Science 2026 Class 10 Question Paper
Bihar Board Class 10 Science 2026 (paper code 212): the full previous year question paper. Switch on Solution to practise it question by question.
Full question paper
SECONDARY SCHOOL EXAMINATION - 2026
माध्यमिक स्कूल परीक्षा - 2026
(ANNUAL / वार्षिक)
Question Booklet Set Code / प्रश्न पुस्तिका सेट कोड : A
Subject Code / विषय कोड : 212
Question Booklet Serial No. / प्रश्न पुस्तिका क्रमांक : 4611
SCIENCE (Compulsory) / विज्ञान (अनिवार्य)
Total Questions : 80 + 30 = 110
कुल प्रश्न : 80 + 30 = 110
Time : 2 Hours 45 Minutes
समय : 2 घंटे 45 मिनट
Full Marks : 80
पूर्णांक : 80
Total Printed Pages : 32
कुल मुद्रित पृष्ठ : 32
Instructions for the Candidates:
1. Candidates must enter his/her Question Booklet Serial No. (10 digits) in the OMR Answer Sheet.
2. Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.
3. Figures in the right hand margin indicate full marks.
4. 15 minutes of extra time have been allotted for the candidates to read the questions carefully.
5. This question booklet is divided into two sections - Section-A and Section-B.
6. In Section-A, there are 80 objective type questions, out of which any 40 questions are to be answered. Each question carries 1 mark. If a candidate answers more than 40 questions, then only the answers of the first 40 questions will be evaluated. For answering these, darken the circle with a blue/black ball pen against the correct option on the OMR Answer Sheet provided to you. Do not use whitener / liquid / blade / nail etc. on the OMR Answer Sheet; otherwise the result will be treated as invalid.
7. In Section-B, there are 24 short answer type questions. Out of these, eight questions are from Physics, eight questions are from Chemistry and eight questions are from Biology. Four questions are to be answered from each subject (Physics, Chemistry and Biology). Each question carries 2 marks. Apart from these, there are 6 Long Answer type questions, with two questions each from Physics, Chemistry and Biology. Long Answer type questions from Physics carry 6 marks each, and those from Chemistry and Biology carry 5 marks each. Answering one question each from Physics, Chemistry and Biology is compulsory.
8. Use of any electronic appliances is strictly prohibited.
परीक्षार्थियों के लिये निर्देश:
1. परीक्षार्थी OMR उत्तर पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें।
2. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
3. दाहिनी ओर हाशिये पर दिये हुए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
4. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
5. यह प्रश्नपत्र दो खण्डों में है - खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
6. खण्ड-अ में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 40 प्रश्नों का उत्तर देना है। प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। यदि कोई परीक्षार्थी 40 से अधिक प्रश्नों का उत्तर देता है, तो प्रथम 40 प्रश्नों के उत्तर का ही मूल्यांकन होगा। इनका उत्तर उपलब्ध कराये गए OMR उत्तर-पत्रक में दिए गए सही विकल्प को नीले/काले बॉल पेन से भरें। किसी भी प्रकार के हाइटनर / तरल पदार्थ / ब्लेड / नाखून आदि का OMR उत्तर-पत्रक में प्रयोग करना मना है, अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
7. खण्ड-ब में 24 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें 8 प्रश्न भौतिक शास्त्र के, 8 प्रश्न रसायन शास्त्र के एवं 8 प्रश्न जीव विज्ञान के हैं। प्रत्येक विषय (भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान) से चार-चार प्रश्नों का उत्तर देना है। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। इनके अतिरिक्त इस खण्ड में 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिये गए हैं, जिनमें से 2 प्रश्न भौतिक शास्त्र के, 2 प्रश्न रसायन शास्त्र के एवं 2 प्रश्न जीव विज्ञान के हैं। भौतिक शास्त्र के प्रत्येक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 6 अंक, तथा रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक विषय (भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान) से एक-एक प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य है।
8. किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।
खण्ड - अ / SECTION - A
वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions
Question Nos. 1 to 80 are of objective type. Answer any 40 questions. Each question has four options out of which only one is correct. You have to mark your selected option on the OMR sheet.
40 x 1 = 40
प्रश्न संख्या 1 से 80 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 40 प्रश्नों का उत्तर देना है। प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें।
40 x 1 = 40
1. When the object is at focus, then the image formed in a concave mirror is
(A) Real and at centre
(B) Virtual
(C) At infinity
(D) No image is formed
जब वस्तु फोकस पर हो, तब अवतल दर्पण में बना प्रतिबिंब होता है
(A) वास्तविक और केन्द्र पर
(B) आभासी
(C) अनंत पर
(D) कोई प्रतिबिंब बनता नहीं
2. Image formed by plane mirror is laterally inverted, i.e.
(A) left appears right
(B) up appears down
(C) large in size
(D) none of these
समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब पार्श्व उल्टा होता है, अर्थात्
(A) बायाँ, दायाँ प्रतीत होता है
(B) ऊपर, नीचे प्रतीत होता है
(C) बड़ा होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
3. In concave mirror, image formed at the focus is
(A) Real and inverted
(B) Virtual and erect
(C) Real and erect
(D) Virtual and inverted
अवतल दर्पण में फोकस पर बना प्रतिबिंब होता है
(A) वास्तविक और उल्टा
(B) आभासी और सीधा
(C) वास्तविक और सीधा
(D) आभासी और उल्टा
4. When an object is at infinity, the image in concave mirror is
(A) Behind the mirror, virtual
(B) At focus, real, inverted
(C) At centre, virtual
(D) At pole, virtual
जब वस्तु अनंत पर हो, तो अवतल दर्पण में प्रतिबिंब होता है
(A) दर्पण के पीछे, आभासी
(B) फोकस पर, वास्तविक, उल्टा
(C) केंद्र पर, आभासी
(D) ध्रुव पर, आभासी
5. The value of magnification produced by plane mirror is always
(A) $>1$
(B) $<1$
(C) $=1$
(D) 0
समतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन का मान हमेशा होता है
(A) $>1$
(B) $<1$
(C) $=1$
(D) 0
6. Refraction of light occurs because of
(A) Change in speed of light
(B) Change in frequency
(C) Change in colour
(D) None of these
प्रकाश का अपवर्तन होता है क्योंकि
(A) प्रकाश की गति में परिवर्तन होता है
(B) आवृत्ति में परिवर्तन होता है
(C) रंग में परिवर्तन होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
7. The unit of refractive index is
(A) m/s
(B) no unit
(C) m
(D) cm
अपवर्तनांक की इकाई है
(A) m/s
(B) कोई इकाई नहीं
(C) m
(D) cm
8. The speed of light in air is approximately
(A) $3 \times 10^4$ m/s
(B) $3 \times 10^5$ m/s
(C) $3 \times 10^6$ m/s
(D) $3 \times 10^8$ m/s
वायु में प्रकाश की गति लगभग होती है
(A) $3 \times 10^4$ m/s
(B) $3 \times 10^5$ m/s
(C) $3 \times 10^6$ m/s
(D) $3 \times 10^8$ m/s
9. The reason responsible for apparent bending of a stick in water is
(A) Reflection
(B) Refraction
(C) Dispersion
(D) Scattering
पानी में छड़ी को मुड़ी हुई दिखाई देने का कारण है
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) विक्षेपण
(D) प्रकीर्णन
10. Which of the following has the highest refractive index?
(A) Water
(B) Diamond
(C) Glass
(D) Air
निम्नलिखित में किसका अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है?
(A) पानी
(B) हीरा
(C) काँच
(D) वायु
11. Which colour of ray in the spectrum has more inclination (deviation)?
(A) Green
(B) Red
(C) Violet
(D) Yellow
स्पेक्ट्रम में किस रंग की किरण का झुकाव अधिक होता है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) बैंगनी
(D) पीला
12. The coloured part of the eye is
(A) Lens
(B) Iris
(C) Retina
(D) Cornea
आँख का रंगीन भाग होता है
(A) लेंस
(B) आइरिस
(C) रेटिना
(D) कॉर्निया
13. The near point of a normal eye is
(A) infinity
(B) 50 cm
(C) 100 cm
(D) 25 cm
सामान्य नेत्र की निकट बिन्दु है
(A) अनंत
(B) 50 सेमी
(C) 100 सेमी
(D) 25 सेमी
14. The defect in which a person cannot see distant objects clearly is
(A) Hypermetropia
(B) Myopia
(C) Presbyopia
(D) None of these
जिस दोष में व्यक्ति को दूर की वस्तुएँ स्पष्ट नहीं दिखतीं वह है
(A) दूर दृष्टि दोष
(B) निकट दृष्टि दोष
(C) जरा दूरदर्शिता
(D) इनमें से कोई नहीं
15. Myopia can be corrected by
(A) Convex lens
(B) Concave lens
(C) Cylindrical lens
(D) None of these
निकट दृष्टि दोष सुधारा जाता है
(A) उत्तल लेंस द्वारा
(B) अवतल लेंस द्वारा
(C) बेलनाकार लेंस द्वारा
(D) इनमें से कोई नहीं
16. The SI unit of electric power is
(A) volt
(B) watt
(C) joule
(D) coulomb
विद्युत शक्ति का S.I. मात्रक होता है
(A) वोल्ट
(B) वाट
(C) जूल
(D) कूलॉम्ब
17. The mathematical form of Ohm's law is
(A) $I = VR$
(B) $I = \frac{V}{R}$
(C) $I = \frac{R}{V}$
(D) $I = V + R$
ओम के नियम का गणितीय रूप है
(A) $I = VR$
(B) $I = \frac{V}{R}$
(C) $I = \frac{R}{V}$
(D) $I = V + R$
18. Electrons are released in electrolysis at the
(A) Anode
(B) Cathode
(C) Both (A) and (B)
(D) None of these
विद्युत अपघटन में इलेक्ट्रॉन मुक्त होता है
(A) एनोड पर
(B) कैथोड पर
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
19. What will be the effect on the resistance of the conductor due to increase in temperature?
(A) Increases
(B) Decreases
(C) Does not increase or decrease
(D) None of these
ताप बढ़ने से चालक के प्रतिरोध पर क्या प्रभाव होगा?
(A) बढ़ता है
(B) घटता है
(C) बढ़ता या घटता नहीं
(D) इनमें से कोई नहीं
20. In a dry cell the negative electrode is made of
(A) Brass
(B) Carbon
(C) Zinc
(D) None of these
शुष्क सेल में ऋण इलेक्ट्रोड बना होता है
(A) पीतल का
(B) कार्बन का
(C) जस्ता का
(D) इनमें से कोई नहीं
21. Direction of alternating current in a conductor
(A) is uniform
(B) reverses periodically
(C) changes twice
(D) none of these
प्रत्यावर्ती धारा की दिशा चालक में
(A) एकसमान होती है
(B) आवर्ती रूप से उलट जाती है
(C) दो बार बदलती है
(D) इनमें से कोई नहीं
22. Which of the following is a safety device?
(A) Ammeter
(B) Unit Board
(C) MCB
(D) None of these
निम्नलिखित में कौन सुरक्षा युक्ति है?
(A) ऐमीटर
(B) यूनिट बोर्ड
(C) एम. सी. बी.
(D) इनमें से कोई नहीं
23. The electricity supplied to our houses is
(A) Direct current at 220 V
(B) Direct current at 12 V
(C) Alternating current at 220 V
(D) Alternating current at 12 V
हमारे घरों में जो विद्युत आपूर्ति की जाती है वह
(A) 220 V पर दिष्ट धारा होती है
(B) 12 V पर दिष्ट धारा होती है
(C) 220 V पर प्रत्यावर्ती धारा होती है
(D) 12 V पर प्रत्यावर्ती धारा होती है
24. The value of electric current in the electric circuit at the time of overloading
(A) decreases considerably
(B) does not change
(C) increases very much
(D) none of these
अतिभारण के समय विद्युत परिपथ में विद्युत धारा का मान
(A) बहुत कम हो जाता है
(B) परिवर्तित नहीं होता है
(C) बहुत अधिक बढ़ जाता है
(D) इनमें से कोई नहीं
25. Dynamo converts mechanical energy into which energy?
(A) Sound energy
(B) Electrical energy
(C) Solar energy
(D) None of these
डायनेमो यांत्रिक ऊर्जा को किस ऊर्जा में परिणत करता है?
(A) ध्वनि ऊर्जा
(B) विद्युत ऊर्जा
(C) सौर ऊर्जा
(D) इनमें से कोई नहीं
26. The chemical which shows biomagnification is
(A) CFC
(B) DDT
(C) NADP
(D) ATP
जैव आवर्धन प्रदर्शित करने वाला रसायन है
(A) CFC
(B) DDT
(C) NADP
(D) ATP
27. The molecular formula of ozone is
(A) $\ce{O4}$
(B) $\ce{O2}$
(C) $\ce{O3}$
(D) $\ce{O5}$
ओजोन का आण्विक सूत्र है
(A) $\ce{O4}$
(B) $\ce{O2}$
(C) $\ce{O3}$
(D) $\ce{O5}$
28. The chemical reaction $\ce{Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) -> BaSO4(s) + 2NaCl(aq)}$ is of which type?
(A) Combination reaction
(B) Double displacement reaction
(C) Decomposition reaction
(D) Displacement reaction
रासायनिक अभिक्रिया $\ce{Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) -> BaSO4(s) + 2NaCl(aq)}$ किस प्रकार की है?
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(C) वियोजन अभिक्रिया
(D) विस्थापन अभिक्रिया
29. The addition of oxygen to a substance during a chemical reaction is called
(A) reduction
(B) oxidation
(C) corrosion
(D) none of these
रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का योग कहलाता है
(A) अपचयन
(B) उपचयन
(C) संक्षारण
(D) इनमें से कोई नहीं
30. The ratio of numbers of atoms of hydrogen and oxygen in water is
(A) 2:1
(B) 2:2
(C) 1:2
(D) 1:1
जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन की परमाणुओं की संख्याओं का अनुपात है
(A) 2:1
(B) 2:2
(C) 1:2
(D) 1:1
31. What is the chemical formula of chalk?
(A) $\ce{MgCO3}$
(B) $\ce{CaO}$
(C) $\ce{CaCO3}$
(D) $\ce{Ca(HCO3)2}$
खड़िया का रासायनिक सूत्र क्या है?
(A) $\ce{MgCO3}$
(B) $\ce{CaO}$
(C) $\ce{CaCO3}$
(D) $\ce{Ca(HCO3)2}$
32. Which of the following reactions takes place in the conversion of milk into curd?
(A) Decomposition
(B) Photosynthesis
(C) Fermentation
(D) Excretion
दूध से दही बनने में निम्नांकित में कौन-सी अभिक्रिया होती है?
(A) अपघटन
(B) प्रकाश-संश्लेषण
(C) किण्वन
(D) उत्सर्जन
33. The chemical formula of baking soda is
(A) $\ce{NaHCO3}$
(B) $\ce{NaOH}$
(C) $\ce{Na2CO3}$
(D) $\ce{KOH}$
बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र है
(A) $\ce{NaHCO3}$
(B) $\ce{NaOH}$
(C) $\ce{Na2CO3}$
(D) $\ce{KOH}$
34. Which of the following is a salt?
(A) $\ce{HCl}$
(B) $\ce{NaOH}$
(C) $\ce{K2SO4}$
(D) $\ce{NH4OH}$
निम्नांकित में से कौन लवण है?
(A) $\ce{HCl}$
(B) $\ce{NaOH}$
(C) $\ce{K2SO4}$
(D) $\ce{NH4OH}$
35. Which of the following solutions is used for whitewashing of walls?
(A) $\ce{Ca(HCO3)2}$
(B) $\ce{Ca(OH)2}$
(C) $\ce{CaCO3}$
(D) $\ce{Ca}$
निम्नलिखित में किस विलयन का उपयोग दीवारों की सफेदी करने के लिए किया जाता है?
(A) $\ce{Ca(HCO3)2}$
(B) $\ce{Ca(OH)2}$
(C) $\ce{CaCO3}$
(D) $\ce{Ca}$
36. Which of the following causes acid rain?
(A) $\ce{CO2}$
(B) $\ce{SO2}$
(C) $\ce{CO}$
(D) None of these
निम्नलिखित में किसके कारण अम्ल वर्षा होती है?
(A) $\ce{CO2}$
(B) $\ce{SO2}$
(C) $\ce{CO}$
(D) इनमें से कोई नहीं
37. Which of the following compounds is a weak acid?
(A) $\ce{HCl}$
(B) $\ce{HNO3}$
(C) $\ce{CH3COOH}$
(D) $\ce{H2SO4}$
निम्नलिखित यौगिकों में कौन दुर्बल अम्ल है?
(A) $\ce{HCl}$
(B) $\ce{HNO3}$
(C) $\ce{CH3COOH}$
(D) $\ce{H2SO4}$
38. Which of the following is a non-metal?
(A) $\ce{Fe}$
(B) $\ce{Al}$
(C) $\ce{C}$
(D) $\ce{Ag}$
निम्नलिखित में कौन अधातु है?
(A) $\ce{Fe}$
(B) $\ce{Al}$
(C) $\ce{C}$
(D) $\ce{Ag}$
39. The process of coating iron with zinc is called
(A) Corrosion
(B) Electroplating
(C) Galvanization
(D) None of these
लोहा को जिंक से लेपित करने की क्रिया को कहते हैं
(A) संक्षारण
(B) विद्युत लेपन
(C) गैल्वेनाइजेशन
(D) इनमें से कोई नहीं
40. Which of the following is the most reactive metal?
(A) $\ce{Mg}$
(B) $\ce{Ca}$
(C) $\ce{Na}$
(D) $\ce{K}$
निम्नलिखित में कौन सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु है?
(A) $\ce{Mg}$
(B) $\ce{Ca}$
(C) $\ce{Na}$
(D) $\ce{K}$
41. The alloy containing 90% Cu and 10% Sn is named
(A) Solder
(B) Brass
(C) German Silver
(D) Bronze
मिश्रधातु जिसमें 90% Cu और 10% Sn है, उसका नाम है
(A) सोल्डर
(B) पीतल
(C) जर्मन सिल्वर
(D) कांसा
42. Which of the following is the hardest natural substance?
(A) Silver
(B) Iron
(C) Diamond
(D) Coal
निम्नलिखित में सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौन है?
(A) चाँदी
(B) लोहा
(C) हीरा
(D) कोयला
43. The molecular formula of ethyl alcohol is
(A) $\ce{CH3OH}$
(B) $\ce{C2H5OH}$
(C) $\ce{C2H6OH}$
(D) $\ce{C2H2OH}$
इथाइल एल्कोहल का अणुसूत्र है
(A) $\ce{CH3OH}$
(B) $\ce{C2H5OH}$
(C) $\ce{C2H6OH}$
(D) $\ce{C2H2OH}$
44. The molecular formula of benzene is
(A) $\ce{CH4}$
(B) $\ce{C2H2}$
(C) $\ce{C6H6}$
(D) $\ce{C2H4}$
बेंजीन का अणुसूत्र है
(A) $\ce{CH4}$
(B) $\ce{C2H2}$
(C) $\ce{C6H6}$
(D) $\ce{C2H4}$
45. Which of the following pairs is isomeric?
(A) $\ce{C2H6}$ and $\ce{C6H6}$
(B) $\ce{C5H10}$ and $\ce{C5H12}$
(C) $\ce{C2H5OH}$ and $\ce{CH3OCH3}$
(D) $\ce{CH4}$ and $\ce{C2H6}$
निम्नलिखित में कौन युग्म समावयवी है?
(A) $\ce{C2H6}$ और $\ce{C6H6}$
(B) $\ce{C5H10}$ और $\ce{C5H12}$
(C) $\ce{C2H5OH}$ और $\ce{CH3OCH3}$
(D) $\ce{CH4}$ और $\ce{C2H6}$
46. The IUPAC name of acetic acid is
(A) Ethanoic acid
(B) Methanoic acid
(C) Propanone
(D) Aldehyde
ऐसीटिक अम्ल का IUPAC नाम है
(A) एथेनॉइक अम्ल
(B) मेथेनॉइक अम्ल
(C) प्रोपेनोन
(D) ऐल्डिहाइड
47. Which element is not present in alcohol?
(A) Carbon
(B) Oxygen
(C) Hydrogen
(D) Nitrogen
एल्कोहॉल में कौन-सा तत्व उपस्थित नहीं है?
(A) कार्बन
(B) ऑक्सीजन
(C) हाइड्रोजन
(D) नाइट्रोजन
48. The vertical columns of Periodic Table are called
(A) Groups
(B) Periods
(C) Allotropes
(D) None of these
आवर्त सारणी के उदग्र स्तम्भों को कहा जाता है
(A) वर्ग
(B) आवर्त
(C) अपररूप
(D) इनमें से कोई नहीं
49. The electronic configuration of an element is 2, 8, 7. What is the atomic number of this element?
(A) 10
(B) 11
(C) 17
(D) 19
एक तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है। इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है?
(A) 10
(B) 11
(C) 17
(D) 19
50. From which of the following is it easiest to remove an electron?
(A) $\ce{M}$
(B) $\ce{M+}$
(C) $\ce{M^2+}$
(D) $\ce{M^3+}$
निम्नलिखित में किससे इलेक्ट्रॉन को बाहर निकालना सबसे आसान है?
(A) $\ce{M}$
(B) $\ce{M+}$
(C) $\ce{M^2+}$
(D) $\ce{M^3+}$
51. Which of the following is not a transition element?
(A) $\ce{Ni}$
(B) $\ce{Cu}$
(C) $\ce{Fe}$
(D) $\ce{Ca}$
निम्नलिखित में कौन संक्रमण तत्व नहीं है?
(A) $\ce{Ni}$
(B) $\ce{Cu}$
(C) $\ce{Fe}$
(D) $\ce{Ca}$
52. Coal and Petroleum are
(A) fossil fuels
(B) renewable fuels
(C) nuclear fuels
(D) all of these
कोयला तथा पेट्रोलियम हैं
(A) जीवाश्म ईंधन
(B) नवीकरणीय ईंधन
(C) नाभिकीय ईंधन
(D) इनमें से सभी
53. Which of the following is responsible for imbalance in environment?
(A) Due to increasing human population
(B) Through afforestation
(C) Due to growth of more green plants
(D) Biodiversity
निम्नलिखित में किसके कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता है?
(A) बढ़ती मानव जनसंख्या से
(B) वनरोपण से
(C) अधिक हरे पौधे उगने से
(D) जैव-विविधता से
54. Which of the following is used in electricity production?
(A) Iron
(B) Copper
(C) Wind
(D) Soil
निम्नांकित में किसका उपयोग बिजली उत्पादन में होता है?
(A) लोहा
(B) तांबा
(C) पवन
(D) मिट्टी
55. Dental caries is caused by
(A) Eating sweet things
(B) Not cleaning the teeth
(C) Acid formation by bacteria
(D) All of these
दंत क्षरण का कारण है
(A) मीठी चीज का खाना
(B) दाँतों की सफाई न करना
(C) बैक्टीरिया द्वारा अम्ल का निर्माण होना
(D) इनमें से सभी
56. Which of the following is not required for autotrophic nutrition?
(A) $\ce{CO2}$ and water
(B) Chlorophyll
(C) Sunlight
(D) Oxygen
निम्नलिखित में से क्या स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक नहीं है?
(A) $\ce{CO2}$ तथा जल
(B) क्लोरोफिल
(C) सूर्यप्रकाश
(D) ऑक्सीजन
57. Which nutrient is digested in the oral cavity?
(A) Protein
(B) Carbohydrate
(C) Fat
(D) Nucleic acid
मुख गुहा में किस पोषक तत्व का पाचन होता है?
(A) प्रोटीन
(B) कार्बोहाइड्रेट
(C) वसा
(D) न्यूक्लिक अम्ल
58. The longest part of the human alimentary canal is
(A) Stomach
(B) Oesophagus
(C) Large intestine
(D) Small intestine
मानव आहार नाल का सबसे लम्बा भाग है
(A) आमाशय
(B) ग्रासनली
(C) बड़ी आँत
(D) छोटी आँत
59. Which wall of guard cell of dicotyledonous plants is thick?
(A) Inner
(B) External
(C) Lateral
(D) None of these
द्विबीजपत्री पौधों की गार्ड कोशिका की कौन-सी भित्ति मोटी होती है?
(A) भीतरी
(B) बाहरी
(C) पार्श्व
(D) इनमें से कोई नहीं
60. Where does glycolysis occur?
(A) Cytoplasm
(B) Mitochondria
(C) Golgi complex
(D) None of these
ग्लाइकोलाइसिस कहाँ होता है?
(A) कोशिका द्रव्य में
(B) माइटोकॉण्ड्रिया में
(C) गाल्जी कम्प्लेक्स में
(D) इनमें से कोई नहीं
61. The main respiratory organ of fish is
(A) Trachea
(B) Lungs
(C) Nose
(D) Gills
मत्स्य का मुख्य श्वसन अंग है
(A) ट्रैकिया
(B) फेफड़ा
(C) नाक
(D) गिल्स
62. The human heart is surrounded by
(A) connective tissue
(B) perichondrium
(C) mucosa
(D) pericardium
मानव हृदय घिरा हुआ है
(A) संयोजी ऊतक से
(B) पेरीकॉन्ड्रियम से
(C) म्यूकोसा से
(D) पेरिकार्डियम से
63. The colour of plasma is
(A) green
(B) red
(C) light yellow
(D) none of these
प्लाज्मा का रंग होता है
(A) हरा
(B) लाल
(C) हल्का पीला
(D) इनमें से कोई नहीं
64. Which of the following is water-conducting tissue in plants?
(A) Phloem
(B) Sieve tube
(C) Xylem
(D) None of these
निम्नलिखित में से कौन पौधों में जल संवाहक ऊतक है?
(A) फ्लोएम
(B) चालनी नलिका
(C) जाइलम
(D) इनमें से कोई नहीं
65. Resin is the excretory product of which of the following plants?
(A) Pine
(B) Kaner
(C) Banyan
(D) None of these
रेजिन निम्नलिखित किस पौधे का उत्सर्जी उत्पाद है?
(A) चीड़
(B) कनेर
(C) बरगद
(D) इनमें से कोई नहीं
66. Urine produced in the kidney goes to the urinary bladder through which tube?
(A) From urethra
(B) From the ureter
(C) Both (A) and (B)
(D) None of these
गुर्दे में उत्पादित मूत्र, मूत्राशय में किस नली के द्वारा जाता है?
(A) मूत्रमार्ग से
(B) मूत्रवाहिनी से
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
67. Which waste product does the artificial kidney separate from the blood by dialysis?
(A) Nitrogenous waste
(B) Carbon dioxide
(C) Bilirubin
(D) None of these
कृत्रिम वृक्क किस अपशिष्ट उत्पाद को रुधिर से अपोहन द्वारा पृथक करता है?
(A) नाइट्रोजन युक्त अपशिष्ट
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) बिलिरुबिन
(D) इनमें से कोई नहीं
68. Which of the following organs in plants shows geotropism?
(A) Roots
(B) Leaves
(C) Flower
(D) None of these
पौधों में निम्नलिखित में कौन अंग गुरुत्वानुवर्तन दर्शाता है?
(A) जड़ें
(B) पत्तियाँ
(C) फूल
(D) इनमें से कोई नहीं
69. Which plant hormone inhibits growth?
(A) Ethylene
(B) Cytokinin
(C) Abscisic acid
(D) Gibberellins
कौन पादप हॉर्मोन वृद्धि का संदमन करता है?
(A) एथिलीन
(B) साइटोकाइनिन
(C) ऐबसिसिक अम्ल
(D) जिबरेलिन्स
70. Which of the following controls the movement of voluntary muscles?
(A) Pons
(B) Cerebellum
(C) Diencephalon
(D) Medulla oblongata
निम्नांकित में कौन ऐच्छिक पेशियों की गति का नियंत्रण करता है?
(A) पॉन्स
(B) सेरीबेलम
(C) डाइएनसेफलॉन
(D) मेडला ऑब्लांगेटा
71. Excessive secretion of which hormone causes the disease called Gigantism?
(A) Growth hormone
(B) Sex hormone
(C) Epinephrine
(D) None of these
किस हॉर्मोन के अधिक स्राव से जाइगैंटिज्म नामक रोग हो जाता है?
(A) वृद्धि हॉर्मोन
(B) लिंग हॉर्मोन
(C) एपिनेफ्रीन
(D) इनमें से कोई नहीं
72. The method of asexual reproduction is
(A) Sporulation
(B) Budding
(C) Fission
(D) All of these
अलैंगिक जनन की विधि है
(A) बीजाणु जनन
(B) मुकुलन
(C) विखंडन
(D) इनमें से सभी
73. The appearance of the first menstruation is called
(A) Menopause
(B) Menarche
(C) Menstrual cycle
(D) None of these
प्रथम मासिक धर्म का प्रकट होना कहलाता है
(A) मेनोपॉज
(B) मेनार्च
(C) मासिक चक्र
(D) इनमें से कोई नहीं
74. The development of the embryo takes place in
(A) Ovary
(B) Vagina
(C) Uterus
(D) Fallopian tube
भ्रूण का विकास होता है
(A) अंडाशय में
(B) योनि में
(C) गर्भाशय में
(D) फैलोपियन ट्यूब में
75. Who introduced the term 'protoplasm'?
(A) Purkinje
(B) Darwin
(C) Johnson
(D) Lamarck
'जीवद्रव्य' शब्द किसने प्रस्तुत किया था?
(A) पुरकिंजे ने
(B) डार्विन ने
(C) जॉनसन ने
(D) लामार्क ने
76. The number of sex chromosomes in human gametes is
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
मानव-युग्मक में लिंग गुणसूत्र की संख्या होती है
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
77. Which of the following is the pair of sex chromosomes found in males?
(A) XX
(B) XY
(C) YY
(D) XO
निम्नलिखित में कौन पुरुषों में पाया जाने वाला लिंग क्रोमोसोम का जोड़ा है?
(A) XX
(B) XY
(C) YY
(D) XO
78. Bacteria are called
(A) producer
(B) decomposer
(C) consumer
(D) none of these
जीवाणु कहलाते हैं
(A) उत्पादक
(B) अपघटक
(C) उपभोक्ता
(D) इनमें से कोई नहीं
79. Which of the following is an example of 'ground water'?
(A) River
(B) Well
(C) Pond
(D) Sea
निम्नलिखित में कौन एक 'भूमिगत जल' का उदाहरण है?
(A) नदी
(B) कुआँ
(C) तालाब
(D) समुद्र
80. What type of ecosystem is a pond?
(A) Artificial
(B) Natural
(C) Abiotic
(D) None of these
तालाब किस प्रकार का पारिस्थितिकी तंत्र है?
(A) कृत्रिम
(B) प्राकृतिक
(C) अजैविक
(D) इनमें से कोई नहीं
खण्ड - ब / SECTION - B
भौतिक शास्त्र / Physics
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
Question Nos. 1 to 8 are Short Answer Type. Answer any 4 questions. Each question carries 2 marks.
4 x 2 = 8
प्रश्न संख्या 1 से 8 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
4 x 2 = 8
1. What do you understand by the power of a lens? Write its SI unit.
लेंस की क्षमता से आप क्या समझते हैं? इसका S.I. मात्रक लिखें।
2. Write any two uses of concave mirror.
अवतल दर्पण के कोई दो उपयोग लिखें।
3. What is defect of vision? How many types of it are there?
दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार का होता है?
4. Why is fuse wire used in electrical circuit?
विद्युत परिपथ में फ्यूज तार क्यों लगाए जाते हैं?
5. What is the combination of resistance? How many types of it are there?
प्रतिरोध का संयोजन क्या है? यह कितने प्रकार से होता है?
6. Make a list of two sources of magnetic field.
चुम्बकीय क्षेत्र के दो स्रोतों की एक सूची बनाएँ।
7. What is the function of earth wire?
भूसंपर्क तार का क्या कार्य है?
8. What is geothermal energy?
भू-ऊष्मीय ऊर्जा क्या है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
Question Nos. 9 and 10 are Long Answer Type. Answer any one of them. Each question carries 6 marks.
1 x 6 = 6
प्रश्न संख्या 9 और 10 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 6 अंक निर्धारित है।
1 x 6 = 6
9. How will you identify the given convex lens, concave lens and a circular glass plate without touching their surfaces?
दिए गए उत्तल लेंस, अवतल लेंस एवं काँच की एक वृत्ताकार पट्टिका की सतहों को छुए बिना उनकी पहचान आप कैसे करेंगे?
10. What is energy crisis? Mention its solution.
ऊर्जा संकट क्या है? इसके समाधान का उल्लेख करें।
रसायन शास्त्र / Chemistry
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
Question Nos. 11 to 18 are Short Answer Type. Answer any 4 questions. Each question carries 2 marks.
4 x 2 = 8
प्रश्न संख्या 11 से 18 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है।
4 x 2 = 8
11. Describe a precipitation reaction with an example.
उदाहरण सहित किसी अवक्षेपण अभिक्रिया का वर्णन करें।
12. What are oxidation-reduction reactions?
ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रियाएँ क्या हैं?
13. Explain the process of extinguishing fire using a fire extinguisher through a chemical reaction.
अग्निशामक यंत्र द्वारा आग बुझाने की क्रिया को रासायनिक अभिक्रिया द्वारा समझाएँ।
14. What effect does the concentration of $\ce{H+}$ ions have on the nature of the solution?
$\ce{H+}$ आयन की सांद्रता का विलयन की प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
15. What are minerals?
खनिज किसे कहते हैं?
16. Why are carbon and its compounds used as fuel?
कार्बन एवं उनके यौगिकों का उपयोग ईंधन के रूप में क्यों किया जाता है?
17. Why are noble gases placed in a separate group in periodic table?
आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया है?
18. What are the emission norms for vehicles?
वाहनों के लिए उत्सर्जन संबंधी मानदंड क्या है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
Question Nos. 19 and 20 are Long Answer Type. Answer any one of them. Each question carries 5 marks.
1 x 5 = 5
प्रश्न संख्या 19 एवं 20 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।
1 x 5 = 5
19. Explain the Arrhenius theory of acid and base.
अम्ल तथा क्षार के आरहेनियस सिद्धांत की व्याख्या करें।
20. What do you understand by conservation and management of natural resources?
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?
जीव विज्ञान / Biology
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
Question Nos. 21 to 28 are Short Answer Type. Answer any 4 questions. Each question carries 2 marks.
4 x 2 = 8
प्रश्न संख्या 21 से 28 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
4 x 2 = 8
21. What is the role of acid in our stomach?
हमारे आमाशय में अम्ल की क्या भूमिका है?
22. Explain the difference between respiration and photosynthesis.
श्वसन और प्रकाश संश्लेषण में अंतर स्पष्ट करें।
23. How is food transported in a plant?
पादप में भोजन का स्थानांतरण कैसे होता है?
24. Define excretion. What is an excretory substance?
उत्सर्जन की परिभाषा दें। उत्सर्जी पदार्थ क्या है?
25. Why are some diabetic patients treated with insulin injections?
मधुमेह के कुछ रोगियों की चिकित्सा इंसुलिन का इन्जेक्शन देकर क्यों की जाती है?
26. What is the difference between budding and fragmentation?
मुकुलन और खंडन में क्या अंतर है?
27. What is called gene pattern or genotype?
जीन प्ररूप या जीनोटाइप किसे कहते हैं?
28. What is an ecosystem?
पारितंत्र क्या है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
Question Nos. 29 and 30 are Long Answer Type. Answer any one of them. Each question carries 5 marks.
1 x 5 = 5
प्रश्न संख्या 29 एवं 30 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।
1 x 5 = 5
29. What is the advantage of sexual reproduction over asexual reproduction?
अलैंगिक जनन की तुलना में लैंगिक जनन से क्या लाभ है?
30. Mention the main functions of the human brain.
मानव मस्तिष्क के मुख्य कार्यों का उल्लेख करें।