SECONDARY SCHOOL EXAMINATION - 2026
माध्यमिक स्कूल परीक्षा - 2026
(ANNUAL / वार्षिक)
QUESTION BOOKLET SET CODE: E
प्रश्न पुस्तिका सेट कोड: E
MATHEMATICS (Compulsory)
गणित (अनिवार्य)
Subject Code: 110
विषय कोड: 110
Total Questions: 100 + 30 + 8 = 138
कुल प्रश्न: 100 + 30 + 8 = 138
Time: 3 Hours 15 Minutes
समय: 3 घंटे 15 मिनट
Total Printed Pages: 44
कुल मुद्रित पृष्ठ: 44
Full Marks: 100
पूर्णांक: 100
==================================================
INSTRUCTIONS FOR THE CANDIDATES
परीक्षार्थियों के लिये निर्देश
==================================================
1. Candidates must enter their Question Booklet Serial No. (10 digits) in the OMR Answer Sheet.
परीक्षार्थी OMR उत्तर-पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें।
2. Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
3. Figures in the right-hand margin indicate full marks.
दाहिनी ओर हाशिये पर दिये हुए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
4. 15 minutes of extra time have been allotted for the candidates to read the questions carefully.
प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
5. This question booklet is divided into two sections: Section-A and Section-B.
यह प्रश्नपत्र दो खण्डों में है: खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
6. In Section-A, there are 100 objective type questions, out of which any 50 questions are to be answered. First 50 answers will be evaluated in case more than 50 questions are answered. Each question carries 1 mark. For answering these, darken the circle with a blue/black ball pen against the correct option on the OMR Answer Sheet provided to you. Do not use whitener / liquid / blade / nail etc. on the OMR Answer Sheet, otherwise the result will be treated as invalid.
खण्ड-अ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनमें से किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। पचास से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने पर प्रथम 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर को उपलब्ध कराये गये OMR उत्तर-पत्रक में दिये गये सही विकल्प को नीले/काले बॉल पेन से प्रगाढ़ करें। किसी भी प्रकार के हाइटनर / तरल पदार्थ / ब्लेड / नाखून आदि का OMR उत्तर-पत्रक में प्रयोग करना मना है, अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
7. In Section-B, there are 30 short answer type questions, out of which any 15 questions are to be answered. Each question carries 2 marks. Apart from these, there are 8 long answer type questions, out of which any 4 questions are to be answered. Each question carries 5 marks.
खण्ड-ब में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनमें से किन्हीं 15 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। इनके अतिरिक्त, इस खण्ड में 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिये गये हैं, जिनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर देना है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
8. Use of any electronic appliances is strictly prohibited.
किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।
--------------------------------------------------
खण्ड - अ / SECTION A
वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions
प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक सही है।
किन्हीं 50 प्रश्नों के उत्तर अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें।
50 x 1 = 50
Question Nos. 1 to 100 have four options, out of which only one is correct.
Answer any 50 questions. You have to mark your selected option on the OMR sheet.
50 x 1 = 50
1. Sum of the zeroes of the polynomial $6x^2 - 7x - 3$ is
(A) $-\frac{7}{6}$
(B) $\frac{7}{6}$
(C) $-\frac{1}{2}$
(D) $\frac{1}{2}$
बहुपद $6x^2 - 7x - 3$ के शून्यकों का योगफल है
(A) $-\frac{7}{6}$
(B) $\frac{7}{6}$
(C) $-\frac{1}{2}$
(D) $\frac{1}{2}$
2. Product of the zeroes of the polynomial $2x^2 + 3x + 1$ is
(A) $-\frac{3}{2}$
(B) $\frac{3}{2}$
(C) $-\frac{1}{2}$
(D) $\frac{1}{2}$
बहुपद $2x^2 + 3x + 1$ के शून्यकों का गुणनफल है
(A) $-\frac{3}{2}$
(B) $\frac{3}{2}$
(C) $-\frac{1}{2}$
(D) $\frac{1}{2}$
3. Polynomial having zeroes $-3$ and $2$ is
(A) $x^2 - x - 6$
(B) $x^2 + x - 6$
(C) $x^2 - x + 6$
(D) $x^2 + x + 6$
वह बहुपद जिसके शून्यक $-3$ और $2$ हैं, है
(A) $x^2 - x - 6$
(B) $x^2 + x - 6$
(C) $x^2 - x + 6$
(D) $x^2 + x + 6$
4. Graphical representation of the pair of linear equations $x - y = 0$, $3x + 4y - 20 = 0$ is
(A) intersecting lines
(B) coincident lines
(C) parallel lines
(D) none of these
रैखिक समीकरण युग्म $x - y = 0$, $3x + 4y - 20 = 0$ का आलेखीय निरूपण है
(A) प्रतिच्छेदी रेखाएँ
(B) संपाती रेखाएँ
(C) समांतर रेखाएँ
(D) इनमें से कोई नहीं
5. If $\frac{a_1}{a_2} = \frac{b_1}{b_2} = \frac{c_1}{c_2}$ in the pair of linear equations $a_1x + b_1y + c_1 = 0$, $a_2x + b_2y + c_2 = 0$, then their solution is
(A) unique solution
(B) infinitely many solutions
(C) no solution
(D) none of these
यदि रैखिक समीकरण युग्म $a_1x + b_1y + c_1 = 0$, $a_2x + b_2y + c_2 = 0$ में $\frac{a_1}{a_2} = \frac{b_1}{b_2} = \frac{c_1}{c_2}$ हो, तो उनका हल है
(A) अद्वितीय हल
(B) अपरिमित रूप से अनेक हल
(C) कोई हल नहीं
(D) इनमें से कोई नहीं
6. If the graphical representation of the pair of linear equations $a_1x + b_1y + c_1 = 0$, $a_2x + b_2y + c_2 = 0$ is a pair of parallel lines, then
(A) $\frac{a_1}{a_2} \ne \frac{b_1}{b_2}$
(B) $\frac{a_1}{a_2} = \frac{b_1}{b_2} = \frac{c_1}{c_2}$
(C) $\frac{a_1}{a_2} = \frac{b_1}{b_2} \ne \frac{c_1}{c_2}$
(D) none of these
यदि रैखिक समीकरण युग्म $a_1x + b_1y + c_1 = 0$, $a_2x + b_2y + c_2 = 0$ का आलेखीय निरूपण समांतर रेखाएँ हों, तो
(A) $\frac{a_1}{a_2} \ne \frac{b_1}{b_2}$
(B) $\frac{a_1}{a_2} = \frac{b_1}{b_2} = \frac{c_1}{c_2}$
(C) $\frac{a_1}{a_2} = \frac{b_1}{b_2} \ne \frac{c_1}{c_2}$
(D) इनमें से कोई नहीं
7. If the sum and difference of two numbers are $14$ and $4$ respectively, then their product is
(A) $45$
(B) $48$
(C) $54$
(D) $36$
यदि दो संख्याओं का योगफल और अंतर क्रमशः $14$ और $4$ हों, तो उनका गुणनफल है
(A) $45$
(B) $48$
(C) $54$
(D) $36$
8. If the speed of a boat in still water is $8$ km/hr and the speed of the stream is $3$ km/hr, then the relative speed of the boat in upstream is
(A) $11$ km/hr
(B) $5$ km/hr
(C) $8$ km/hr
(D) $3$ km/hr
यदि स्थिर जल में नाव की चाल $8$ km/hr और धारा की चाल $3$ km/hr हो, तो धारा के प्रतिकूल नाव की सापेक्ष चाल है
(A) $11$ km/hr
(B) $5$ km/hr
(C) $8$ km/hr
(D) $3$ km/hr
9. $ax^2 + bx + c = 0$ is said to be a quadratic equation in variable $x$, where $a$, $b$ and $c$ are real numbers, then
(A) $a \ne 0$
(B) $b \ne 0$
(C) $c \ne 0$
(D) $a = 0$
$ax^2 + bx + c = 0$ चर $x$ में एक द्विघात समीकरण कहलाता है, जहाँ $a$, $b$ और $c$ वास्तविक संख्याएँ हैं, तब
(A) $a \ne 0$
(B) $b \ne 0$
(C) $c \ne 0$
(D) $a = 0$
10. Discriminant of the quadratic equation $5x^2 - 6x - 2 = 0$ is
(A) $66$
(B) $76$
(C) $73$
(D) $72$
द्विघात समीकरण $5x^2 - 6x - 2 = 0$ का विविक्तकर है
(A) $66$
(B) $76$
(C) $73$
(D) $72$
11. All the triangles of which of the following types are similar?
(A) Scalene triangle
(B) Isosceles triangle
(C) Equilateral triangle
(D) None of these
निम्नलिखित में से किस प्रकार के सभी त्रिभुज समरूप होते हैं?
(A) विषमबाहु त्रिभुज
(B) समद्विबाहु त्रिभुज
(C) समबाहु त्रिभुज
(D) इनमें से कोई नहीं
12. If two polygons having the same number of sides are similar, then the relation among their corresponding sides is
(A) equal
(B) directly proportional
(C) inversely proportional
(D) none of these
यदि समान भुजाओं की संख्या वाले दो बहुभुज समरूप हों, तो उनकी संगत भुजाओं के बीच संबंध है
(A) बराबर
(B) अनुक्रमानुपाती
(C) व्युत्क्रमानुपाती
(D) इनमें से कोई नहीं
13. The ratio of the areas of two similar triangles is $4:9$; then the ratio of their corresponding sides is
(A) $3:2$
(B) $9:4$
(C) $4:9$
(D) $2:3$
दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात $4:9$ है; तो उनकी संगत भुजाओं का अनुपात है
(A) $3:2$
(B) $9:4$
(C) $4:9$
(D) $2:3$
14. If $\triangle ABC \sim \triangle DEF$ and $\frac{AB}{DE} = \frac{3}{5}$, then $\frac{FD}{CA} =$
(A) $9:25$
(B) $25:9$
(C) $3:5$
(D) $5:3$
यदि $\triangle ABC \sim \triangle DEF$ और $\frac{AB}{DE} = \frac{3}{5}$ हो, तो $\frac{FD}{CA} =$
(A) $9:25$
(B) $25:9$
(C) $3:5$
(D) $5:3$
15. $\triangle ABC \sim \triangle PQR$ and their perimeters are $32$ cm and $24$ cm respectively. If $AB = 10$ cm, then $PQ =$
(A) $7$ cm
(B) $\frac{40}{3}$ cm
(C) $\frac{15}{2}$ cm
(D) $15$ cm
$\triangle ABC \sim \triangle PQR$ और उनके परिमाप क्रमशः $32$ cm और $24$ cm हैं। यदि $AB = 10$ cm हो, तो $PQ =$
(A) $7$ cm
(B) $\frac{40}{3}$ cm
(C) $\frac{15}{2}$ cm
(D) $15$ cm
16. The length of the altitude of an equilateral triangle having side $2a$ cm is
(A) $\frac{a\sqrt{3}}{2}$ cm
(B) $\frac{a\sqrt{2}}{3}$ cm
(C) $a\sqrt{2}$ cm
(D) $a\sqrt{3}$ cm
भुजा $2a$ cm वाले समबाहु त्रिभुज के शीर्षलंब की लंबाई है
(A) $\frac{a\sqrt{3}}{2}$ cm
(B) $\frac{a\sqrt{2}}{3}$ cm
(C) $a\sqrt{2}$ cm
(D) $a\sqrt{3}$ cm
17. Which of the following options is not a Pythagorean triplet?
(A) $12, 35, 37$
(B) $28, 45, 53$
(C) $16, 63, 65$
(D) $17, 61, 69$
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन पाइथागोरियन त्रिक नहीं है?
(A) $12, 35, 37$
(B) $28, 45, 53$
(C) $16, 63, 65$
(D) $17, 61, 69$
18. The area of the equilateral triangle having height $6\sqrt{3}$ cm is
(A) $27\sqrt{3}$ cm$^2$
(B) $36\sqrt{3}$ cm$^2$
(C) $54\sqrt{3}$ cm$^2$
(D) $72\sqrt{3}$ cm$^2$
ऊँचाई $6\sqrt{3}$ cm वाले समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल है
(A) $27\sqrt{3}$ cm$^2$
(B) $36\sqrt{3}$ cm$^2$
(C) $54\sqrt{3}$ cm$^2$
(D) $72\sqrt{3}$ cm$^2$
19. If the bisector of an angle of a triangle bisects the opposite side, then the triangle is
(A) scalene triangle
(B) equilateral triangle
(C) isosceles triangle
(D) right angled triangle
यदि किसी त्रिभुज के एक कोण का समद्विभाजक सम्मुख भुजा को समद्विभाजित करे, तो वह त्रिभुज है
(A) विषमबाहु त्रिभुज
(B) समबाहु त्रिभुज
(C) समद्विबाहु त्रिभुज
(D) समकोण त्रिभुज
20. The figure formed by joining the mid-points of the adjacent sides of a quadrilateral is
(A) parallelogram
(B) rectangle
(C) square
(D) rhombus
किसी चतुर्भुज की आसन्न भुजाओं के मध्य-बिंदुओं को मिलाने से बनी आकृति है
(A) समांतर चतुर्भुज
(B) आयत
(C) वर्ग
(D) समचतुर्भुज
21. If $\sin\theta = \frac{45}{53}$, then $\cos\theta =$
(A) $\frac{53}{28}$
(B) $\frac{28}{53}$
(C) $\frac{28}{45}$
(D) $\frac{45}{28}$
यदि $\sin\theta = \frac{45}{53}$ हो, तो $\cos\theta =$
(A) $\frac{53}{28}$
(B) $\frac{28}{53}$
(C) $\frac{28}{45}$
(D) $\frac{45}{28}$
22. $\frac{\sin 29^\circ}{\cos 61^\circ} =$
(A) $90$
(B) $0$
(C) $1$
(D) $32$
$\frac{\sin 29^\circ}{\cos 61^\circ} =$
(A) $90$
(B) $0$
(C) $1$
(D) $32$
23. Which of the following options is not equal to unity?
(A) $\operatorname{cosec}^2\theta - \cot^2\theta$
(B) $\sec^2\theta - \tan^2\theta$
(C) $\cos^2\theta - \sin^2\theta$
(D) $\cos^2\theta + \sin^2\theta$
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन इकाई (1) के बराबर नहीं है?
(A) $\operatorname{cosec}^2\theta - \cot^2\theta$
(B) $\sec^2\theta - \tan^2\theta$
(C) $\cos^2\theta - \sin^2\theta$
(D) $\cos^2\theta + \sin^2\theta$
24. If the length of the shadow of a tree is equal to its height, then the angle of elevation of the sun is
(A) $30^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $60^\circ$
(D) $75^\circ$
यदि किसी पेड़ की छाया की लंबाई उसकी ऊँचाई के बराबर हो, तो सूर्य का उन्नयन कोण है
(A) $30^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $60^\circ$
(D) $75^\circ$
25. The value of $\cos\theta$ in terms of $\sin\theta$ is
(A) $\sqrt{1 - \sin^2\theta}$
(B) $\sqrt{1 + \sin^2\theta}$
(C) $\sqrt{\sin^2\theta - 1}$
(D) none of these
$\sin\theta$ के पदों में $\cos\theta$ का मान है
(A) $\sqrt{1 - \sin^2\theta}$
(B) $\sqrt{1 + \sin^2\theta}$
(C) $\sqrt{\sin^2\theta - 1}$
(D) इनमें से कोई नहीं
26. If $\sec\theta = \operatorname{cosec}\theta$, then $\theta =$
(A) $90^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $30^\circ$
(D) $75^\circ$
यदि $\sec\theta = \operatorname{cosec}\theta$ हो, तो $\theta =$
(A) $90^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $30^\circ$
(D) $75^\circ$
27. $\sin^2 30^\circ + \cos^2 60^\circ - \cot^2 45^\circ =$
(A) $\frac{1}{2}$
(B) $-\frac{1}{2}$
(C) $1$
(D) $0$
$\sin^2 30^\circ + \cos^2 60^\circ - \cot^2 45^\circ =$
(A) $\frac{1}{2}$
(B) $-\frac{1}{2}$
(C) $1$
(D) $0$
28. If $\sqrt{3}\tan\theta = 1$, then $\theta =$
(A) $30^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $60^\circ$
(D) $75^\circ$
यदि $\sqrt{3}\tan\theta = 1$ हो, तो $\theta =$
(A) $30^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $60^\circ$
(D) $75^\circ$
29. If $\cot A + \frac{1}{\cot A} = 2$, then $\tan^2 A + \frac{1}{\tan^2 A} =$
(A) $0$
(B) $1$
(C) $2$
(D) $4$
यदि $\cot A + \frac{1}{\cot A} = 2$ हो, तो $\tan^2 A + \frac{1}{\tan^2 A} =$
(A) $0$
(B) $1$
(C) $2$
(D) $4$
30. $\sin^4\theta - \cos^4\theta =$
(A) $\cos^2\theta - \sin^2\theta$
(B) $2\cos^2\theta - 1$
(C) $1 + 2\cos^2\theta$
(D) $2\sin^2\theta - 1$
$\sin^4\theta - \cos^4\theta =$
(A) $\cos^2\theta - \sin^2\theta$
(B) $2\cos^2\theta - 1$
(C) $1 + 2\cos^2\theta$
(D) $2\sin^2\theta - 1$
31. According to Euclid's division lemma, for any two given positive integers $a$ and $b$, there exist unique integers $q$ and $r$ satisfying $a = bq + r$, where
(A) $0 \le b < r$
(B) $0 \le r < b$
(C) $0 \ge b > r$
(D) $0 \ge r \ge b$
यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका के अनुसार, किन्हीं दो दिए गए धनात्मक पूर्णांकों $a$ और $b$ के लिए, ऐसे अद्वितीय पूर्णांक $q$ और $r$ विद्यमान हैं कि $a = bq + r$, जहाँ
(A) $0 \le b < r$
(B) $0 \le r < b$
(C) $0 \ge b > r$
(D) $0 \ge r \ge b$
32. According to Euclid's division algorithm, the HCF of $867$ and $255$ is
(A) $13$
(B) $15$
(C) $17$
(D) $51$
यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म के अनुसार $867$ और $255$ का म.स.प. (HCF) है
(A) $13$
(B) $15$
(C) $17$
(D) $51$
33. The product of prime factors of $7429$ is
(A) $17 \times 19 \times 23$
(B) $13 \times 17 \times 19$
(C) $13 \times 19 \times 23$
(D) $17 \times 19 \times 29$
$7429$ के अभाज्य गुणनखंडों का गुणनफल है
(A) $17 \times 19 \times 23$
(B) $13 \times 17 \times 19$
(C) $13 \times 19 \times 23$
(D) $17 \times 19 \times 29$
34. If $c$ and $d$ are the LCM and HCF of two numbers $a$ and $b$ respectively, then
(A) $a + b = c + d$
(B) $a - b = c - d$
(C) $ab = cd$
(D) $ad = bc$
यदि $c$ और $d$ क्रमशः दो संख्याओं $a$ और $b$ के ल.स.प. (LCM) और म.स.प. (HCF) हों, तो
(A) $a + b = c + d$
(B) $a - b = c - d$
(C) $ab = cd$
(D) $ad = bc$
35. Which of the following numbers is a rational number?
(A) $\sqrt{2}$
(B) $\sqrt{3}$
(C) $\sqrt{4}$
(D) $\sqrt{5}$
निम्नलिखित संख्याओं में से कौन-सी परिमेय संख्या है?
(A) $\sqrt{2}$
(B) $\sqrt{3}$
(C) $\sqrt{4}$
(D) $\sqrt{5}$
36. The number whose general form is $\frac{p}{q}$, where $p$ and $q$ are integers and $q \ne 0$, is said to be
(A) even number
(B) odd number
(C) rational number
(D) irrational number
वह संख्या जिसका व्यापक रूप $\frac{p}{q}$ है, जहाँ $p$ और $q$ पूर्णांक हैं तथा $q \ne 0$, कहलाती है
(A) सम संख्या
(B) विषम संख्या
(C) परिमेय संख्या
(D) अपरिमेय संख्या
37. The number whose decimal expansion is neither terminating nor repeating is said to be
(A) irrational number
(B) rational number
(C) prime number
(D) integer
वह संख्या जिसका दशमलव प्रसार न तो सांत है और न ही आवर्ती, कहलाती है
(A) अपरिमेय संख्या
(B) परिमेय संख्या
(C) अभाज्य संख्या
(D) पूर्णांक
38. $(3 - 2\sqrt{5})^2 =$
(A) $29 - 12\sqrt{5}$
(B) $29 + 12\sqrt{5}$
(C) $29$
(D) $-11$
$(3 - 2\sqrt{5})^2 =$
(A) $29 - 12\sqrt{5}$
(B) $29 + 12\sqrt{5}$
(C) $29$
(D) $-11$
39. The factors of the polynomial $x^2 - 4x + 3$ are
(A) $(x - 1)(x + 3)$
(B) $(x + 1)(x - 3)$
(C) $(x - 1)(x - 3)$
(D) $(x + 1)(x + 3)$
बहुपद $x^2 - 4x + 3$ के गुणनखंड हैं
(A) $(x - 1)(x + 3)$
(B) $(x + 1)(x - 3)$
(C) $(x - 1)(x - 3)$
(D) $(x + 1)(x + 3)$
40. The zeroes of the polynomial $x^2 + 7x + 10$ are
(A) $-2, -5$
(B) $2, 5$
(C) $-2, 5$
(D) $2, -5$
बहुपद $x^2 + 7x + 10$ के शून्यक हैं
(A) $-2, -5$
(B) $2, 5$
(C) $-2, 5$
(D) $2, -5$
41. The distance between the points $(9, 3)$ and $(15, 11)$ is
(A) $8$ units
(B) $10$ units
(C) $12$ units
(D) $15$ units
बिंदुओं $(9, 3)$ और $(15, 11)$ के बीच की दूरी है
(A) $8$ मात्रक
(B) $10$ मात्रक
(C) $12$ मात्रक
(D) $15$ मात्रक
42. The perimeter of the triangle having vertices $(0, 7)$, $(0, 0)$ and $(24, 0)$ is
(A) $28$ units
(B) $42$ units
(C) $48$ units
(D) $56$ units
शीर्षों $(0, 7)$, $(0, 0)$ और $(24, 0)$ वाले त्रिभुज का परिमाप है
(A) $28$ मात्रक
(B) $42$ मात्रक
(C) $48$ मात्रक
(D) $56$ मात्रक
43. The distance of the point $(11, 60)$ from the origin is
(A) $51$ units
(B) $53$ units
(C) $59$ units
(D) $61$ units
बिंदु $(11, 60)$ की मूल बिंदु से दूरी है
(A) $51$ मात्रक
(B) $53$ मात्रक
(C) $59$ मात्रक
(D) $61$ मात्रक
44. If the points $(1, 2)$, $(0, 0)$ and $(a, b)$ are collinear, then
(A) $a = b$
(B) $a = 2b$
(C) $2a = b$
(D) $a = -b$
यदि बिंदु $(1, 2)$, $(0, 0)$ और $(a, b)$ संरेख हों, तो
(A) $a = b$
(B) $a = 2b$
(C) $2a = b$
(D) $a = -b$
45. The area of the triangle having vertices $(3, 0)$, $(7, 0)$ and $(8, 4)$ is
(A) $16$ square units
(B) $24$ square units
(C) $8$ square units
(D) $32$ square units
शीर्षों $(3, 0)$, $(7, 0)$ और $(8, 4)$ वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल है
(A) $16$ वर्ग मात्रक
(B) $24$ वर्ग मात्रक
(C) $8$ वर्ग मात्रक
(D) $32$ वर्ग मात्रक
46. The perimeter of a semicircle is
(A) $\pi r$
(B) $2\pi r$
(C) $\pi r + 2r$
(D) $\pi r + r$
अर्धवृत्त का परिमाप है
(A) $\pi r$
(B) $2\pi r$
(C) $\pi r + 2r$
(D) $\pi r + r$
47. The circumference of the circle having diameter $28$ cm is
(A) $22$ cm
(B) $44$ cm
(C) $88$ cm
(D) $176$ cm
व्यास $28$ cm वाले वृत्त की परिधि है
(A) $22$ cm
(B) $44$ cm
(C) $88$ cm
(D) $176$ cm
48. The perimeter of a sector of a circle of radius $14$ cm is $50$ cm; then the central angle of the sector is
(A) $36^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $72^\circ$
(D) $90^\circ$
त्रिज्या $14$ cm वाले वृत्त के एक त्रिज्यखंड का परिमाप $50$ cm है; तो त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है
(A) $36^\circ$
(B) $45^\circ$
(C) $72^\circ$
(D) $90^\circ$
49. A wire is looped in the form of a circle of radius $28$ cm. It is rebent into the form of a square; then the length of its side is
(A) $11$ cm
(B) $22$ cm
(C) $44$ cm
(D) $88$ cm
एक तार को $28$ cm त्रिज्या वाले वृत्त के रूप में मोड़ा गया है। इसे पुनः मोड़कर वर्ग का रूप दिया जाता है; तो उसकी भुजा की लंबाई है
(A) $11$ cm
(B) $22$ cm
(C) $44$ cm
(D) $88$ cm
50. The area of a circle is the same as the area of a square. Then the ratio of their perimeters is
(A) $2 : \pi$
(B) $\pi : 2$
(C) $\sqrt{\pi} : 2$
(D) $2 : \sqrt{\pi}$
एक वृत्त का क्षेत्रफल एक वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर है। तब उनके परिमापों का अनुपात है
(A) $2 : \pi$
(B) $\pi : 2$
(C) $\sqrt{\pi} : 2$
(D) $2 : \sqrt{\pi}$
51. If $\sin\theta + \sin^2\theta = 1$, then $\cos^2\theta + \cos^4\theta =$
(A) $0$
(B) $1$
(C) $2$
(D) $4$
यदि $\sin\theta + \sin^2\theta = 1$ हो, तो $\cos^2\theta + \cos^4\theta =$
(A) $0$
(B) $1$
(C) $2$
(D) $4$
52. $\frac{1 + \tan^2 A}{1 + \cot^2 A} =$
(A) $\sec^2 A$
(B) $\operatorname{cosec}^2 A$
(C) $\tan^2 A$
(D) $\cot^2 A$
$\frac{1 + \tan^2 A}{1 + \cot^2 A} =$
(A) $\sec^2 A$
(B) $\operatorname{cosec}^2 A$
(C) $\tan^2 A$
(D) $\cot^2 A$
53. If $\tan\theta + \cot\theta = 5$, then $\tan^2\theta + \cot^2\theta =$
(A) $23$
(B) $24$
(C) $25$
(D) $27$
यदि $\tan\theta + \cot\theta = 5$ हो, तो $\tan^2\theta + \cot^2\theta =$
(A) $23$
(B) $24$
(C) $25$
(D) $27$
54. If a circle is drawn taking the mid-point of the hypotenuse of a right angled triangle as its centre, then the centre is called the
(A) centroid
(B) circumcentre
(C) orthocentre
(D) incentre
यदि समकोण त्रिभुज के कर्ण के मध्य-बिंदु को केंद्र मानकर एक वृत्त खींचा जाए, तो वह केंद्र कहलाता है
(A) केंद्रक
(B) परिकेंद्र
(C) लंब-केंद्र
(D) अंतःकेंद्र
55. A $15$ m long ladder is resting at the top of a vertical wall, forming an angle of $60^\circ$ with the wall; then the height of the wall is
(A) $\frac{15}{2}$ m
(B) $15$ m
(C) $30$ m
(D) $\frac{15}{4}$ m
$15$ m लंबी एक सीढ़ी एक ऊर्ध्वाधर दीवार के शीर्ष से टिकी है और दीवार के साथ $60^\circ$ का कोण बनाती है; तो दीवार की ऊँचाई है
(A) $\frac{15}{2}$ m
(B) $15$ m
(C) $30$ m
(D) $\frac{15}{4}$ m
56. The lengths of the sides of a triangle are $13$ cm, $14$ cm and $15$ cm respectively; then its area is
(A) $42$ cm$^2$
(B) $48$ cm$^2$
(C) $84$ cm$^2$
(D) $96$ cm$^2$
एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाइयाँ क्रमशः $13$ cm, $14$ cm और $15$ cm हैं; तो उसका क्षेत्रफल है
(A) $42$ cm$^2$
(B) $48$ cm$^2$
(C) $84$ cm$^2$
(D) $96$ cm$^2$
57. The area of the four walls of a room whose length, breadth and height are $l$, $b$ and $h$ units respectively is
(A) $(l + b)h$ sq. units
(B) $lbh$ sq. units
(C) $2(l + b)h$ sq. units
(D) $4(l + b)h$ sq. units
एक कमरे की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः $l$, $b$ और $h$ इकाई है; उसकी चारों दीवारों का क्षेत्रफल है
(A) $(l + b)h$ वर्ग इकाई
(B) $lbh$ वर्ग इकाई
(C) $2(l + b)h$ वर्ग इकाई
(D) $4(l + b)h$ वर्ग इकाई
58. The area of an isosceles triangle, each of whose equal sides is $13$ cm and whose base is $24$ cm, is
(A) $30$ cm$^2$
(B) $60$ cm$^2$
(C) $90$ cm$^2$
(D) $120$ cm$^2$
उस समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल, जिसकी प्रत्येक बराबर भुजा $13$ cm और आधार $24$ cm है, है
(A) $30$ cm$^2$
(B) $60$ cm$^2$
(C) $90$ cm$^2$
(D) $120$ cm$^2$
59. If the area of an equilateral triangle is $36\sqrt{3}$ cm$^2$, then its perimeter is
(A) $24$ cm
(B) $27$ cm
(C) $36$ cm
(D) $48$ cm
यदि एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल $36\sqrt{3}$ cm$^2$ हो, तो उसका परिमाप है
(A) $24$ cm
(B) $27$ cm
(C) $36$ cm
(D) $48$ cm
60. The length of the diagonal of a square is $10\sqrt{2}$ cm; then its area is
(A) $200$ cm$^2$
(B) $100$ cm$^2$
(C) $150$ cm$^2$
(D) $100\sqrt{2}$ cm$^2$
एक वर्ग के विकर्ण की लंबाई $10\sqrt{2}$ cm है; तो उसका क्षेत्रफल है
(A) $200$ cm$^2$
(B) $100$ cm$^2$
(C) $150$ cm$^2$
(D) $100\sqrt{2}$ cm$^2$
61. If the mean and mode of a frequency distribution are $28$ and $16$ respectively, then the median is
(A) $22$
(B) $23$
(C) $24$
(D) $25$
यदि किसी बारंबारता बंटन का माध्य और बहुलक क्रमशः $28$ और $16$ हों, तो माध्यिका है
(A) $22$
(B) $23$
(C) $24$
(D) $25$
62. The average of $24$ numbers is zero. At most, how many of them may be greater than zero?
(A) $0$
(B) $1$
(C) $12$
(D) $23$
$24$ संख्याओं का औसत शून्य है। उनमें से अधिकतम कितनी संख्याएँ शून्य से बड़ी हो सकती हैं?
(A) $0$
(B) $1$
(C) $12$
(D) $23$
63. The probability of a sure event is
(A) $0$
(B) less than $1$
(C) greater than $1$
(D) $1$
एक निश्चित घटना की प्रायिकता है
(A) $0$
(B) $1$ से कम
(C) $1$ से अधिक
(D) $1$
64. A die is thrown once; then the probability that it shows a prime number is
(A) $\frac{1}{2}$
(B) $\frac{1}{3}$
(C) $0$
(D) $1$
एक पासा एक बार फेंका जाता है; तो उस पर अभाज्य संख्या आने की प्रायिकता है
(A) $\frac{1}{2}$
(B) $\frac{1}{3}$
(C) $0$
(D) $1$
65. Which of the following options cannot be the probability of an event?
(A) $1.2$
(B) $\frac{3}{4}$
(C) $20\%$
(D) $0.3$
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन किसी घटना की प्रायिकता नहीं हो सकती?
(A) $1.2$
(B) $\frac{3}{4}$
(C) $20\%$
(D) $0.3$
66. If $p(E)$ denotes the probability of an event $E$, then
(A) $p(E) < 0$
(B) $p(E) > 1$
(C) $0 \le p(E) \le 1$
(D) $-1 \le p(E) \le 1$
यदि $p(E)$ किसी घटना $E$ की प्रायिकता को दर्शाता है, तो
(A) $p(E) < 0$
(B) $p(E) > 1$
(C) $0 \le p(E) \le 1$
(D) $-1 \le p(E) \le 1$
67. The probability of an impossible event is
(A) less than $1$
(B) greater than $1$
(C) $1$
(D) $0$
एक असंभव घटना की प्रायिकता है
(A) $1$ से कम
(B) $1$ से अधिक
(C) $1$
(D) $0$
68. A die is thrown once; then the probability that it shows an odd number is
(A) $0$
(B) $1$
(C) $\frac{1}{2}$
(D) $\frac{1}{3}$
एक पासा एक बार फेंका जाता है; तो उस पर विषम संख्या आने की प्रायिकता है
(A) $0$
(B) $1$
(C) $\frac{1}{2}$
(D) $\frac{1}{3}$
69. A number is selected at random from the numbers $1$ to $30$. Then the probability that the selected number is a prime number is
(A) $\frac{11}{30}$
(B) $\frac{1}{3}$
(C) $\frac{3}{10}$
(D) $\frac{2}{3}$
$1$ से $30$ तक की संख्याओं में से यादृच्छया एक संख्या चुनी जाती है। तो चुनी गई संख्या के अभाज्य होने की प्रायिकता है
(A) $\frac{11}{30}$
(B) $\frac{1}{3}$
(C) $\frac{3}{10}$
(D) $\frac{2}{3}$
70. If the probability of winning a game is $0.4$, then the probability of losing it is
(A) $0.96$
(B) $0.6$
(C) $\frac{1}{0.4}$
(D) $\frac{1}{0.6}$
यदि किसी खेल को जीतने की प्रायिकता $0.4$ हो, तो उसे हारने की प्रायिकता है
(A) $0.96$
(B) $0.6$
(C) $\frac{1}{0.4}$
(D) $\frac{1}{0.6}$
71. If the ratio of the circumferences of two circles is $3 : 4$, then the ratio of their areas is
(A) $9 : 16$
(B) $16 : 9$
(C) $4 : 3$
(D) $3 : 4$
यदि दो वृत्तों की परिधियों का अनुपात $3 : 4$ हो, तो उनके क्षेत्रफलों का अनुपात है
(A) $9 : 16$
(B) $16 : 9$
(C) $4 : 3$
(D) $3 : 4$
72. The central angle of a sector is $60^\circ$ and its radius is $21$ cm. Then the length of the arc is
(A) $11$ cm
(B) $21$ cm
(C) $22$ cm
(D) $44$ cm
एक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण $60^\circ$ और त्रिज्या $21$ cm है। तो चाप की लंबाई है
(A) $11$ cm
(B) $21$ cm
(C) $22$ cm
(D) $44$ cm
73. Three cubes, each of edge $6$ cm, are joined end to end to form a cuboid. Then the volume of the resulting cuboid is
(A) $648$ cm$^3$
(B) $216$ cm$^3$
(C) $432$ cm$^3$
(D) $864$ cm$^3$
$6$ cm किनारे वाले तीन घनों को आपस में सिरे से सिरा मिलाकर एक घनाभ बनाया जाता है। तो परिणामी घनाभ का आयतन है
(A) $648$ cm$^3$
(B) $216$ cm$^3$
(C) $432$ cm$^3$
(D) $864$ cm$^3$
74. If the surface areas of two spheres are in the ratio $16 : 9$, then the ratio of their volumes is
(A) $27 : 64$
(B) $64 : 27$
(C) $4 : 3$
(D) $3 : 4$
यदि दो गोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात $16 : 9$ हो, तो उनके आयतनों का अनुपात है
(A) $27 : 64$
(B) $64 : 27$
(C) $4 : 3$
(D) $3 : 4$
75. If the total surface area of a cube is $864$ cm$^2$, then its volume is
(A) $1728$ cm$^3$
(B) $3456$ cm$^3$
(C) $864$ cm$^3$
(D) $432$ cm$^3$
यदि एक घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल $864$ cm$^2$ हो, तो उसका आयतन है
(A) $1728$ cm$^3$
(B) $3456$ cm$^3$
(C) $864$ cm$^3$
(D) $432$ cm$^3$
76. If the areas of three adjacent faces of a cuboid are $x$, $y$ and $z$ respectively, then the volume of the cuboid is
(A) $xyz$
(B) $\sqrt{xyz}$
(C) $x^2y^2z^2$
(D) $x^3y^3z^3$
यदि एक घनाभ के तीन आसन्न फलकों के क्षेत्रफल क्रमशः $x$, $y$ और $z$ हों, तो घनाभ का आयतन है
(A) $xyz$
(B) $\sqrt{xyz}$
(C) $x^2y^2z^2$
(D) $x^3y^3z^3$
77. The height of a cylinder is $14$ cm and its curved surface area is $264$ cm$^2$; then its volume is
(A) $1848$ cm$^3$
(B) $1232$ cm$^3$
(C) $396$ cm$^3$
(D) $308$ cm$^3$
एक बेलन की ऊँचाई $14$ cm और उसका वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल $264$ cm$^2$ है; तो उसका आयतन है
(A) $1848$ cm$^3$
(B) $1232$ cm$^3$
(C) $396$ cm$^3$
(D) $308$ cm$^3$
78. A cumulative frequency table is required for the calculation of which of the following measures of central tendency?
(A) Mean
(B) Median
(C) Mode
(D) None of these
निम्नलिखित केंद्रीय प्रवृत्ति की मापों में से किसकी गणना के लिए संचयी बारंबारता सारणी की आवश्यकता होती है?
(A) माध्य
(B) माध्यिका
(C) बहुलक
(D) इनमें से कोई नहीं
79. The median of the first $10$ prime numbers is
(A) $11$
(B) $12$
(C) $13$
(D) $17$
प्रथम $10$ अभाज्य संख्याओं की माध्यिका है
(A) $11$
(B) $12$
(C) $13$
(D) $17$
80. In a symmetrical frequency distribution, it holds that
(A) Mean $>$ Mode $>$ Median
(B) Mean $<$ Mode $<$ Median
(C) Mean $=$ Mode $=$ Median
(D) Mode $= \frac{\text{Mean} + \text{Median}}{2}$
एक सममित बारंबारता बंटन में
(A) माध्य $>$ बहुलक $>$ माध्यिका
(B) माध्य $<$ बहुलक $<$ माध्यिका
(C) माध्य $=$ बहुलक $=$ माध्यिका
(D) बहुलक $= \frac{\text{माध्य} + \text{माध्यिका}}{2}$
81. The nature of the roots of the quadratic equation $x^2 - 3x - 10 = 0$ is
(A) real and unequal
(B) real and equal
(C) non-real
(D) none of these
द्विघात समीकरण $x^2 - 3x - 10 = 0$ के मूलों की प्रकृति है
(A) वास्तविक और असमान
(B) वास्तविक और समान
(C) अवास्तविक
(D) इनमें से कोई नहीं
82. The value of the discriminant of the quadratic equation $bx^2 + ax + c = 0$, where $b \ne 0$, is
(A) $a^2 - 4bc$
(B) $b^2 - 4ac$
(C) $c^2 - 4ab$
(D) $b^2 + 4ac$
द्विघात समीकरण $bx^2 + ax + c = 0$, जहाँ $b \ne 0$, के विविक्तकर का मान है
(A) $a^2 - 4bc$
(B) $b^2 - 4ac$
(C) $c^2 - 4ab$
(D) $b^2 + 4ac$
83. If $3, x, y$ and $15$ are in A.P., then $x + y =$
(A) $9$
(B) $18$
(C) $27$
(D) $36$
यदि $3, x, y$ और $15$ समांतर श्रेढ़ी (A.P.) में हों, तो $x + y =$
(A) $9$
(B) $18$
(C) $27$
(D) $36$
84. The common difference of the sequence $5, 9, 13, 17, 21, \ldots$ is
(A) $5$
(B) $-4$
(C) $4$
(D) $-5$
अनुक्रम $5, 9, 13, 17, 21, \ldots$ का सार्वअंतर है
(A) $5$
(B) $-4$
(C) $4$
(D) $-5$
85. The 13th term of the sequence $-5, -1, 3, 7, \ldots$ is
(A) $35$
(B) $39$
(C) $43$
(D) $47$
अनुक्रम $-5, -1, 3, 7, \ldots$ का 13वाँ पद है
(A) $35$
(B) $39$
(C) $43$
(D) $47$
86. The sum of the first $n$ natural numbers is
(A) $\frac{n(n+1)(2n+1)}{6}$
(B) $\frac{n(n+1)}{2}$
(C) $\left[\frac{n(n+1)}{2}\right]^2$
(D) $\frac{n(n-1)}{2}$
प्रथम $n$ प्राकृत संख्याओं का योगफल है
(A) $\frac{n(n+1)(2n+1)}{6}$
(B) $\frac{n(n+1)}{2}$
(C) $\left[\frac{n(n+1)}{2}\right]^2$
(D) $\frac{n(n-1)}{2}$
87. $11 + 12 + 13 + \ldots + 45 =$
(A) $970$
(B) $980$
(C) $990$
(D) $1080$
$11 + 12 + 13 + \ldots + 45 =$
(A) $970$
(B) $980$
(C) $990$
(D) $1080$
88. The next term of the A.P. $\sqrt{7}, \sqrt{28}, \sqrt{63}, \ldots$ is
(A) $\sqrt{70}$
(B) $\sqrt{84}$
(C) $\sqrt{98}$
(D) $\sqrt{112}$
समांतर श्रेढ़ी $\sqrt{7}, \sqrt{28}, \sqrt{63}, \ldots$ का अगला पद है
(A) $\sqrt{70}$
(B) $\sqrt{84}$
(C) $\sqrt{98}$
(D) $\sqrt{112}$
89. How many terms of the A.P. $3, 7, 11, 15, \ldots$ will make the sum $406$?
(A) $10$
(B) $12$
(C) $14$
(D) $20$
समांतर श्रेढ़ी $3, 7, 11, 15, \ldots$ के कितने पदों का योगफल $406$ होगा?
(A) $10$
(B) $12$
(C) $14$
(D) $20$
90. The sum of the first $n$ terms of an A.P. is $(5n - n^2)$. The $n$th term of the A.P. is
(A) $5 - 2n$
(B) $6 - 2n$
(C) $2n - 5$
(D) $2n - 6$
एक समांतर श्रेढ़ी के प्रथम $n$ पदों का योगफल $(5n - n^2)$ है। उस समांतर श्रेढ़ी का $n$वाँ पद है
(A) $5 - 2n$
(B) $6 - 2n$
(C) $2n - 5$
(D) $2n - 6$
91. If the lengths of the diagonals of a rhombus are $10$ cm and $24$ cm respectively, then each side of the rhombus is
(A) $5$ cm
(B) $12$ cm
(C) $13$ cm
(D) $17$ cm
यदि एक समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाइयाँ क्रमशः $10$ cm और $24$ cm हों, तो समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा है
(A) $5$ cm
(B) $12$ cm
(C) $13$ cm
(D) $17$ cm
92. How many tangents can be drawn to a circle from an external point?
(A) One
(B) Two
(C) Infinite
(D) None of these
किसी वृत्त पर एक बाह्य बिंदु से कितनी स्पर्श रेखाएँ खींची जा सकती हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) अनंत
(D) इनमें से कोई नहीं
93. If the radius of a circle and the length of the tangent drawn from an external point to the circle are $7$ cm and $24$ cm respectively, then the distance of the external point from the centre of the circle is
(A) $18$ cm
(B) $32$ cm
(C) $25$ cm
(D) $12$ cm
यदि एक वृत्त की त्रिज्या और बाह्य बिंदु से वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखा की लंबाई क्रमशः $7$ cm और $24$ cm हों, तो बाह्य बिंदु की वृत्त के केंद्र से दूरी है
(A) $18$ cm
(B) $32$ cm
(C) $25$ cm
(D) $12$ cm
94. If the lengths of a chord and the radius of a circle are $16$ cm and $17$ cm respectively, then the perpendicular distance of the chord from the centre is
(A) $8$ cm
(B) $15$ cm
(C) $14$ cm
(D) $13$ cm
यदि एक वृत्त की जीवा और त्रिज्या की लंबाइयाँ क्रमशः $16$ cm और $17$ cm हों, तो जीवा की केंद्र से लंबवत दूरी है
(A) $8$ cm
(B) $15$ cm
(C) $14$ cm
(D) $13$ cm
95. The sum (in right angles) of any pair of opposite angles of a cyclic quadrilateral is
(A) $\frac{1}{2}$
(B) $\frac{2}{3}$
(C) $\frac{3}{4}$
(D) $2$
चक्रीय चतुर्भुज के किसी भी सम्मुख कोणों के युग्म का योगफल (समकोण में) है
(A) $\frac{1}{2}$
(B) $\frac{2}{3}$
(C) $\frac{3}{4}$
(D) $2$
96. Which of the following pairs of lines in a circle cannot be parallel?
(A) Two chords
(B) A chord and a tangent
(C) Two tangents
(D) Two diameters
एक वृत्त में निम्नलिखित रेखाओं के युग्मों में से कौन समांतर नहीं हो सकता?
(A) दो जीवाएँ
(B) एक जीवा और एक स्पर्श रेखा
(C) दो स्पर्श रेखाएँ
(D) दो व्यास
97. If the angle between any two radii of a circle is $130^\circ$, then the angle between the tangents at the ends of the radii is
(A) $65^\circ$
(B) $40^\circ$
(C) $50^\circ$
(D) $90^\circ$
यदि एक वृत्त की किन्हीं दो त्रिज्याओं के बीच का कोण $130^\circ$ हो, तो त्रिज्याओं के सिरों पर खींची गई स्पर्श रेखाओं के बीच का कोण है
(A) $65^\circ$
(B) $40^\circ$
(C) $50^\circ$
(D) $90^\circ$
98. If the diagonals of a parallelogram are equal and bisect each other at right angles, then the quadrilateral is a
(A) rectangle
(B) square
(C) trapezium
(D) rhombus
यदि किसी समांतर चतुर्भुज के विकर्ण बराबर हों और एक-दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करें, तो वह चतुर्भुज है
(A) आयत
(B) वर्ग
(C) समलंब चतुर्भुज
(D) समचतुर्भुज
99. What relation holds between the diagonals of a rhombus?
(A) equal
(B) intersect at right angles
(C) bisect at right angles
(D) none of these
समचतुर्भुज के विकर्णों के बीच कौन-सा संबंध होता है?
(A) बराबर होते हैं
(B) समकोण पर काटते हैं
(C) समकोण पर समद्विभाजित करते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं
100. The angle subtended at the centre of a circle is $\angle AOB$ and the angle subtended at the circumference is $\angle ACB$, where $C$ lies on the major arc. Then $\angle ACB =$
(A) $\angle AOB$
(B) $2\angle AOB$
(C) $\frac{\angle AOB}{2}$
(D) None of these
एक वृत्त के केंद्र पर बना कोण $\angle AOB$ है और परिधि पर बना कोण $\angle ACB$ है, जहाँ $C$ दीर्घ चाप पर स्थित है। तब $\angle ACB =$
(A) $\angle AOB$
(B) $2\angle AOB$
(C) $\frac{\angle AOB}{2}$
(D) इनमें से कोई नहीं
खण्ड - ब / SECTION - B
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions
Question Nos. 1 to 30 are Short Answer Type Questions. Answer any 15 questions. Each question carries 2 marks.
प्रश्न संख्या 1 से 30 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 15 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
15 x 2 = 30
1. Write the side-angle-side criterion of similarity of two triangles and also represent it with a figure.
दो त्रिभुजों की समरूपता की भुजा-कोण-भुजा कसौटी लिखिए और उसे आकृति द्वारा भी निरूपित कीजिए।
2. $\triangle ABC \sim \triangle PQR$ and their areas are $64$ cm$^2$ and $121$ cm$^2$ respectively. If $QR = 15.4$ cm, then find the value of $BC$.
$\triangle ABC \sim \triangle PQR$ और उनके क्षेत्रफल क्रमशः $64$ cm$^2$ और $121$ cm$^2$ हैं। यदि $QR = 15.4$ cm हो, तो $BC$ का मान ज्ञात कीजिए।
3. Find the height of an equilateral triangle of side $12$ cm.
भुजा $12$ cm वाले समबाहु त्रिभुज की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
4. How many terms are there in the A.P. $6, 10, 14, 18, \ldots, 174$?
समांतर श्रेढ़ी $6, 10, 14, 18, \ldots, 174$ में कुल कितने पद हैं?
5. If the sum of three consecutive terms of an A.P. is $15$ and their product is $105$, then find these terms.
यदि एक समांतर श्रेढ़ी के तीन क्रमागत पदों का योगफल $15$ और उनका गुणनफल $105$ हो, तो ये पद ज्ञात कीजिए।
6. Find the distance between the points $(4, 7)$ and $(7, 3)$.
बिंदुओं $(4, 7)$ और $(7, 3)$ के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
7. A circle is inscribed in $\triangle ABC$ touching the sides $BC$, $CA$ and $AB$ at $P$, $Q$ and $R$ respectively. If $AB = 10$ cm, $AQ = 7$ cm and $CQ = 5$ cm, then find the length of $BC$.
$\triangle ABC$ में एक वृत्त अंतर्लिखित है जो भुजाओं $BC$, $CA$ और $AB$ को क्रमशः $P$, $Q$ और $R$ पर स्पर्श करता है। यदि $AB = 10$ cm, $AQ = 7$ cm और $CQ = 5$ cm हो, तो $BC$ की लंबाई ज्ञात कीजिए।
8. If the lengths of a chord and the radius of a circle are $24$ cm and $13$ cm respectively, then find the perpendicular distance of the chord from the centre of the circle.
यदि एक वृत्त की जीवा और त्रिज्या की लंबाइयाँ क्रमशः $24$ cm और $13$ cm हों, तो जीवा की वृत्त के केंद्र से लंबवत दूरी ज्ञात कीजिए।
9. Express $\sin\theta$ and $\cos\theta$ in terms of $\tan\theta$.
$\sin\theta$ और $\cos\theta$ को $\tan\theta$ के पदों में व्यक्त कीजिए।
10. Find the largest number which divides $245$ and $1037$, leaving remainder $5$ in each case.
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो $245$ और $1037$ को भाग देने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल $5$ छोड़ती है।
11. Without actual division, show that the rational number $\frac{77}{210}$ is a non-terminating repeating decimal.
बिना वास्तविक भाग किए, दर्शाइए कि परिमेय संख्या $\frac{77}{210}$ असांत आवर्ती दशमलव है।
12. Simplify: $\dfrac{2\sqrt{27} + 3\sqrt{12}}{4\sqrt{3}}$
सरल कीजिए: $\dfrac{2\sqrt{27} + 3\sqrt{12}}{4\sqrt{3}}$
13. A metallic cuboid whose length, breadth and height are $100$ cm, $80$ cm and $64$ cm respectively is melted and recast into a cube. Find the length of the edge of the cube.
एक धातु के घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः $100$ cm, $80$ cm और $64$ cm है। उसे पिघलाकर एक घन में ढाला जाता है। घन के किनारे की लंबाई ज्ञात कीजिए।
14. Find the mean of the first $10$ prime numbers.
प्रथम $10$ अभाज्य संख्याओं का माध्य ज्ञात कीजिए।
15. What is the probability that an ordinary (non-leap) year has $53$ Sundays?
एक सामान्य (अधिवर्ष नहीं) वर्ष में $53$ रविवार होने की प्रायिकता क्या है?
16. Evaluate: $\dfrac{\sec 39^\circ}{\operatorname{cosec} 51^\circ} + \dfrac{\sin 67^\circ}{\cos 23^\circ} - \cot 45^\circ - \cos 0^\circ$
मान ज्ञात कीजिए: $\dfrac{\sec 39^\circ}{\operatorname{cosec} 51^\circ} + \dfrac{\sin 67^\circ}{\cos 23^\circ} - \cot 45^\circ - \cos 0^\circ$
17. If $4\tan\theta = 3$, then find the value of $\sin\theta\cos\theta$.
यदि $4\tan\theta = 3$ हो, तो $\sin\theta\cos\theta$ का मान ज्ञात कीजिए।
18. If the length of the shadow of a pole is equal to $\sqrt{3}$ times its height, then find the angle of elevation of the sun.
यदि किसी खंभे की छाया की लंबाई उसकी ऊँचाई की $\sqrt{3}$ गुनी हो, तो सूर्य का उन्नयन कोण ज्ञात कीजिए।
19. Find the value of $k$ for which the pair of linear equations $3x + 5y = 0$ and $kx + 10y = 0$ has a unique solution.
$k$ का वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए रैखिक समीकरण युग्म $3x + 5y = 0$ और $kx + 10y = 0$ का अद्वितीय हल हो।
20. If the sum and difference of two numbers are $137$ and $43$ respectively, then find the numbers.
यदि दो संख्याओं का योगफल और अंतर क्रमशः $137$ और $43$ हों, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
21. Find the sum and product of the roots of the quadratic equation $x^2 - x + 3 = 0$.
द्विघात समीकरण $x^2 - x + 3 = 0$ के मूलों का योगफल और गुणनफल ज्ञात कीजिए।
22. The perimeter of a right angled triangle is $40$ cm. Its hypotenuse is $17$ cm and the difference of the lengths of the other two sides is $7$ cm. Find the sides.
एक समकोण त्रिभुज का परिमाप $40$ cm है। उसका कर्ण $17$ cm है और अन्य दो भुजाओं की लंबाइयों का अंतर $7$ cm है। भुजाएँ ज्ञात कीजिए।
23. If the radius of a circle is $21$ cm and the central angle of a sector is $120^\circ$, then find the area of the sector.
यदि एक वृत्त की त्रिज्या $21$ cm और त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण $120^\circ$ हो, तो त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
24. Find the circumference and area of a circle having diameter $28$ cm.
व्यास $28$ cm वाले वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
25. Prove that the points $(1, 1)$, $(-2, 7)$ and $(3, -3)$ are collinear.
सिद्ध कीजिए कि बिंदु $(1, 1)$, $(-2, 7)$ और $(3, -3)$ संरेख हैं।
26. Find the area of the triangle having vertices $(-5, 6)$, $(3, 0)$ and $(9, 8)$.
शीर्षों $(-5, 6)$, $(3, 0)$ और $(9, 8)$ वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
27. Points $D$ and $E$ are on the sides $AB$ and $AC$ respectively of $\triangle ABC$ such that $DE \parallel BC$. If $AD = 3.6$ cm, $AB = 10$ cm and $AE = 4.5$ cm, then find the values of $EC$ and $AC$.
$\triangle ABC$ की भुजाओं $AB$ और $AC$ पर क्रमशः बिंदु $D$ और $E$ इस प्रकार हैं कि $DE \parallel BC$। यदि $AD = 3.6$ cm, $AB = 10$ cm और $AE = 4.5$ cm हो, तो $EC$ और $AC$ के मान ज्ञात कीजिए।
28. Find the zeroes of the quadratic polynomial $3x^2 - x - 4$.
द्विघात बहुपद $3x^2 - x - 4$ के शून्यक ज्ञात कीजिए।
29. If $x^2 + 2x - 3$ is divided by $x - 2$, then find the remainder.
यदि $x^2 + 2x - 3$ को $x - 2$ से भाग दिया जाए, तो शेषफल ज्ञात कीजिए।
30. Find the values of $x$ and $y$ of the pair of linear equations $3x + 2y = 12$ and $5x - 2y = 4$ by the cross-multiplication method.
रैखिक समीकरण युग्म $3x + 2y = 12$ और $5x - 2y = 4$ के $x$ और $y$ के मान वज्र-गुणन विधि से ज्ञात कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions
Question Nos. 31 to 38 are Long Answer Type questions. Answer any 4 questions. Each question carries 5 marks.
प्रश्न संख्या 31 से 38 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
4 x 5 = 20
31. Plot the graphs of the pair of linear equations $2x - 3y + 13 = 0$ and $3x - 2y + 12 = 0$ and solve.
रैखिक समीकरण युग्म $2x - 3y + 13 = 0$ और $3x - 2y + 12 = 0$ के आलेख खींचिए और हल कीजिए।
32. For the quadratic equation $ax^2 + bx + c = 0$, where $a$, $b$ and $c$ are real numbers and $a \ne 0$, prove that
$x = \dfrac{-b \pm \sqrt{b^2 - 4ac}}{2a}$
द्विघात समीकरण $ax^2 + bx + c = 0$, जहाँ $a$, $b$ और $c$ वास्तविक संख्याएँ हैं तथा $a \ne 0$, के लिए सिद्ध कीजिए कि
$x = \dfrac{-b \pm \sqrt{b^2 - 4ac}}{2a}$
33. State and prove Pythagoras' theorem.
पाइथागोरस प्रमेय का कथन लिखिए और उसे सिद्ध कीजिए।
34. Prove that the ratio of the areas of two similar triangles is equal to the ratio of the squares of their corresponding sides.
सिद्ध कीजिए कि दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात उनकी संगत भुजाओं के वर्गों के अनुपात के बराबर होता है।
35. The angle of elevation of the top of a building from the foot of a tower is $30^\circ$ and the angle of elevation of the top of the tower from the foot of the building is $60^\circ$. If the tower is $60$ m high, then find the height of the building.
एक मीनार के पाद से एक भवन के शीर्ष का उन्नयन कोण $30^\circ$ है और भवन के पाद से मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण $60^\circ$ है। यदि मीनार $60$ m ऊँची हो, तो भवन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
36. If the points $(-4, 8)$, $(-3, -4)$, $(0, -5)$ and $(5, 6)$ are the vertices of a quadrilateral, then find the area of the quadrilateral.
यदि बिंदु $(-4, 8)$, $(-3, -4)$, $(0, -5)$ और $(5, 6)$ एक चतुर्भुज के शीर्ष हों, तो चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
37. A circular disc of radius $6$ cm is divided into three sectors with central angles $90^\circ$, $120^\circ$ and $150^\circ$. What part of the whole disc is the sector with central angle $150^\circ$? Also, calculate the areas of the three sectors.
$6$ cm त्रिज्या वाली एक वृत्ताकार चकती को केंद्रीय कोण $90^\circ$, $120^\circ$ और $150^\circ$ वाले तीन त्रिज्यखंडों में बाँटा गया है। केंद्रीय कोण $150^\circ$ वाला त्रिज्यखंड संपूर्ण चकती का कौन-सा भाग है? तीनों त्रिज्यखंडों के क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।
38. Find the median of the following data:
Marks Distribution| Marks obtained | less than 10 | less than 20 | less than 30 | less than 40 | less than 50 | less than 60 | less than 70 | less than 80 | less than 90 | less than 100 |
|---|
| No. of students | 5 | 8 | 12 | 15 | 18 | 22 | 29 | 38 | 45 | 53 |
निम्नलिखित आँकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए:
अंकों का वितरण| प्राप्त अंक | 10 से कम | 20 से कम | 30 से कम | 40 से कम | 50 से कम | 60 से कम | 70 से कम | 80 से कम | 90 से कम | 100 से कम |
|---|
| छात्रों की संख्या | 5 | 8 | 12 | 15 | 18 | 22 | 29 | 38 | 45 | 53 |