Hindi 2026 Class 10 Question Paper
Bihar Board Class 10 Hindi 2026 (paper code 201): the full previous year question paper. Switch on Solution to practise it question by question.
Full question paper
SECONDARY SCHOOL EXAMINATION – 2026
माध्यमिक स्कूल परीक्षा – 2026
QUESTION BOOKLET
प्रश्न पुस्तिका
SET CODE: D
प्रश्न पुस्तिका सेट कोड: D
(ANNUAL / वार्षिक)
HINDI (MT)
मातृभाषा हिन्दी
SUBJECT CODE: 201
विषय कोड: 201
TOTAL QUESTIONS: 100 + 6 = 106
कुल प्रश्न: 100 + 6 = 106
TIME: 3 HOURS 15 MINUTES
समय: 3 घंटे 15 मिनट
FULL MARKS: 100
पूर्णांक: 100
TOTAL PRINTED PAGES: 24
कुल मुद्रित पृष्ठ: 24
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश:
1. परीक्षार्थी OMR उत्तर-पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें।
2. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
3. दाहिनी ओर हाशिये पर दिए गए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
4. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
5. यह प्रश्न पुस्तिका दो खण्डों में है – खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
6. खण्ड-अ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनमें से किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। पचास से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने पर प्रथम 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर को उपलब्ध कराए गए OMR उत्तर-पत्रक में दिए गए सही विकल्प को नीले/काले बॉल पेन से प्रगाढ़ करें। किसी भी प्रकार के व्हाइटनर/तरल पदार्थ/ब्लेड/नाखून आदि का OMR उत्तर-पत्रक में प्रयोग करना मना है, अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
7. खण्ड-ब में 6 विषयनिष्ठ प्रश्न हैं।
8. किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।
खण्ड – अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से कोई एक सही है। इन 100 प्रश्नों में से किन्हीं 50 प्रश्नों के उत्तर अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR उत्तर-पत्रक पर चिह्नित करें।
अंक: 50 × 1 = 50
1. निम्न में कौन रूढ़ शब्द है ?
(A) गगनचुम्बी
(B) वारिद
(C) धन
(D) जलज
2. 'दुः + गति' पदों की संधि है
(A) दुर्गति
(B) दुःर्गति
(C) दुर्गती
(D) दूर्गती
3. 'उल्लंघन' शब्द का संधि-विच्छेद है
(A) उल् + लंघन
(B) उत् + डयन
(C) उत् + लंघन
(D) उता + लंघन
4. निम्न में कौन अयादि संधि का उदाहरण है ?
(A) पर्यावरण
(B) मुनींद्र
(C) प्रत्यंग
(D) शयन
5. 'जल + ऊर्मि' पदों की संधि है
(A) जलऊर्मि
(B) जलौरमी
(C) जलोर्मि
(D) जलोर्मी
6. 'शाहनवाज पटना से आ रहा है' किस काल का उदाहरण है ?
(A) संभाव्य भविष्यत्काल का
(B) वर्तमानकाल का
(C) भविष्यत्काल का
(D) भूतकाल का
7. निम्न में किस शब्द का प्रयोग सदैव बहुवचन के रूप में होता है ?
(A) तितली
(B) सीढ़ी
(C) भेड़िया
(D) होश
8. 'विवेक एक गरीब लड़का है' इसमें विशेषण शब्द है
(A) विवेक
(B) गरीब
(C) लड़का
(D) है
9. निम्न में कौन प्रविशेषण का उदाहरण है ?
(A) अंकिता तेज लड़की है।
(B) अदिति बहुत मधुर बोलती है।
(C) रमेश का जूता नया है।
(D) सुहानी गीत अच्छा गाती है।
10. 'शिक्षक छात्रों को पाठ पढ़ा रहे हैं' यह किस क्रिया का उदाहरण है ?
(A) द्विकर्मक क्रिया
(B) अकर्मक क्रिया
(C) पूर्वकालिक क्रिया
(D) क्रियार्थक संज्ञा
11. 'मकान' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) समूहवाचक
(D) भाववाचक
12. 'सोना' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) द्रव्यवाचक
(B) समूहवाचक
(C) भाववाचक
(D) जातिवाचक
13. 'दल' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) समूहवाचक
(C) द्रव्यवाचक
(D) भाववाचक
14. निम्न में कौन शुद्ध शब्द है ?
(A) विभिषीका
(B) विभीषिका
(C) विभिषिका
(D) वीभिषिका
15. 'श' का उच्चारण स्थान है
(A) कंठ
(B) तालु
(C) मूर्द्धा
(D) ओष्ठ
16. 'आ' का उच्चारण स्थान है
(A) कंठ
(B) दंत
(C) ओष्ठ
(D) तालु
17. 'द' का उच्चारण स्थान है
(A) तालु
(B) दंत
(C) मूर्द्धा
(D) ओष्ठ
18. निम्न में कौन अंतःस्थ व्यंजन है ?
(A) छ
(B) ल
(C) ध
(D) न
19. निम्न में कौन ऊष्म व्यंजन है ?
(A) थ
(B) ज
(C) ष
(D) व
20. निम्न में कौन अनुनासिक वर्ण नहीं है ?
(A) ञ
(B) न
(C) म
(D) त
21. 'दीपक पढ़ नहीं रहा है' यह किस वाक्य का उदाहरण है ?
(A) आज्ञावाचक का
(B) निषेधवाचक का
(C) इच्छावाचक का
(D) संदेहवाचक का
22. 'वह मेरी गाय है' - इसमें 'वह' किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) निश्चयवाचक सर्वनाम का
(B) अनिश्चयवाचक सर्वनाम का
(C) प्रश्नवाचक सर्वनाम का
(D) निजवाचक सर्वनाम का
23. 'पूजा छाया में बैठी है' - यह वाक्य किस कारक का उदाहरण है ?
(A) सम्प्रदान
(B) करण
(C) अपादान
(D) अधिकरण
24. 'अरे ! एक बात सुनो' इस वाक्य में कौन कारक है ?
(A) कर्म
(B) कर्ता
(C) संबोधन
(D) सम्प्रदान
25. 'हृदय' विशेष्य का विशेषण है
(A) हार्दिक
(B) हर्षित
(C) हँसोड़
(D) हवाई
26. 'शिव' विशेष्य का विशेषण है
(A) शरद
(B) समर
(C) समरसता
(D) शैव
27. 'समय' विशेष्य का विशेषण है
(A) समानता
(B) सुगंधित
(C) सामासिक
(D) सामयिक
28. 'वार्ता' का बहुवचन रूप है
(A) वर्तारिने
(B) वार्तानु
(C) वार्ताएँ
(D) वर्तानी
29. निम्न में कौन स्त्रीलिंग शब्द है ?
(A) तीर
(B) गुणगान
(C) उड़ान
(D) कायाकल्प
30. निम्न में कौन पुलिंग का उदाहरण है ?
(A) चर्चा
(B) खीरा
(C) खबर
(D) अफवाह
31. निम्न में कौन बहुव्रीहि समास का उदाहरण है ?
(A) बटमार
(B) चक्रपाणि
(C) घुड़सवार
(D) यथाशक्ति
32. 'प्रमोद' में कौन उपसर्ग है ?
(A) प्र
(B) परा
(C) परि
(D) मोद
33. 'निवास' में कौन उपसर्ग है ?
(A) वास
(B) नि
(C) निर्
(D) निस्
34. 'अपहरण' में कौन उपसर्ग है ?
(A) अनु
(B) अप
(C) हरण
(D) अधि
35. 'नकेल' में कौन प्रत्यय है ?
(A) नाक
(B) अल
(C) एल
(D) ऐल
36. 'ढोलक' में कौन प्रत्यय है ?
(A) क
(B) लक
(C) ढोल
(D) की
37. 'लकड़हारा' में कौन प्रत्यय है ?
(A) आर
(B) एरा
(C) हारा
(D) वाला
38. वर्णों के सार्थक समूह को क्या कहते हैं?
(A) वाक्य
(B) शब्द
(C) ध्वनि
(D) वर्णमाला
39. निम्न में कौन तद्भव शब्द है ?
(A) घृत
(B) ग्रामीण
(C) आलस
(D) कपाट
40. निम्न में कौन देशज शब्द है ?
(A) ओष्ठ
(B) आँख
(C) गुण
(D) खटिया
41. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक पाठ के अनुसार होली वाले दिन सीता कैसी थी ?
(A) आनंदमग्न और शांत
(B) भक्ति में लीन और प्रसन्न
(C) अनमनी और उदास
(D) खोयी हुई और खुश
42. 'नगर' शीर्षक पाठ के अनुवादक हैं
(A) के० ए० जमुना
(B) साँवर दइया
(C) सुजाता
(D) ईश्वर पेटलीकर
43. 'एक पतंग अनंत में' काव्य-संग्रह के रचनाकार हैं
(A) विनोद कुमार शुक्ल
(B) अशोक वाजपेयी
(C) गुणाकर मुले
(D) हजारी प्रसाद द्विवेदी
44. 'महाविद्यालय' किसका कहानी संग्रह है ?
(A) अमरकांत का
(B) नलिन विलोचन शर्मा का
(C) यतीन्द्र मिश्र का
(D) विनोद कुमार शुक्ल का
45. डॉ० भीमराव अंबेदकर का निधन कहाँ हुआ था ?
(A) मुम्बई में
(B) लंदन में
(C) दिल्ली में
(D) गुजरात में
46. रसखान किस भाषा के कवि थे ?
(A) पालि
(B) ब्रज
(C) बुंदेली
(D) खड़ीबोली
47. 'रसकेलि बल्ली' के रचनाकार हैं
(A) गुरु नानक
(B) घनानंद
(C) प्रेमघन
(D) रसखान
48. सुमित्रानंदन पंत को उनकी किस रचना पर 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला ?
(A) 'युगपथ' पर
(B) 'युगवाणी' पर
(C) 'ग्राम्या' पर
(D) 'चिदंबरा' पर
49. निम्न में कौन साहित्यकार राज्यसभा के सांसद भी रहे हैं ?
(A) अमरकांत
(B) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(C) जीवनानंद दास
(D) नलिन विलोचन शर्मा
50. 'आँगन के पार द्वार' के रचनाकार हैं
(A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'
(B) रामविलास शर्मा
(C) विनोद कुमार शुक्ल
(D) रामधारी सिंह 'दिनकर'
51. 'जिसने चित्त किसी विषय में दिया (लगाया) है' के लिए एक शब्द है
(A) शांतप्रिय
(B) दत्तचित्त
(C) समदर्शी
(D) दूरदर्शी
52. 'सौम्य' का विलोम शब्द है
(A) शत्रु
(B) सुन्दर
(C) निर्विकार
(D) उग्र
53. 'हास' का विलोम शब्द है
(A) मरण
(B) खुशी
(C) रुदन
(D) गमन
54. 'संधि' का विलोम शब्द है
(A) जोड़
(B) विग्रह
(C) व्यास
(D) संहार
55. 'नया' का पर्यायवाची शब्द है
(A) पुराना
(B) अभिनव
(C) अभिमान
(D) अनुराग
56. निम्न में कौन 'मेघ' का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?
(A) जलधर
(B) अरविन्द
(C) पयोद
(D) अम्बुद
57. 'ब्राह्मण' का पर्यायवाची शब्द है
(A) द्विज
(B) कैवल्य
(C) अपवर्ग
(D) भृत्य
58. 'प्रतिदिन' किस समास का उदाहरण है ?
(A) नञ्
(B) द्विगु
(C) द्वन्द्व
(D) अव्ययीभाव
59. 'चन्द्रमुख' किस समास का उदाहरण है ?
(A) कर्मधारय
(B) अव्ययीभाव
(C) द्विगु
(D) नञ्
60. निम्न में कौन द्विगु समास का उदाहरण है ?
(A) नीलकंठ
(B) महादेव
(C) दोपहर
(D) देवासुर
61. डॉ० भीमराव अंबेदकर ने किनको मानवीय अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए अथक संघर्ष किया ?
(A) अछूतों
(B) स्त्रियों
(C) मजदूरों
(D) इनमें से सभी
62. नलिन विलोचन शर्मा के पिता का नाम क्या था ?
(A) पं० रमापति शर्मा
(B) पं० राजाभिराम शर्मा
(C) पं० राजनंदन शर्मा
(D) पं० रामावतार शर्मा
63. 'विष के दाँत' शीर्षक पाठ में गिरधरलाल कहाँ रहता था ?
(A) अहाते के बंगले में
(B) झुग्गी-झोपड़ी में
(C) अहाते के एक कोने 'आउटहाउस' में
(D) अपने मकान में
64. डॉ० भीमराव अंबेदकर का जन्म कब हुआ था ?
(A) 1889 ई० में
(B) 1890 ई० में
(C) 1891 ई० में
(D) 1892 ई० में
65. 'भारत को पहचान सकनेवाली दृष्टि की आवश्यकता है।' यह कथन है
(A) मैक्स मूलर का
(B) गुणाकर मुले का
(C) महात्मा गाँधी का
(D) अमरकांत का
66. 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' शीर्षक पाठ में लेखक का कौन-सा दृष्टिकोण प्रकट हुआ है ?
(A) अनास्थावादी दृष्टिकोण
(B) नकारात्मक दृष्टिकोण
(C) पाशविक दृष्टिकोण
(D) मानववादी दृष्टिकोण
67. किन राजाओं के शासनकाल में पहले पहल वेदों को लिपिबद्ध किया गया था ?
(A) विजयनगर के राजाओं के शासनकाल में
(B) चोल राजाओं के शासनकाल में
(C) गुप्त राजाओं के शासनकाल में
(D) मौर्य राजाओं के शासनकाल में
68. अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में लेखक अमरकांत की कौन कहानी पुरस्कृत हुई थी ?
(A) जिंदगी और जोंक
(B) मौत का नगर
(C) बहादुर
(D) डिप्टी कलक्टरी
69. 19 वीं सदी में किसने अपनी स्वाधीनता के लिए लड़नेवाले यूनानियों को प्राचीन संस्कृति से उनकी एकात्मकता की पहचान कराने में बड़ा परिश्रम किया ?
(A) शेली और बायरन ने
(B) वर्जिल ने
(C) मिल्टन ने
(D) शेक्सपियर ने
70. पंडित बिरजू महाराज का जन्म किस घराने में हुआ था ?
(A) जयपुर घराने में
(B) लखनऊ घराने में
(C) बनारस घराने में
(D) रायगढ़ घराने में
71. 'हिरोशिमा' शीर्षक पाठ किस संग्रह से संकलित है ?
(A) 'सदानीरा' से
(B) 'इन दिनों' से
(C) 'दुष्चक्र में स्रष्टा' से
(D) 'बावरा अहेरी' से
72. कवि कुँवर नारायण किसकी ठंढी छाँव में पल भर को बैठ जाते थे ?
(A) वृक्ष की ठंढी छाँव में
(B) माँ के आँचल की छाँव में
(C) दादी के आँचल की छाँव में
(D) मकान की ठंढी छाँव में
73. तुर्की के महाकवि नाजिम हिकमत की कविताओं का अनुवाद वीरेन डंगवाल ने किस रूप में किया ?
(A) 'इसी दुनिया में' के रूप में
(B) 'पहल पुस्तिका' के रूप में
(C) 'हमारी नींद' के रूप में
(D) 'दुष्चक्र में स्रष्टा' के रूप में
74. 'अक्षर ज्ञान' शीर्षक कविता के अनुसार कवयित्री का बेटा कहाँ पर आकर थमक जाता है ?
(A) 'क' पर
(B) 'ग' पर
(C) 'घ' पर
(D) 'ङ' पर
75. 'लौटकर आऊंगा फिर' शीर्षक कविता को किस कवि ने भाषांतरित किया है ?
(A) धर्मवीर भारती ने
(B) प्रयाग शुक्ल ने
(C) यतीन्द्र मिश्र ने
(D) वीरेन डंगवाल ने
76. 'मेरे बिना तुम क्या करोगे ?' यह प्रश्न भगवान से कौन करता है ?
(A) नारद मुनि
(B) देवियाँ
(C) देवगण
(D) भक्त
77. 'दही वाली मंगम्मा' शीर्षक पाठ के अनुवादक हैं
(A) बी० आर० नारायण
(B) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र
(C) गोपालदास नागर
(D) साँवर दइया
78. 'ढहते विश्वास' शीर्षक पाठ में लक्ष्मी का घर कहाँ था ?
(A) टिहरी बाँध के नीचे
(B) देबी नदी के बाँध के नीचे
(C) कोसी नदी के किनारे
(D) गंगा नदी के किनारे
79. 'माँ' शीर्षक पाठ के अनुसार माँ को कुल कितनी संतानें थीं ?
(A) दो
(B) चार
(C) तीन
(D) पाँच
80. काल्डवेल के 'तुलनात्मक व्याकरण' के अनुसार मदुरै पांडिय लोगों की क्या है ?
(A) पहली राजधानी
(B) दूसरी राजधानी
(C) तीसरी राजधानी
(D) चौथी राजधानी
81. 'सवांग' का अर्थ है
(A) नाचने वाली घिरनी
(B) सगा, परिवार का सदस्य
(C) नगण्य क्षुद्र
(D) जिम्मेदारी
82. 'अल्पज्ञ' का अर्थ है
(A) बहुत जानने वाला
(B) कम जानने वाला
(C) दया करने योग्य
(D) कुछ भी नहीं जानने वाला
83. 'आविन्यों' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
(A) गुणाकर मुले
(B) अशोक वाजपेयी
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) महात्मा गाँधी
84. 'अति सूधो सनेह को मारग है' शीर्षक कविता के कवि हैं
(A) प्रेमघन
(B) रसखान
(C) घनानंद
(D) गुरु नानक
85. 'जनतंत्र का जन्म' शीर्षक पाठ की विधा है
(A) कविता
(B) कहानी
(C) निबंध
(D) शिक्षाशास्त्र
86. 'विष के दाँत' शीर्षक पाठ की विधा है
(A) कविता
(B) कहानी
(C) निबंध
(D) जीवनी
87. 'अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे' इस वाक्य में 'अयोध्या के राजा दशरथ' किस पदबंध का उदाहरण है ?
(A) विशेषण पदबंध
(B) संज्ञा पदबंध
(C) क्रिया पदबंध
(D) सर्वनाम पदबंध
88. निम्न में कौन वाक्य कर्तृवाच्य का उदाहरण है ?
(A) बच्चे खेल रहे हैं।
(B) हरीश से रोटी खाई जाती है।
(C) मुझसे टहला नहीं जाता।
(D) गीता द्वारा कहानी सुनाई जा रही है।
89. निम्न में कौन शुद्ध वाक्य है ?
(A) जैसा करोगे, उतना भरोगे
(B) उसकी पति का नाम महेश है।
(C) फूलों की एक माला ला दो।
(D) वे अच्छा आदमी नहीं है।
90. 'नाक में दम करना' मुहावरे का अर्थ है
(A) परेशान करना
(B) अधिक प्यारा होना
(C) खुशी मनाना
(D) शोक करना
91. चौदहवीं सदी से फ्रेंच क्रांति तक 'ला शत्रूज' का उपयोग किस रूप में होता था ?
(A) धार्मिक रूप में
(B) रंगमंच के रूप में
(C) अस्पताल के रूप में
(D) म्यूजियम के रूप में
92. 'मछली' शीर्षक पाठ में मछलियों को कौन खरीदता है ?
(A) लेखक
(B) पिताजी
(C) माँ
(D) भग्गू
93. निम्न में कौन रचना यतीन्द्र मिश्र की है ?
(A) यदा-कदा
(B) अयोध्या तथा अन्य कविताएँ
(C) ड्योढ़ी पर आलाप
(D) इनमें से सभी
94. महात्मा गाँधी वकालत की पढ़ाई करने कहाँ गये थे ?
(A) इटली
(B) जापान
(C) नेपाल
(D) लंदन
95. गुरु नानक ने किस भाषा में कविताएँ की ?
(A) पंजाबी
(B) हिन्दी
(C) (A) और (B) दोनों
(D) संस्कृत
96. निम्न में कौन कवि मोहम्मद शाह रंगीले के यहाँ मीरमुंशी का काम करते थे ?
(A) घनानंद
(B) रसखान
(C) प्रेमघन
(D) गुरु नानक
97. निम्न में कौन रचना रसखान की है ?
(A) प्रेमवाटिका
(B) सुजान रसखान
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
98. 'स्वदेशी' शीर्षक पाठ में भारतीय हिन्दी की जगह किस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ?
(A) उर्दू
(B) हिन्दी
(C) अंगरेजी
(D) फारसी
99. कवि सुमित्रानंदन पंत के अनुसार भारतमाता का मन क्यों विषादमय है ?
(A) युग युग के अंधकार से
(B) हरितक्रांति से
(C) आर्थिक विकास से
(D) स्वाधीन चेतना से
100. 'जनतंत्र का जन्म' शीर्षक पाठ के अनुसार अब फावड़े और हल क्या बनने को हैं ?
(A) तलवार
(B) त्रिशूल
(C) राजदंड
(D) ब्रह्मास्त्र
खण्ड - ब
विषयनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। [5 × 2 = 10]
(क) भारत में नदियों का विशेष महत्त्व है और इन्हें माता के रूप में पूजा भी जाता है। भारत में नदियों का सिर्फ सांस्कृतिक और धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि आर्थिक रूप में भी इनका महत्त्व अतुलनीय है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा, यमुना, सिंधु, गोदावरी, कावेरी, सरस्वती और नर्मदा पवित्र नदियाँ हैं। भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है और दूसरी लंबी नदी गोदावरी है। दक्षिण भारत में गोदावरी नदी को 'दक्षिण की गंगा' भी कहा जाता है। यह नदी महाराष्ट्र से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। गोदावरी को 'वृद्ध गंगा' के नाम से भी जाना जाता है।
(i) भारत में नदियों को किस रूप में पूजा जाता है ?
(ii) भारत में नदियों का महत्त्व किस रूप में है ?
(iii) पौराणिक मान्यतानुसार पवित्र नदियाँ कौन-कौन हैं ?
(iv) 'दक्षिण की गंगा' किस नदी को कहा जाता है ?
(v) गोदावरी नदी कहाँ से निकलती है और कहाँ गिरती है?
(ख) बुद्धिमान व्यक्ति को भाग्य के भरोसे न बैठकर हमेशा अपनी स्थिति में सुधार के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। लगातार प्रयास करते रहने पर सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलती है। समुद्र में उठती लहरों से घबड़ाकर नाविक कभी भी हार नहीं मानता। अपने धैर्य और साहस का परिचय देते हुए वह उनसे टकराता है और अंत में विजयी भी होता है। कठिन परिस्थिति में धीरज नहीं खोने वाले ही अपनी अमिट पहचान बनाते हैं। भाग्य के भरोसे तो आलसी व्यक्ति बैठता है जबकि प्रयत्नशील व्यक्ति अपनी मेहनत और हौसले से बाधाओं को पारकर संसार में यश का भागी बनता है। नीतिकारों का भी कहना है कि मनुष्य को असफलता से घबड़ाना नहीं चाहिए बल्कि उससे सीख लेनी चाहिए।
(i) बुद्धिमान व्यक्ति को क्या करना चाहिए ?
(ii) लगातार प्रयास करते रहने पर क्या होता है ?
(iii) समुद्र की लहरों से घबड़ाकर कौन हार नहीं मानता ?
(iv) अपनी अमिट पहचान कौन बनाते हैं ?
(v) नीतिकारों का क्या कहना है ?
2. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। [5 × 2 = 10]
(क) नाभादास भक्तिकाल के महत्त्वपूर्ण कवियों में से एक हैं। इन्हें सगुणोपासक रामभक्त और प्रसिद्ध संत के रूप में जाना जाता है। नाभादास की रामभक्ति परम्परा से प्रचलित रामभक्ति से थोड़ी भिन्न थी। इनकी भक्ति में मर्यादा के स्थान पर माधुर्यभाव का पुट था। ये तुलसीदास के समकालीन थे और इनकी गुरु परम्परा भी एक है। नाभादास स्वामी अग्रदास के शिष्य थे जो स्वामी रामानंद की शिष्य परम्परा के प्रसिद्ध कवि थे। इनकी दो प्रमुख रचनाएँ हैं 'भक्तमाल' और 'अष्टयाम'। नाभादास ने 'अष्टयाम' की रचना ब्रजभाषा में की है।
(i) नाभादास को किस रूप में जाना जाता है ?
(ii) नाभादास की रामभक्ति किससे भिन्न थी ?
(iii) नाभादास किसके समकालीन थे ?
(iv) अग्रदास के शिष्य कौन थे ?
(v) 'अष्टयाम' की रचना नाभादास ने किस भाषा में की है ?
(ख) स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म सन् 1929 ई० में मध्य प्रदेश के इंदौर नामक शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था। मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष लता मंगेशकर की जयंती पर 'लता मंगेशकर सम्मान' प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इस सम्मान की शुरुआत सन् 1984 ई० में की गई थी। 'लता मंगेशकर सम्मान' संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। लता मंगेशकर के नाम पर सिर्फ मध्य प्रदेश की सरकार ही सम्मान नहीं देती अपितु महाराष्ट्र सरकार भी देती है। मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र सरकार की ये पहल सराहनीय है।
(i) लता मंगेशकर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
(ii) दीनानाथ मंगेशकर किसके पिता थे ?
(iii) 'लता मंगेशकर सम्मान' किसके द्वारा प्रदान किया जाता है ?
(iv) 'लता मंगेशकर सम्मान' की शुरुआत कब की गई थी ?
(v) 'लता मंगेशकर सम्मान' क्यों दिया जाता है ?
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 - 300 शब्दों में निबंध लिखें : [1 × 10 = 10]
(क) संचार क्रांति
(i) भूमिका
(ii) स्वरूप
(iii) लाभ और हानि
(iv) उपसंहार
(ख) आत्मनिर्भर भारत अभियान
(i) प्रस्तावना
(ii) अभियान की शुरुआत
(iii) अभियान का उद्देश्य
(iv) अभियान से लाभ
(v) निष्कर्ष
(ग) माँ
(i) भूमिका
(ii) प्रथम गुरु के रूप में
(iii) त्याग और ममता की मूरत
(iv) जीवन में महत्त्व
(v) उपसंहार
(घ) भारतीय किसान की समस्या और समाधान
(i) प्रस्तावना
(ii) सामाजिक समस्याएँ
(iii) आर्थिक समस्याएँ
(iv) पैदावार की समस्या
(v) सरकार के महत्त्वपूर्ण कदम
(vi) निष्कर्ष
(ङ) होली
(i) भूमिका
(ii) पौराणिकता
(iii) उल्लास की अभिव्यक्ति
(iv) सामाजिक सौहार्द के रूप में
(v) दूषित पक्ष
(vi) उपसंहार
4. अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखें, जिसमें शौचालय की नियमित सफाई के लिए अनुरोध किया गया हो। [5]
अथवा
आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब देते हुए भारत के साहसिक कदम की चर्चा करते हुए दो मित्रों के आपसी संवाद को लिखें।
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर दें : [5 × 2 = 10]
(i) 'नगर' शीर्षक कहानी में बल्लि अम्माल की पुत्री का नाम क्या है और वह किस बीमारी से ग्रसित है ?
(ii) 'ढहते विश्वास' नामक पाठ में लक्ष्मी गुहाल में क्या करने गयी थी ?
(iii) शब्दशक्ति किसे कहते हैं और उसके कितने भेद होते हैं ?
(iv) कवि घनानंद अपने आँसुओं को कहाँ पहुँचाना चाहते हैं और क्यों ?
(v) कवि सुमित्रानंदन पंत को भारतमाता का हास भी राहुग्रसित क्यों दिखाई पड़ता है ?
(vi) रामधारी सिंह 'दिनकर' को प्राप्त किन्हीं दो पुरस्कारों के नाम लिखें।
(vii) अशोक वाजपेयी की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखें।
(viii) बिरजू महाराज ने नृत्य की शिक्षा किसे और कब देनी शुरु की ?
(ix) 'बहादुर' नामक पाठ के आधार पर बताइए कि किशोर किसका पुत्र था और वह कैसा था।
(x) 'मछली' शीर्षक पाठ के अनुसार मछली को छूते हुए संतू क्यों हिचक रहा था ?
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखें (शब्द-सीमा लगभग 100): [1 × 5 = 5]
(i) 'बहादुर' शीर्षक पाठ में घर आए रिश्तेदारों ने कैसा प्रपंच रचा और उसका क्या परिणाम निकला ?
(ii) सप्रसंग व्याख्या करें :
"अति सूधो सनेह को मारग है जहाँ नेकु सयानप बाँक नहीं ।
तहाँ साँचे चलैं तजि आपनपौ झुझुकै कपटी जे निसाँक नहीं ।।"