर निर्धारित किया गया ?
(A) तेंदुलकर समिति
(B) लकड़ावाला समिति
(C) योजना आयोग
(D) रंगराजन समिति
On whose suggestion was the calorie criteria for determining the poverty line decided?
(A) Tendulkar Committee
(B) Lakdawala Committee
(C) Planning Commission
(D) Rangarajan Committee
54. सहकारिता प्रांतीय सरकारों का हस्तांतरित विषय कब बना ?
(A) 1904
(B) 1912
(C) 1914
(D) 1919
When did co-operation become a transferred subject of provincial governments?
(A) 1904
(B) 1912
(C) 1914
(D) 1919
55. निम्न में से क्या बिहार के विकास में बाधक है ?
(A) गरीबी
(B) बेरोजगारी
(C) बाढ़
(D) इनमें से सभी
Which of the following is a hindrance in the development of Bihar ?
(A) Poverty
(B) Unemployment
(C) Flood
(D) All of these
56. निम्न में से किस देश का HDI रैंक भारत से अच्छा है ?
(A) नेपाल
(B) श्रीलंका
(C) पाकिस्तान
(D) म्यांमार
Which of the following countries has a better HDI rank than India?
(A) Nepal
(B) Sri Lanka
(C) Pakistan
(D) Myanmar
57. निम्न में से क्या पूँजीगत वस्तु का उदाहरण है ?
(A) ट्रैक्टर
(B) उपकरण
(C) मशीन
(D) इनमें से सभी
Which of the following is an example of a capital good?
(A) Tractor
(B) Tools
(C) Machine
(D) All of these
58. कार्यशील जनसंख्या का बड़ा हिस्सा किस क्षेत्र में कार्यरत है ?
(A) प्राथमिक क्षेत्र
(B) द्वितीयक क्षेत्र
(C) तृतीयक क्षेत्र
(D) इनमें से कोई नहीं
In which sector is the major part of the working population employed?
(A) Primary sector
(B) Secondary sector
(C) Tertiary sector
(D) None of these
59. "बिहार के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है।" यह कथन किसका है ?
(A) सरदार वल्लभभाई पटेल
(B) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
(C) इंदिरा गाँधी
(D) कर्पूरी ठाकुर
"India's development is not possible without the development of Bihar." Whose statement is this?
(A) Sardar Vallabhbhai Patel
(B) A. P. J. Abdul Kalam
(C) Indira Gandhi
(D) Karpuri Thakur
60. निम्न में कौन आर्थिक आधारभूत संरचना का अंग है ?
(A) संचार
(B) शिक्षा
(C) स्वास्थ्य सुविधाएँ
(D) कुशल प्रशासन
Which of the following is a part of economic infrastructure?
(A) Communication
(B) Education
(C) Health facilities
(D) Efficient administration
61. विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों की संख्या कितनी है ?
(A) 149
(B) 164
(C) 166
(D) इनमें से कोई नहीं
What is the number of member countries of World Trade Organization?
(A) 149
(B) 164
(C) 166
(D) None of these
62. राष्ट्रीय आय को कुल जनसंख्या से भाग देने पर क्या प्राप्त होगा ?
(A) सीमान्त आय
(B) कुल आय
(C) कुल बचत
(D) प्रति व्यक्ति आय
What is obtained on dividing national income by total population?
(A) Marginal Income
(B) Total Income
(C) Total Savings
(D) Per Capita Income
63. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज करने की समय सीमा क्या है ?
(A) एक वर्ष
(B) दो वर्ष
(C) एक माह
(D) दो माह
What is the time limit for filing complaint under Consumer Protection Act ?
(A) One year
(B) Two years
(C) One month
(D) Two months
64. भारत में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों की संख्या क्या है ?
(A) 19
(B) 12
(C) 15
(D) 20
What is the number of public sector commercial banks operating in India ?
(A) 19
(B) 12
(C) 15
(D) 20
65. दलाल स्ट्रीट निम्न में से किससे संबंधित है ?
(A) तेल परिशोधन
(B) दुग्ध उत्पादन
(C) पूँजी बाजार
(D) इनमें से कोई नहीं
Dalal street is related to which of the following ?
(A) Oil refinery
(B) Milk production
(C) Capital market
(D) None of these
66. निम्न में से क्या भारतीय संघीय व्यवस्था की विशेषता नहीं है ?
(A) दोहरी सरकार
(B) स्वतंत्र न्यायपालिका
(C) लिखित संविधान
(D) दोहरी नागरिकता
Which of the following is not a characteristic of the Indian Federal system?
(A) Dual government
(B) Independent judiciary
(C) Written constitution
(D) Dual citizenship
67. स्थानीय स्वशासन को राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के किस अनुच्छेद में स्थान दिया गया है ?
(A) अनुच्छेद 31
(B) अनुच्छेद 35
(C) अनुच्छेद 40
(D) अनुच्छेद 51
In which article of the Directive Principles of State Policy has local self-government been given a place?
(A) Article 31
(B) Article 35
(C) Article 40
(D) Article 51
68. मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए कितने बहुमत की आवश्यकता होती है ?
(A) एक चौथाई
(B) एक तिहाई
(C) दो-तिहाई
(D) इनमें से कोई नहीं
How much majority is required to pass a no-confidence motion against Mukhiya ?
(A) One-fourth
(B) One-third
(C) Two-third
(D) None of these
69. बिहार में एक नगर निगम में अधिकतम कितने वार्ड हो सकते हैं ?
(A) 37
(B) 51
(C) 72
(D) 75
How many maximum wards may a municipal corporation have in Bihar?
(A) 37
(B) 51
(C) 72
(D) 75
70. सात दलीय गठबंधन कहाँ बनाया गया था ?
(A) बांग्लादेश
(B) भारत
(C) नेपाल
(D) चीन
Where was the seven-party alliance formed ?
(A) Bangladesh
(B) India
(C) Nepal
(D) China
71. पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित समिति कौन है ?
(A) अशोक मेहता समिति
(B) बलवंत राय मेहता समिति
(C) (A) और (B) दोनों
(D) तेंदुलकर समिति
Which is the Committee related to Panchayati Raj system?
(A) Ashok Mehta Committee
(B) Balwant Rai Mehta Committee
(C) Both (A) and (B)
(D) Tendulkar Committee
72. नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना कब हुई ?
(A) 2002
(B) 2004
(C) 2006
(D) 2008
When did Nepal establish democracy?
(A) 2002
(B) 2004
(C) 2006
(D) 2008
73. निम्न में से कहाँ महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था है ?
(A) लोकसभा
(B) विधानसभा
(C) पंचायती राज
(D) इनमें से सभी
Which of the following has a reservation system for women?
(A) Lok Sabha
(B) Vidhan Sabha
(C) Panchayati Raj
(D) All of these
74. निम्न में से किसके विरुद्ध चिली में जनसंघर्ष हुआ था ?
(A) राजतंत्र
(B) सैनिक तानाशाही
(C) समाजवाद
(D) साम्यवाद
Against which of the following was the mass struggle in Chile occurred?
(A) Monarchy
(B) Military dictatorship
(C) Socialism
(D) Communism
75. शिरोमणी अकाली दल किस राज्य का राजनीतिक दल है ?
(A) हरियाणा
(B) झारखंड
(C) पंजाब
(D) हिमाचल प्रदेश
Shiromani Akali Dal is the political Party of which state?
(A) Haryana
(B) Jharkhand
(C) Punjab
(D) Himachal Pradesh
76. निम्न में किसे नगर का प्रथम नागरिक माना जाता है ?
(A) मुखिया
(B) सरपंच
(C) महापौर
(D) पंचायत सचिव
Who among the following is considered the first citizen of the city?
(A) Mukhiya
(B) Sarpanch
(C) Mayor
(D) Panchayat Secretary
77. सामाजिक विभाजनों को हल करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ?
(A) राजतंत्र
(B) लोकतंत्र
(C) सैनिक तानाशाही
(D) जन संघर्ष
What is the best way to solve social divisions?
(A) Monarchy
(B) Democracy
(C) Military dictatorship
(D) Mass struggle
78. 2024 में कौन-सी लोकसभा का चुनाव हुआ था ?
(A) 14 वीं
(B) 15 वीं
(C) 18 वीं
(D) 20 वीं
Which Lok Sabha elections were held in 2024 ?
(A) 14th
(B) 15th
(C) 18th
(D) 20th
79. भारतीय लोकतंत्र में सत्ता के विरुद्ध जन आक्रोश किस दशक से प्रारंभ हुआ ?
(A) 1960 के दशक में
(B) 1970 के दशक में
(C) 1980 के दशक में
(D) 1990 के दशक में
From which decade did the Public anger against power in Indian democracy begin ?
(A) In the 1960s
(B) In the 1970s
(C) In the 1980s
(D) In the 1990s
80. संविधान की ग्यारहवीं (11 वीं) अनुसूची का संबंध किससे है ?
(A) नगरपालिका
(B) ग्राम पंचायत
(C) आपातकाल
(D) मौलिक अधिकार
Which of the following is related to the 11th Schedule of the Constitution ?
(A) Municipality
(B) Gram Panchayat
(C) Emergency
(D) Fundamental Right
============================================================
खण्ड – ब / SECTION – B
------------------------------------------------------------
इतिहास / History
------------------------------------------------------------
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 1 से 6 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
3 × 2 = 6
Question Nos. 1 to 6 are Short Answer Type. Answer any 3 questions. Each question carries 2 marks.
3 × 2 = 6
1. ज़ोलवेरिन का गठन क्यों हुआ ?
Why was Zollverein formed ?
2. लैसेज फेयर क्या है ?
What is Laissez-faire?
3. रॉलेट एक्ट पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया थी ?
How did people react to Rowlatt Act ?
4. अमृतसर में मार्शल लॉ क्यों लगाया गया ?
Why was Martial law imposed in Amritsar?
5. प्रथम विश्व युद्ध का ब्रिटिश उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा ?
What was the impact of the First World War on the British industries?
6. वियना संधि द्वारा लाए गए मुख्य परिवर्तन क्या थे ?
What were the main changes brought by the Vienna Treaty?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 7 और 8 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
1 × 4 = 4
Question Nos. 7 and 8 are Long Answer Type. Answer any one of them. Each question carries 4 marks.
1 × 4 = 4
7. हिन्द-चीन के प्रति फ्रांसीसी नीति का वर्णन करें।
Describe the French policy towards Indo-China.
8. असहयोग आंदोलन के कारण एवं परिणाम का वर्णन करें।
Describe the causes and consequences of Non-cooperation movement.
------------------------------------------------------------
राजनीति विज्ञान / Political Science
------------------------------------------------------------
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 9 से 12 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
2 × 2 = 4
Question Nos. 9 to 12 are Short Answer Type. Answer any 2 questions. Each question carries 2 marks.
2 × 2 = 4
9. नर्मदा बचाओ आंदोलन किसने और क्यों प्रारंभ किया ?
Who started Narmada Bachao Andolan and Why?
10. सोवियत संघ के विघटन का प्रमुख कारण क्या था ?
What was the main reason for the disintegration of the Soviet Union?
11. भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाने वाले किन्हीं दो प्रावधानों को बताइए।
Mention any two provisions which make India secular.
12. भारत में किस प्रकार की शासन प्रणाली पाई जाती है ?
What type of governance system is found in India ?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 13 एवं 14 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
1 × 4 = 4
Question Nos. 13 and 14 are Long Answer Type. Answer any one of them. Each question carries 4 marks.
1 × 4 = 4
13. बिहार पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करें।
Discuss on the role of women in Bihar Panchayati Raj system.
14. राजनीतिक दलों को प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दीजिए।
Give important suggestions to make political parties effective.
------------------------------------------------------------
अर्थशास्त्र / Economics
------------------------------------------------------------
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 15 से 18 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
2 × 2 = 4
Question Nos. 15 to 18 are Short Answer Type. Answer any 2 questions. Each question carries 2 marks.
2 × 2 = 4
15. कोर बैंकिंग की क्या उपयोगिता है ?
What is the utility of core banking?
16. निवेश से क्या अभिप्राय है ?
What is meant by investment ?
17. समावेशी विकास से आप क्या समझते हैं ?
What do you understand by inclusive development ?
18. पूँजीवादी और समाजवादी अर्थव्यवस्था में अन्तर स्पष्ट करें।
Distinguish between capitalist and socialist economies.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 19 एवं 20 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
1 × 4 = 4
Question Nos. 19 and 20 are Long Answer Type. Answer any one of them. Each question carries 4 marks.
1 × 4 = 4
19. 1991 के प्रमुख आर्थिक सुधार क्या हैं ?
What are the major economic reforms of 1991?
20. बिहार में विकास की भावी संभावनाएँ क्या हैं ? विस्तारपूर्वक चर्चा करें।
What are the future possibilities of development in Bihar ? Discuss in detail.
------------------------------------------------------------
भूगोल / Geography
------------------------------------------------------------
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
3 × 2 = 6
Question Nos. 21 to 26 are Short Answer Type. Answer any 3 questions. Each question carries 2 marks.
3 × 2 = 6
21. जैव विविधता से क्या अभिप्राय है ?
What is meant by biodiversity?
22. भूमि निम्नीकरण की समस्या के निदान हेतु किन्हीं दो उपायों का उल्लेख कीजिए।
Mention any two solutions to solve the problem of land degradation.
23. उद्योगों के स्थानीयकरण के लिए दो कारकों का उल्लेख कीजिए।
Mention two factors for the localization of industries.
24. बफर स्टॉक क्यों बनाया जाता है ?
Why is buffer stock created ?
25. समोच्च कृषि से क्या अभिप्राय है ?
What is meant by contour farming?
26. नदी घाटी परियोजनाओं के विकास के क्या उद्देश्य हैं ?
What are the objectives of the development of river valley projects?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 27 एवं 28 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है।
1 × 4 = 4
Question Nos. 27 and 28 are Long Answer Type. Answer any one of them. Each question carries 4 marks.
1 × 4 = 4
27. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में परिवहन एवं संचार साधनों की महत्ता की व्याख्या करें।
Explain the importance of the means of transportation and communication in the development of Indian economy.
28. खनिजों की महत्ता एवं संरक्षण की विवेचना करें।
Discuss the importance and conservation of minerals.
------------------------------------------------------------
आपदा प्रबंधन / Disaster Management
------------------------------------------------------------
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
प्रश्न संख्या 29 से 32 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
2 × 2 = 4
Question Nos. 29 to 32 are Short Answer Type. Answer any 2 questions. Each question carries 2 marks.
2 × 2 = 4
29. आपदा प्रबंधन में स्थानीय स्वशासन की क्या भूमिका है ?
What is the role of local self-government in disaster management?
30. सूखे के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख करें।
Mention different types of drought.
31. प्राकृतिक आपदाओं के विनाश को किस प्रकार न्यूनतम किया जा सकता है ?
How can the devastation by natural disasters be minimized ?
32. आग से जलने की स्थिति में जले हुए स्थान पर क्या प्राथमिक उपचार करना चाहिए ?
What first aid should be given to the burnt area in case of burning?