Hindi-MT 2025 Class 10 Question Paper
Bihar Board Class 10 Hindi-MT 2025 (paper code 101): the full previous year question paper. Switch on Solution to practise it question by question.
Full question paper
SECONDARY SCHOOL EXAMINATION – 2025
प्रश्न पुस्तिका सेट कोड: I
Question Booklet Set Code: I
माध्यमिक स्कूल परीक्षा – 2025 (ANNUAL / वार्षिक)
HINDI (MT) / मातृभाषा हिन्दी
विषय कोड (Subject Code): 101
कुल प्रश्न: 100 + 6 = 106
Total Questions: 100 + 6 = 106
समय: 3 घंटे 15 मिनट
Time: 3 Hours 15 Minutes
कुल मुद्रित पृष्ठ: 24
Total Printed Pages: 24
पूर्णांक: 100
Full Marks: 100
------------------------------------------------------------
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश:
1. परीक्षार्थी OMR उत्तर पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें।
2. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
3. दाहिनी ओर हाशिये पर दिए हुए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
4. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
5. यह प्रश्न पुस्तिका दो खण्डों में है: खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
6. खण्ड-अ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनमें से किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। पचास से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने पर प्रथम 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर को उपलब्ध कराए गए OMR उत्तर पत्रक में दिए गए सही विकल्प को नीले / काले बॉल पेन से प्रगाढ़ करें। किसी भी प्रकार के हाइटनर / तरल पदार्थ / ब्लेड / नाखून आदि का OMR उत्तर पत्रक में प्रयोग करना मना है, अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
7. खण्ड-ब में 6 विषयनिष्ठ प्रश्न हैं।
8. किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।
खण्ड - अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से कोई एक सही है। इन 100 प्रश्नों में से किन्हीं 50 प्रश्नों के उत्तर अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें।
50 × 1 = 50
1. निम्न में कौन पंचमाक्षर है ?
(A) छ
(B) त
(C) स
(D) ण
2. 'त्र' किन वर्णों के मेल से बना है ?
(A) त् + ऋ
(B) त् + र
(C) त + र + अ
(D) त् + र्र
3. निम्न में कौन दीर्घ स्वर है ?
(A) ऋ
(B) ई
(C) उ
(D) अ
4. 'ऊ' का उच्चारण स्थान है
(A) कंठ
(B) तालु
(C) मूर्द्धा
(D) ओष्ठ
5. निम्न में कौन ऊष्म व्यंजन है ?
(A) ऋ
(B) त्र
(C) ष
(D) म
6. 'जपुजी' किसकी रचना है ?
(A) कबीर
(B) रहीम
(C) गुरु नानक
(D) घनानंद
7. रसखान किस छंद में सिद्ध थे ?
(A) सवैया में
(B) घनाक्षरी में
(C) चौपाई में
(D) कवित्त में
8. किसने 'जीर्ण जनपद' नामक एक काव्य लिखा, जिसमें ग्रामीण जीवन का यथार्थवादी चित्रण है ?
(A) सुमित्रानंदन पंत ने
(B) घनानंद ने
(C) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' ने
(D) रसखान ने
9. घनानंद किस भाषा में लिखते थे ?
(A) अवधी भाषा में
(B) ब्रजभाषा में
(C) खड़ीबोली में
(D) बघेली भाषा में
10. सुमित्रानंदन पंत की माता का नाम क्या था ?
(A) आनंदी देवी
(B) मनोरमा देवी
(C) सरस्वती देवी
(D) सरला देवी
11. 'फुफेरा' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
(A) अ
(B) फेरा
(C) एरा
(D) रा
12. 'पढ़ाकू' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
(A) कू
(B) आकू
(C) अकु
(D) पढ़
13. 'मानवता' किस शब्द का उदाहरण है ?
(A) रूढ़
(B) यौगिक
(C) योगरूढ़
(D) इनमें से कोई नहीं
14. 'खलिहान' किस शब्द का उदाहरण है ?
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशज
15. 'खटास' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) समूहवाचक
(D) भाववाचक
16. निम्न में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) कड़ाई
(B) पारिजात
(C) दानव
(D) दाल
17. 'साँप' शब्द का स्त्रीलिंग रूप है
(A) साँपिन
(B) संपिनी
(C) सर्पी
(D) सर्पआइन
18. निम्न में कौन शब्द पुलिंग है ?
(A) मृत्यु
(B) रोटी
(C) कृति
(D) विवाह
19. हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम हैं ?
(A) सात
(B) छह
(C) दस
(D) ग्यारह
20. 'दाल में कुछ है' किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) निश्चयवाचक
(B) अनिश्चयवाचक
(C) निजवाचक
(D) पुरुषवाचक
21. रामधारी सिंह 'दिनकर' का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) सिमरिया, बेगूसराय (बिहार) में
(B) राजापुर, बक्सर (बिहार) में
(C) शाहपुर, भोजपुर (बिहार) में
(D) नौबतपुर, पटना (बिहार) में
22. किनके पिता एक प्रख्यात पुरातत्त्ववेत्ता थे ?
(A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के
(B) सुमित्रानंदन पंत के
(C) रामधारी सिंह 'दिनकर' के
(D) कुँवर नारायण के
23. 'एक वृक्ष की हत्या' शीर्षक कविता के कवि कौन हैं ?
(A) वीरेन डंगवाल
(B) दिनकर
(C) सुमित्रानंदन पंत
(D) कुँवर नारायण
24. जीवनानंद दास किस भाषा के सम्मानित कवि हैं ?
(A) उड़िया भाषा के
(B) बाँग्ला भाषा के
(C) अवधी भाषा के
(D) बिहारी भाषा के
25. 'बीजाक्षर' किसकी रचना है ?
(A) अनामिका की
(B) रेनर मारिया रिल्के की
(C) दिनकर की
(D) अज्ञेय की
26. रेनर मारिया रिल्के की माता का नाम क्या था ?
(A) कार्नेलिया
(B) मारिया
(C) मरियम
(D) सोफिया
27. 'जिजीविषा' शब्द का अर्थ है
(A) जीने की लालसा
(B) जिंदगी से हार मानना
(C) घूमने की इच्छा
(D) जिंदगी से लापरवाही
28. बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर का जन्म किस परिवार में हुआ था ?
(A) पुरोहित परिवार में
(B) कुलीन परिवार में
(C) दलित परिवार में
(D) राज परिवार में
29. महात्मा गाँधी का निधन कब हुआ था ?
(A) 30 जनवरी, 1948 ई० में
(B) 20 फरवरी, 1948 ई० में
(C) 19 जनवरी, 1948 ई० में
(D) 28 फरवरी, 1948 ई० में
30. बिस्मिल्ला खाँ साहब अस्सी बरस से प्रार्थना में क्या माँगते थे ?
(A) धन-दौलत
(B) सुर
(C) शोहरत
(D) आयु
31. निम्नलिखित में कौन शब्द विसर्ग संधि का उदाहरण है ?
(A) नयन
(B) अन्वित
(C) मनोयोग
(D) उल्लंघन
32. 'उप + ईक्षा' पदों की संधि है
(A) अपेक्षा
(B) उपेक्षा
(C) उपीक्षा
(D) अपीक्षा
33. 'नारायण' शब्द का संधि-विच्छेद है
(A) नारा + अयण
(B) नार + अयन
(C) नारा + यण
(D) नार + आयन
34. 'तद्धित' शब्द का संधि-विच्छेद है
(A) तत् + हित
(B) तत् + उद्धित
(C) तत् + ईत
(D) तः + धृत
35. 'राहखर्च' शब्द का समास-विग्रह है
(A) राह से खर्च
(B) राह के लिए खर्च
(C) राह में खर्च
(D) राह और खर्च
36. 'शरणागत' शब्द में कौन समास है ?
(A) अधिकरण तत्पुरुष समास
(B) संबंध तत्पुरुष समास
(C) कर्म तत्पुरुष समास
(D) करण तत्पुरुष समास
37. 'समक्ष' शब्द किस समास का उदाहरण है ?
(A) तत्पुरुष समास
(B) द्विगु समास
(C) द्वन्द्व समास
(D) अव्ययीभाव समास
38. 'दुपहर' शब्द किस समास का उदाहरण है ?
(A) नञ् समास
(B) बहुव्रीहि समास
(C) द्वन्द्व समास
(D) द्विगु समास
39. 'गर्दन पर सवार होना' मुहावरे का अर्थ है
(A) प्रतिवाद करना
(B) पीछा न छोड़ना
(C) हानि पहुँचाना
(D) पागल हो जाना
40. 'होनहार बिरवान के होत चीकने पात' लोकोक्ति का अर्थ है
(A) काम न जानना और बहाना बनाना
(B) अपनी बुराई नहीं दीखती
(C) होनहार के लक्षण पहले से ही दिखाई पड़ने लगते हैं
(D) काम करने पर उतारू होना
41. सुमित्रानंदन पंत किस वाद के कवि हैं ?
(A) छायावाद के
(B) प्रयोगवाद के
(C) नकेनवाद के
(D) कैप्सूलवाद के
42. 'हिरोशिमा' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) दिनकर
(C) अज्ञेय
(D) वीरेन डंगवाल
43. निम्न में कौन कवि आदिवासी लोक कविताओं के भी अनुवादक हैं ?
(A) दिनकर
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) वीरेन डंगवाल
(D) जीवनानंद दास
44. 'नेमत' शब्द का अर्थ है
(A) न्योता
(B) नामी
(C) ईश्वर की देन
(D) नियंत्रण
45. 'उदात्त' शब्द का अर्थ है
(A) अविकसित
(B) उन्नत
(C) कौशल
(D) विनाशक
46. 'सयानप' शब्द का अर्थ है
(A) चिंतन
(B) आत्मविश्वास
(C) चतुराई
(D) टेढ़ापन
47. गुरु नानक की किस मुगल सम्राट से मुलाकात हुई थी ?
(A) बाबर से
(B) हुमायूँ से
(C) अकबर से
(D) शाहजहाँ से
48. 'हाटक मैं देखहु भरा, बसे अंगरेजी माल' - पंक्ति के कवि हैं
(A) रसखान
(B) प्रेमघन
(C) अज्ञेय
(D) दिनकर
49. 'हस्तलिपि' किसे कहते हैं ?
(A) हाथ की मेहंदी को
(B) हाथ से बनी मूर्ति को
(C) हाथ से बने व्यंजन को
(D) हाथ की लिखावट को
50. 'साखी (साक्षी)' शब्द का अर्थ है
(A) असत्य
(B) सत्य
(C) गवाही
(D) सवेरा
51. 'नौकर की कमीज' किसकी रचना है ?
(A) यतीन्द्र मिश्र की
(B) अशोक वाजपेयी की
(C) अमरकांत की
(D) विनोद कुमार शुक्ल की
52. आविन्यों में साथ रहकर लगभग तीस संयुक्त कविताएँ लिखी थीं
(A) निन्शे क्रो, दोनॉल और शॉ ने
(B) पिकासे, मेरी और त्रियाल ने
(C) आप्टे बूर्नो, सिम्पॉ और नियांस ने
(D) आन्द्रे ब्रेता, रेने शॉ और पाल एलुआर ने
53. पंडित बिरजू महाराज ने गण्डा किससे बँधवाया ?
(A) अम्मा से
(B) बाबूजी से
(C) चाचाजी से
(D) महाराज जी ने
54. 'परम्परा का मूल्यांकन' शीर्षक पाठ के लेखक हैं
(A) रामविलास शर्मा
(B) नलिन विलोचन शर्मा
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) विनोद कुमार शुक्ल
55. बहादुर कहाँ से भागकर आया था ?
(A) नेपाल से
(B) जापान से
(C) भूटान से
(D) बांग्लादेश से
56. बादशाह अकबर ने जो सिक्का चलाया था उस पर किनकी आकृति अंकित है ?
(A) लक्ष्मी-गणेश की
(B) राधा-कृष्ण की
(C) राम-सीता की
(D) शिव-पार्वती की
57. 'प्राणिशास्त्रियों का ऐसा अनुमान है कि मनुष्य का अनावश्यक अंग उसी प्रकार झड़ जाएगा, जिस प्रकार उसकी पूँछ झड़ गई है।' - किस पाठ की पंक्ति है ?
(A) भारत से हम क्या सीखें
(B) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(C) परम्परा का मूल्यांकन
(D) नागरी लिपि
58. मैक्स मूलर ने किस रचना का जर्मन भाषा में पद्यानुवाद किया ?
(A) मेघदूत का
(B) ध्वन्यालोक का
(C) चन्द्रालोक का
(D) साहित्यदर्पण का
59. नलिन विलोचन शर्मा के अनुसार महल और झोपड़ी वालों की लड़ाई में अक्सर कौन जीतते हैं ?
(A) महल वाले
(B) झोपड़ी वाले
(C) मासूम
(D) इनमें से कोई नहीं
60. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक पाठ की नायिका कौन है ?
(A) राधा
(B) मांडवी
(C) उर्मिला
(D) सीता
61. निम्नलिखित में कौन अशुद्ध शब्द है ?
(A) दुस्कर
(B) संशोधन
(C) वैदेही
(D) सीढ़ियाँ
62. 'दोष' शब्द का विशेषण है
(A) दूषित
(B) दोषिल
(C) दोषियालु
(D) दुषांत
63. 'नेह' शब्द का विशेषण है
(A) नाहक
(B) नास्तिक
(C) नेही
(D) नाशक
64. 'तामस' का पर्यायवाची शब्द है
(A) तामरस
(B) त्रैमासिक
(C) तामासू
(D) तामसिक
65. 'मेरी बहन स्वाति अपनी सहेली के घर गई है।' यह किस वाक्य का उदाहरण है ?
(A) सरल वाक्य
(B) मिश्र वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) संकेतवाचक वाक्य
66. निम्नलिखित में कौन कर्मवाच्य का उदाहरण है ?
(A) रवि विद्यालय जाता है।
(B) थकान के मारे चला नहीं जाता।
(C) संगीता द्वारा रोटी पकाई गई
(D) मेरी बातों पर ध्यान दें।
67. 'पर्याप्त' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
(A) परि
(B) परा
(C) प्र
(D) प्रति
68. 'आघात' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
(A) अ
(B) आ
(C) जन्म
(D) अव
69. 'कुपात्र' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
(A) पात्र
(B) सु
(C) कुप
(D) कु
70. 'लुटिया' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
(A) ईया
(B) इया
(C) अ
(D) टिया
71. पाप्पाति लगभग कितने साल की थी ?
(A) दस साल
(B) ग्यारह साल
(C) बारह साल
(D) चौदह साल
72. 'माँ' शीर्षक पाठ के लेखक कौन हैं ?
(A) श्रीनिवास
(B) ईश्वर पेटलीकर
(C) सातकोड़ी होता
(D) साँवर दइया
73. माँ जी के पास आँगन में बैठकर मंगम्मा क्या खाती थी ?
(A) दही
(B) मिठाई
(C) पान-सुपारी
(D) रोटी-सब्जी
74. "अरे कहावत है, 'दवा करने से तो मशान ही जगता है'।" यह कथन है
(A) मंगम्मा का
(B) माँ जी का
(C) नंजम्मा का
(D) रंगप्पा का
75. रसूलनबाई कौन थी ?
(A) अभिनेत्री
(B) लेखिका
(C) गायिका
(D) कवयित्री
76. यतीन्द्र मिश्र ने गीतकार गुलजार की कविताओं का संपादन किस नाम से किया ?
(A) थाती
(B) देवप्रिया
(C) यार जुलाहे
(D) गिरिजा
77. 'बहुवचन' पत्रिका के संपादक कौन थे ?
(A) अशोक वाजपेयी
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) अमरकांत
(D) यतीन्द्र मिश्र
78. 'शहर अब भी संभावना है' किसकी रचना है ?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी की
(B) रामविलास शर्मा की
(C) अशोक वाजपेयी की
(D) भीमराव अंबेदकर की
79. निम्नलिखित में किस पाठ की विधा निबंध है ?
(A) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(B) बहादुर
(C) मछली
(D) भारतमाता
80. 'द कास्ट्स इन इंडिया : देयर मैकेनिज्म' किसकी रचना है ?
(A) महात्मा गाँधी की
(B) भीमराव अंबेदकर की
(C) अमरकांत की
(D) गुणाकर मुले की
81. 'यह घर नवीन का है' - यह किस विशेषण का उदाहरण है ?
(A) गुणवाचक
(B) सार्वनामिक विशेषण
(C) प्रविशेषण
(D) संख्यावाचक
82. 'थानभर कपड़ा' - यह किस विशेषण का उदाहरण है ?
(A) गुणवाचक
(B) सार्वनामिक
(C) परिमाणवाचक
(D) प्रविशेषण
83. 'शाश्वत खाता होगा' - किस वर्तमान काल का उदाहरण है ?
(A) सामान्य वर्तमान काल
(B) पूर्ण वर्तमान काल
(C) संदिग्ध वर्तमान काल
(D) संभाव्य वर्तमान काल
84. निम्न में कौन वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण है ?
(A) मनीष बिस्कुट खाता है।
(B) प्रेमा सोती है।
(C) दीपा गीत गाती है।
(D) गाय घास खाती है।
85. 'खरगोश बिल से बाहर निकला' इस वाक्य में कौन कारक है ?
(A) कर्मकारक
(B) संप्रदानकारक
(C) करणकारक
(D) अपादानकारक
86. जिस छंद में चार चरण और प्रत्येक चरण में 16 - 16 मात्राएँ होती हैं, उसे कौन छंद कहते हैं?
(A) दोहा
(B) सोरठा
(C) चौपाई
(D) रोला
87. जहाँ वर्णों की एक या अनेक बार आवृत्ति हो वहाँ कौन अलंकार होता है ?
(A) अनुप्रास
(B) यमक
(C) श्लेष
(D) उपमा
88. किसे हम 'वर्गीय व्यंजन' भी कहते हैं ?
(A) स्पर्श व्यंजन को
(B) अन्तःस्थ व्यंजन को
(C) ऊष्म व्यंजन को
(D) संयुक्त व्यंजन को
89. निम्न में कौन अल्पप्राण व्यंजन है ?
(A) ठ
(B) ब
(C) भ
(D) फ
90. निम्न में कौन महाप्राण व्यंजन है ?
(A) क
(B) च
(C) ध
(D) ञ
91. 'जिसे नहीं जीता जा सके' वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
(A) आलोच्य
(B) अजेय
(C) अभेद
(D) अखाद्य
92. 'जिसका तेज निकल गया है' वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
(A) तेजस्वी
(B) निस्तेज
(C) दत्तचित्त
(D) मितभाषी
93. 'कायर' शब्द का विलोम है
(A) निडर
(B) विक्रय
(C) निष्ठुर
(D) कपटी
94. 'ज्योति' शब्द का विलोम है
(A) स्थावर
(B) चेतन
(C) स्थल
(D) तम
95. 'जंगम' शब्द का विलोम है
(A) स्थावर
(B) जड़
(C) सबल
(D) सार्थक
96. 'पुष्प' का पर्यायवाची शब्द है
(A) चपला
(B) प्रसून
(C) हिरण्य
(D) वारिद
97. 'सरस्वती' का पर्यायवाची शब्द है
(A) वागीशा
(B) अंबुद
(C) गिरीश
(D) मरीची
98. 'घर' का पर्यायवाची शब्द है
(A) चीर
(B) गेह
(C) वाजि
(D) विटप
99. निम्नलिखित में कौन शुद्ध वाक्य है ?
(A) हमलोगों की तो नाकें कट गई।
(B) राम को पुस्तक पढ़ना चाहिए।
(C) कोयला जलकर राख हो गया।
(D) मैं तकलीफ भोगता हूँ।
100. निम्नलिखित में कौन शुद्ध शब्द है ?
(A) क्रित्रिम
(B) धूआँ
(C) सुरज
(D) वाहिनी
खण्ड - ब
विषयनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। [5 × 2 = 10]
(क) प्रेमचंद हिन्दी के महान् साहित्यकार हैं। इनकी रचनाओं में भारतीय समाज और संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। प्रेमचंद की रचनाएँ आदर्शोन्मुख यथार्थवाद का उदाहरण हैं। प्रेमचंद एक सफल उपन्यासकार एवं कहानीकार दोनों ही रूपों में समान रूप से चर्चित हैं। इन्हें 'कथा सम्राट' एवं 'उपन्यास सम्राट' कहकर भी पुकारा जाता है। उपन्यास एवं कहानी के क्षेत्रों में किए गये इनके अवदानों के लिए हिन्दी साहित्य सर्वदा ऋणी रहेगा। प्रेमचंद ने लगभग तीन सौ कहानियों को लिखा है। 'मानसरोवर' के आठ भागों में इनकी कहानियाँ संकलित हैं।
(i) प्रेमचंद कौन हैं ?
(ii) प्रेमचंद की रचनाओं में किसकी झलक दिखाई पड़ती है ?
(iii) प्रेमचंद किन रूपों में चर्चित हैं ?
(iv) प्रेमचंद ने लगभग कितनी कहानियों को लिखा है ?
(v) प्रेमचन्द की कहानियाँ कहाँ संकलित हैं ?
(ख) मिथेन एक प्राकृतिक, रंगहीन और गंधहीन गैस है। ग्रीनहाउस गैस होने के कारण यह वैश्विक तापमान में वृद्धि के लिए भी जवाबदेह है। आजकल मिथेन गैस का उपयोग ईंधन के साथ-साथ यातायात की सुविधाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है। पशुपालन, कोयला, बिजली-घर एवं दलदल भूमि आदि मिथेन गैस के प्रमुख उत्सर्जन स्रोत हैं। मिथेन गैस को मार्श गैस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अत्यंत ज्वलनशील गैस है इसलिए इसको सावधानीपूर्वक उपयोग में लाना चाहिए। मिथेन गैस जल में अघुलनशील है। कोयला की खानों में मिथेन गैस के एकत्रित होने से अग्नि दुर्घटना घटित होने का भी भय रहता है। मिथेन गैस का रासायनिक सूत्र 'CH4' है।
(i) मिथेन क्या है ?
(ii) आजकल मिथेन गैस का उपयोग किन रूपों में किया जा रहा है ?
(iii) मिथेन गैस के प्रमुख उत्सर्जन स्रोत कौन हैं ?
(iv) मार्श गैस के नाम से किसे जाना जाता है ?
(v) मिथेन गैस का रासायनिक सूत्र क्या है ?
---
2. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़ कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। [5 × 2 = 10]
(क) प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु का बचपन प्रकृति का अवलोकन करते हुए बीता। पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं से प्रेम करते हुए उनकी शिक्षा आरंभ हुई। जगदीशचंद्र बसु बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। ये भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा विज्ञान कथा लेखन में महारथी थे। जगदीशचंद्र बसु पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिसने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी विषय पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में भी इन्होंने कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता जगदीशचन्द्र बसु ही थे। इनको रेडियो विज्ञान का पिता कहा जाता है।
(i) जगदीशचन्द्र बसु का बचपन कैसे बीता ?
(ii) बहुमुखी प्रतिभा के धनी कौन थे ?
(iii) जगदीशचन्द्र बसु किनमें महारथी थे ?
(iv) जगदीशचन्द्र बसु ने किस विषय पर कार्य किया ?
(v) जगदीशचन्द्र बसु को किसका पिता कहा जाता है ?
(ख) मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। इनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में की जाती है। मेजर ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' भी कहा जाता है। भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक दिलाने में इनकी अहम भूमिका रही है। मेजर ध्यानचंद को भारत सरकार ने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' प्रदान किया। इनके सम्मान में भारत सरकार ने स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेल रत्न' उनके नाम पर ही दिया जाता है।
(i) मेजर ध्यानचंद कौन थे ?
(ii) मेजर ध्यानचंद की गिनती किसमें की जाती है ?
(iii) 'हॉकी का जादूगर' किसको कहा जाता है ?
(iv) मेजर ध्यानचंद की अहम भूमिका किसमें रही है ?
(v) भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद को कौन-सा नागरिक सम्मान प्रदान किया ?
---
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 - 300 शब्दों में निबंध लिखें : [1 × 10 = 10]
(क) आजादी का अमृत महोत्सव
(i) भूमिका
(ii) कारण
(iii) महत्त्व
(iv) उपसंहार
(ख) जल संरक्षण
(i) भूमिका
(ii) जल संरक्षण की उपयोगिता
(iii) जल संरक्षण की विधियाँ
(iv) उपसंहार
(ग) वर्षा ऋतु
(i) प्रारम्भ
(ii) सौंदर्य
(iii) लाभ और हानि
(iv) उपसंहार
(घ) व्यायाम
(i) भूमिका
(ii) महत्त्व
(iii) प्रकार
(iv) उपसंहार
(ङ) अनुशासन
(i) भूमिका
(ii) अनुशासन का महत्त्व
(iii) अनुशासनहीनता के दुष्प्रभाव
(iv) निष्कर्ष
---
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी का उल्लेख करते हुए अपने बड़े भाई के पास पत्र लिखें। [5]
अथवा
समाज में बढ़ते अपराधों के बारे में दो मित्रों के आपसी संवाद को लिखें।
---
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें : [5 × 2 = 10]
(i) सेन साहब की लड़कियों के नाम लिखें।
(ii) वारेन हेस्टिंग्स कौन था और वाराणसी के पास उसे क्या मिला था ?
(iii) बहादुर के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी ?
(iv) रामधारी सिंह दिनकर की किन्हीं चार रचनाओं के नाम लिखें।
(v) कुँवर नारायण ने वृक्ष रूपी चौकीदार का वर्णन किन शब्दों में किया है ?
(vi) कवि वीरेन डंगवाल ने किन अत्याचारियों का जिक्र किया है ?
(vii) कवि जीवनानंद दास रुपसा के गंदे पानी में किसको क्या करते हुए दिखने की बात करते हैं ?
(viii) पाप्पाति कौन थी और वह शहर क्यों लाई गई थी ?
(ix) सीता किस बुरे दिन की बात याद करती है ?
(x) अलंकार को परिभाषित करें।
---
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखें (शब्द-सीमा लगभग 100): [1 × 5 = 5]
i) लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी क्यों पूछते हैं कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है, पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? स्पष्ट करें।
ii) सप्रसंग व्याख्या करें :
"उटे बिदेसी ठाट सब, बन्यो देस बिदेस
सपनेहूँ जिनमें न कहुँ, भारतीयता लेस।।"