Hindi 2026 Class 10 Question Paper
Bihar Board Class 10 Hindi 2026 (paper code 101): the full previous year question paper. Switch on Solution to practise it question by question.
Full question paper
SECONDARY SCHOOL EXAMINATION – 2026
माध्यमिक स्कूल परीक्षा – 2026
(ANNUAL / वार्षिक)
QUESTION BOOKLET
प्रश्न पुस्तिका
SET CODE: A
प्रश्न पुस्तिका सेट कोड: A
HINDI (MT)
मातृभाषा हिन्दी
SUBJECT CODE: 101
विषय कोड: 101
TOTAL QUESTIONS: 100 + 6 = 106
कुल प्रश्न: 100 + 6 = 106
TIME: 3 HOURS 15 MINUTES
समय: 3 घंटे 15 मिनट
FULL MARKS: 100
पूर्णांक: 100
TOTAL PRINTED PAGES: 24
कुल मुद्रित पृष्ठ: 24
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश:
1. परीक्षार्थी OMR उत्तर-पत्रक पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (10 अंकों का) अवश्य लिखें।
2. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
3. दाहिनी ओर हाशिये पर दिए गए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
4. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
5. यह प्रश्न पुस्तिका दो खण्डों में है – खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
6. खण्ड-अ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनमें से किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। पचास से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने पर प्रथम 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर को उपलब्ध कराए गए OMR उत्तर-पत्रक में दिए गए सही विकल्प को नीले/काले बॉल पेन से प्रगाढ़ करें। किसी भी प्रकार के व्हाइटनर/तरल पदार्थ/ब्लेड/नाखून आदि का OMR उत्तर-पत्रक में प्रयोग करना मना है, अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
7. खण्ड-ब में 6 विषयनिष्ठ प्रश्न हैं।
8. किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।
खण्ड – अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से कोई एक सही है। इन 100 प्रश्नों में से किन्हीं 50 प्रश्नों के उत्तर अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR उत्तर-पत्रक पर चिह्नित करें।
अंक: 50 × 1 = 50
1. 'द' का उच्चारण स्थान है
(A) ओष्ठ
(B) तालु
(C) दंत
(D) कंठ
2. निम्न में कौन दंतोष्ठ्य ध्वनि है ?
(A) अ
(B) इ
(C) ष
(D) व
3. 'ई' का उच्चारण स्थान है
(A) कंठ
(B) तालु
(C) मूर्द्धा
(D) ओष्ठ
4. छंदशास्त्र में दीर्घ मात्रा को क्या कहते हैं ?
(A) हस्व
(B) लघु
(C) प्लुत
(D) गुरु
5. निम्न में कौन अल्पप्राण व्यंजन है ?
(A) ख
(B) च
(C) ठ
(D) घ
6. निम्न में किसे द्विमात्रिक स्वर भी कहते हैं ?
(A) हस्व स्वर को
(B) दीर्घ स्वर को
(C) प्लुत स्वर को
(D) लघु स्वर को
7. नाद की दृष्टि से जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में स्वरतंत्रियाँ झंकृत होती हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?
(A) घोष
(B) अघोष
(C) अल्पप्राण
(D) महाप्राण
8. केवल मुँह से बोले जानेवाले सस्वर वर्णों को क्या कहते हैं ?
(A) निरनुनासिक
(B) अनुस्वार
(C) अनुनासिक
(D) इनमें से कोई नहीं
9. निम्न में कौन अंतःस्थ व्यंजन है ?
(A) ल
(B) श
(C) प
(D) त्र
10. निम्न में कौन ऊष्म व्यंजन है ?
(A) ष
(B) ट
(C) प
(D) ब
11. निम्न में कौन यण स्वर संधि का उदाहरण है ?
(A) सदैव
(B) महेन्द्र
(C) यद्यपि
(D) भोजनालय
12. निम्न में कौन व्यंजन संधि का उदाहरण है ?
(A) पितृण
(B) चंद्रोदय
(C) अहंकार
(D) महौषध
13. निम्न में कौन विसर्ग संधि का उदाहरण है ?
(A) निश्चल
(B) नदीश
(C) नयन
(D) नारीश्वर
14. जब एक व्यंजन अपने समान अन्य व्यंजन से मिलता है, तब उसे क्या कहते हैं?
(A) संपृक्त
(B) द्वित्व
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
15. 'लेने के देने पड़ना' मुहावरे का अर्थ है
(A) भयभीत होना
(B) इंतजार करना
(C) लाभ के बदले हानि
(D) शुभारंभ करना
16. 'सिर से पैर तक' के लिए एक शब्द है
(A) मंदगामी
(B) द्रुतगामी
(C) प्रत्यक्ष
(D) आपादमस्तक
17. निम्न में कौन शुद्ध वाक्य है ?
(A) मुझे प्यास लगा है।
(B) पाकिस्तान का हार हो गया।
(C) लाश जल गयी।
(D) सुबह हो गया है।
18. 'आरम्भ' का विलोम शब्द है।
(A) अनावृत
(B) अनाक्रांत
(C) आक्रांत
(D) अन्त
19. 'उत्तम' का विलोम शब्द है।
(A) अवनति
(B) अधम
(C) अपकर्ष
(D) अनुचित
20. 'पंडित' का विलोम शब्द है
(A) मूर्ख
(B) अज्ञात
(C) ज्ञानी
(D) कोविद
21. 'कुलश्रेष्ठ' किस तत्पुरुष समास का उदाहरण है ?
(A) सम्बंध
(B) अधिकरण
(C) सम्प्रदान
(D) कर्म
22. 'चन्द्रशेखर' किस समास का उदाहरण है ?
(A) बहुव्रीहि
(B) अव्ययीभाव
(C) द्विगु
(D) नञ्
23. 'गायबैल' किस समास का उदाहरण है ?
(A) द्विगु
(B) कर्मधारय
(C) द्वन्द्व
(D) अव्ययीभाव
24. 'बाजार' विशेष्य का विशेषण है
(A) बोझिल
(B) बरसाती
(C) बादामी
(D) बाजारू
25. 'नगर' विशेष्य का विशेषण है
(A) नुकीला
(B) नैतिक
(C) निंदनीय
(D) नागरिक
26. 'पर्वत' विशेष्य का विशेषण है
(A) प्रान्तीय
(B) पर्वतीय
(C) पठित
(D) परीक्षित
27. 'शिक्षा' में कौन प्रत्यय है ?
(A) अन
(B) शिक्ष
(C) आ
(D) अ
28. 'डाकू' में कौन प्रत्यय है?
(A) ऊ
(B) ओड़
(C) इया
(D) डाक्
29. 'हँसोड़' में कौन प्रत्यय है ?
(A) ओड़
(B) आकू
(C) आड़ी
(D) आलू
30. 'अवकाश' में कौन उपसर्ग है ?
(A) अप
(B) अभि
(C) अब
(D) काश
31. 'परिवर्तन' में कौन उपसर्ग है ?
(A) परि
(B) परा
(C) प्र
(D) प्रति
32. 'सुगम' में कौन उपसर्ग है ?
(A) सम्
(B) सु
(C) वि
(D) गम
33. 'इन्द्र' का पर्यायवाची शब्द है
(A) पुरन्दर
(B) शाला
(C) राकेश
(D) शशि
34. 'घर' का पर्यायवाची शब्द है
(A) विनायक
(B) रासभ
(C) बेशर
(D) निकेतन
35. 'आनन्द' का पर्यायवाची शब्द है
(A) प्रमोद
(B) कानन
(C) सरोज
(D) मदन
36. 'गुरु गुड़ चेला चीनी' लोकोक्ति का अर्थ है
(A) दिखावटी संयम
(B) शिष्य का गुरु से बढ़ जाना
(C) शिष्य का ज्ञान गुरु से कम होना
(D) समय निकल जाने पर पछतावा
37. 'बसंत आया और बाग में फूल खिल गये' - किस वाक्य का उदाहरण है ?
(A) आज्ञावाचक वाक्य
(B) सरल वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) संयुक्त वाक्य
38. 'शुभम गोपाल को दूध दे रहा है' यह किस कारक का उदाहरण है ?
(A) करण
(B) संप्रदान
(C) संबंध
(D) कर्म
39. 'माँ ने बच्चे को सुलाया' - यह किस कारक का उदाहरण है ?
(A) संप्रदान
(B) अपादान
(C) कर्म
(D) अधिकरण
40. 'बुढ़िया' का बहुवचन रूप है
(A) बुढ़ियेन
(B) बुढ़ीजन
(C) बूढ़ीवृन्द
(D) बुढ़ियाँ
41. निम्न में कौन पुलिंग शब्द है ?
(A) चुगली
(B) गति
(C) आईना
(D) खेती
42. निम्न में कौन स्त्रीलिंग शब्द है ?
(A) कानन
(B) चेष्टा
(C) खिलौना
(D) आश्रम
43. 'अंकित मेला घूमने गया था' यह वाक्य किस काल का उदाहरण है ?
(A) वर्तमानकाल का
(B) भूतकाल का
(C) भविष्यत्काल का
(D) संभाव्य भविष्यत्काल का
44. 'घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है' इस वाक्य में प्रविशेषण है
(A) घोड़ा
(B) बहुत
(C) तेज
(D) दौड़ता है
45. 'सोहन तैयार होकर विद्यालय गया' यह वाक्य किस क्रिया का उदाहरण है ?
(A) पूर्वकालिक क्रिया
(B) प्रेरणार्थक क्रिया
(C) नामबोधक क्रिया
(D) शक्तिबोधक क्रिया
46. 'कक्षा में सब छात्र उपस्थित हैं' यह वाक्य किस विशेषण का उदाहरण है ?
(A) निश्चित संख्यावाचक का
(B) अनिश्चित संख्यावाचक का
(C) निश्चित परिमाणवाचक का
(D) अनिश्चित परिमाणवाचक का
47. 'अमरजीत शहरी लड़का है' यह वाक्य किस विशेषण का उदाहरण है ?
(A) गुणवाचक का
(B) संख्यावाचक का
(C) सार्वनामिक का
(D) प्रविशेषण का
48. 'अंकिता अपने आप जा रही है' यह वाक्य किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) निश्चयवाचक का
(B) अनिश्चयवाचक का
(C) निजवाचक का
(D) सम्बंधवाचक का
49. 'मेरे लिए यह घर अनजान नहीं है' - इस वाक्य में 'यह' किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) निश्चयवाचक का
(B) अनिश्चयवाचक का
(C) सम्बंधवाचक का
(D) प्रश्नवाचक का
50. निम्न में कौन तत्सम शब्द है ?
(A) बच्चा
(B) मोर
(C) सूर्य
(D) आग
51. निम्न में कौन देशज शब्द है ?
(A) खिचड़ी
(B) कीमत
(C) ईमान
(D) सुमन
52. 'मेरे अध्यापक बहुत भले हैं' इस वाक्य में प्रयुक्त 'बहुत भले' किस पदबंध का उदाहरण है ?
(A) संज्ञा पदबंध
(B) विशेषण पदबंध
(C) क्रिया पदबंध
(D) सर्वनाम पदबंध
53. 'दीवाली' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) व्यक्तिवाचक का
(B) भाववाचक का
(C) जातिवाचक का
(D) समूहवाचक का
54. निम्न में कौन जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) चाँदनी चौक
(B) लड़कपन
(C) रूसी
(D) प्रोफेसर
55. 'तेल' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) जातिवाचक का
(B) समूहाचक का
(C) द्रव्यवाचक का
(D) भाववाचक का
56. निम्न में कौन कर्मवाच्य का उदाहरण है ?
(A) हरि पढ़ता है।
(B) रौशन पत्र लिखता है।
(C) अंजलि के द्वारा रोटी पकाई गई।
(D) प्रशांत से चला नहीं जाता।
57. 'आजीवन' किस समास का उदाहरण है ?
(A) द्विगु का
(B) अव्ययीभाव का
(C) द्वन्द का
(D) नञ् का
58. 'नर + ईश' पदों की संधि है
(A) नरोश
(B) नरैश
(C) नरेश
(D) नरेस
59. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक पाठ मूल रूप से किस भाषा में लिखित है ?
(A) तमिल
(B) राजस्थानी
(C) उड़िया
(D) गुजराती
60. 'माँ' शीर्षक पाठ के लेखक हैं
(A) श्रीनिवास
(B) सातकोड़ी होता
(C) ईश्वर पेटलीकर
(D) सुजाता
61. 'दही वाली मंगम्मा' शीर्षक पाठ के अनुवादक हैं
(A) बी० आर० नारायण
(B) धर्मवीर भारती
(C) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र
(D) गोपालदास नागर
62. 'माँ' शीर्षक पाठ में माँ जी मंगू की मौत को किस रूप में छुटकारा मानती थी ?
(A) प्राकृतिक रूप में
(B) आपदा के रूप में
(C) अप्राकृतिक रूप में
(D) दर्दनाक रूप में
63. 'नगर' शीर्षक पाठ में बल्लि अम्माल अपनी लड़की पाप्पाति के साथ मदुरै के अस्पताल के किस विभाग के बाहर बैठी प्रतीक्षा कर रही थी ?
(A) शल्य चिकित्सा विभाग
(B) बहिरंग रोगी विभाग
(C) सामान्य चिकित्सा विभाग
(D) त्वचा रोग विभाग
64. 'द नोटबुक्स ऑफ माल्टे लॉरिड्स ब्रिज' उपन्यास के लेखक हैं
(A) रेनर मारिया रिल्के
(B) धर्मवीर भारती
(C) जोसेफ रिल्के
(D) जीवनानंद दास
65. 'वनलता सेन' नामक कृति को 1952 में श्रेष्ठ काव्यग्रंथ का पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया गया था ?
(A) हिन्दी साहित्य सम्मेलन के द्वारा
(B) साहित्य अकादमी के द्वारा
(C) निखिल बंग रवीन्द्र साहित्य सम्मेलन के द्वारा
(D) भारतीय ज्ञानपीठ के द्वारा
66. कविताओं की चर्चित श्रृंखला 'कवि ने कहा' से निम्न में कौन शीर्षक कविता ली गई है ?
(A) भारतमाता
(B) स्वदेशी
(C) हिरोशिमा
(D) अक्षर ज्ञान
67. निम्न में कौन शीर्षक कविता हमारी बेपरवाहियों के बाहर विपरीत परिस्थितियों से लगातार लड़ते हुए बढ़ते जानेवाले जीवन का चित्रण प्रस्तुत करती है ?
(A) हमारी नींद
(B) अक्षर ज्ञान
(C) भारतमाता
(D) मेरे बिना तुम प्रभु
68. निम्न में कौन सम्मान कवि कुँवर नारायण को प्राप्त है ?
(A) व्यास सम्मान
(B) लोहिया सम्मान
(C) कबीर सम्मान
(D) इनमें से सभी
69. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के द्वारा लिखित निम्न में कौन उपन्यास नहीं है ?
(A) शेखर : एक जीवनी
(B) नदी के द्वीप
(C) अपने-अपने अजनबी
(D) अरे यायावर रहेगा याद
70. 'जनतंत्र का जन्म' शीर्षक पाठ में जब जनता कोपाकुल हो भृकुटि चढ़ाती है, तब क्या होता है?
(A) फूल बरसता है।
(B) राजा का राज्यारोहण होता है।
(C) चारों तरफ खुशहाली छा जाती है।
(D) भूडोल होता है और बवंडर उठते हैं।
71. कवि सुमित्रानंदन पंत ने भारतमाता का कैसा चित्र प्रस्तुत किया है ?
(A) विलासितापूर्ण
(B) वीरतापूर्ण
(C) यथार्थ
(D) श्रृंगारात्मक
72. कवि बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमधन' के अनुसार किस वृत्ति का विकास चारों ओर हुआ है ?
(A) दास-वृत्ति का
(B) प्रभुभक्ति-वृत्ति का
(C) उपासना-वृत्ति का
(D) अहिंसा-वृत्ति का
73. कवि घनानंद के अनुसार प्रेम का सिद्धान्त है
(A) एकनिष्ठता और पूर्ण समर्पण
(B) छल और कपट
(C) जरूरत के अनुसार व्यवहार
(D) अवसरवादिता
74. कवि रसखान ने पठित पाठ में राधा-कृष्ण के प्रेममय युगल रूप का वर्णन किया है
(A) चौपाई में
(B) दोहा-चौपाई में
(C) दोहा-सोरठा में
(D) कुंडलियाँ में
75. 'हरष सोक तें रहे नियारो, नाहि मान अपमाना ।।' किस कविता से उद्धृत है?
(A) राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा
(B) करील के कुंजन ऊपर वारौं
(C) जो नर दुख में दुख नहि मानै
(D) प्रेम-अयनि श्री राधिका
76. महात्मा गाँधी का सबसे बड़ा हथियार था
(A) हिंसा और असत्याग्रह
(B) अहिंसा और सत्याग्रह
(C) निंदा और प्रपंच
(D) दिखावटी संयम और तप
77. 'नौबतखाने में इबादत' शीर्षक पाठ के अनुसार काशी किसके स्वर पर जगती है ?
(A) मुर्गा के स्वर पर
(B) संगीत के स्वर पर
(C) बुलबुल के स्वर पर
(D) कोयल के स्वर पर
78. 'वह आदमी नया गरम कोट पहिनकर चला गया विचार की तरह' कविता संग्रह के कवि हैं
(A) विनोद कुमार शुक्ल
(B) यतीन्द्र मिश्र
(C) अशोक वाजपेयी
(D) रामविलास शर्मा
79. आविन्यों में एकांत रचनात्मक प्रवास का अवसर किनको प्राप्त हुआ था ?
(A) अशोक वाजपेयी को
(B) महात्मा गाँधी को
(C) यतीन्द्र मिश्र को
(D) रश्मि वाजपेयी को
80. बिरजू महाराज का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) दिल्ली में
(B) कलकत्ता में
(C) लखनऊ में
(D) काशी में
81. 'परम्परा का मूल्यांकन' शीर्षक पाठ के अनुसार साहित्य के निर्माण में किसकी भूमिका निर्णायक है ?
(A) प्रतिभाशाली मनुष्यों की भूमिका
(B) वैभवशाली मनुष्यों की भूमिका
(C) अनैतिक मनुष्यों की भूमिका
(D) बलशाली मनुष्यों की भूमिका
82. लेखक अमरकांत का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) बलिया (उत्तर प्रदेश) में
(B) गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में
(C) गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में
(D) काशी (उत्तर प्रदेश) में
83. 'नागरी लिपि' शीर्षक पाठ कहाँ से लिया गया है ?
(A) 'नक्षत्र लोक' से
(B) 'प्राचीन भारत के महान वैज्ञानिक' से
(C) 'आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक' से
(D) 'भारतीय लिपियों की कहानी' से
84. 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' शीर्षक पाठ के अनुसार मनुष्य के द्वारा नाखून काटने की जो प्रवृत्ति है, वह किसकी निशानी है ?
(A) पशुता
(B) अबोधता
(C) मनुष्यता
(D) दानवता
85. संस्कृत, ग्रीक और लैटिन भाषाओं में समानता से मैक्स मूलर को किसने अवगत कराया था ?
(A) डॉ० क्ली ने
(B) सर विलियम जोन्स ने
(C) कनिंघम ने
(D) हकर्स ने
86. नलिन विलोचन शर्मा की माता का नाम क्या था ?
(A) प्रभावती शर्मा
(B) लीलावती शर्मा
(C) रत्नावती शर्मा
(D) दुर्गावती शर्मा
87. डॉ. भीमराव अंबेदकर ने किसको भारत में बेरोजगारी का एक प्रमुख और प्रत्यक्ष कारण माना है ?
(A) श्रम विभाजन को
(B) जाति प्रथा को
(C) दहेज प्रथा को
(D) नैतिकता को
88. 'शोफर' किसको कहते हैं ?
(A) रसोइया को
(B) माली को
(C) ड्राइवर को
(D) राजमिस्त्री को
89. डॉ० भीमराव अंबेदकर का निधन कब हुआ था ?
(A) 1955 ई० में
(B) 1956 ई० में
(C) 1957 ई० में
(D) 1958 ई० में
90. बाँग्ला भाषा में 'खोखा' किसको कहते हैं?
(A) बच्चा को
(B) बच्ची को
(C) नौकर को
(D) पिता को
91. 'हिंदी साहित्य की भूमिका' किसकी रचना है ?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी की
(B) रामविलास शर्मा की
(C) महात्मा गाँधी की
(D) गुणाकर मुले की
92. 'अपरिहार्य' शब्द का अर्थ है
(A) मुद्रा का एक प्राचीन प्रकार
(B) जिसे छोड़ा न जा सके, अनिवार्य
(C) उदारता, भलमनसाहत
(D) वर्तमान, उपस्थित
93. 'सहजात वृत्ति' का अर्थ है
(A) जिसका शेष भी न बचे
(B) असत्य आचरण
(C) अपने को संतुष्ट करना
(D) जन्म के साथ पैदा होने वाली वृत्ति या स्वभाव
94. 'आद्यलेख' का अर्थ है
(A) अत्यंत प्राचीन प्रारंभिक लेख
(B) हाथ की लिखावट
(C) पहचान, सत्ता
(D) ध्वनियों के लिखित चिह्न
95. 'उर्वशी' के रचनाकार हैं
(A) कुँवर नारायण
(B) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(C) बीरेन डंगवाल
(D) जीवनानंद दास
96. सारस पक्षी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(A) भांडकी
(B) तीतर
(C) क्रौंच
(D) कबूतर
97. 'लौटकर आऊँगा फिर' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
(A) जीवनानंद दास
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) प्रेमघन
(D) रामधारी सिंह 'दिनकर'
98. 'शिक्षा और संस्कृति' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
(A) यतीन्द्र मिश्र
(B) महात्मा गाँधी
(C) अशोक वाजपेयी
(D) अमरकांत
99. 'बहादुर' शीर्षक पाठ की विधा है
(A) कहानी
(B) निबंध
(C) कविता
(D) साक्षात्कार
100. 'भारतमाता' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
(A) वीरेन डंगवाल
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) कुँवर नारायण
(D) रेनर मारिया रिल्के
खण्ड - ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)
1. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। [5 × 2 = 10]
(क) 'जहाँ चाह वहाँ राह' से तात्पर्य है कि यदि हम किसी भी कार्य को करने के लिए प्रतिबद्ध हो जायें तो वह कार्य किसी भी परिस्थिति में पूर्ण होता है। बड़ी से बड़ी बाधायें और परेशानियाँ भी दृढ़ संकल्प के आगे धराशायी हो जाती हैं। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं उनमें दृढ़ संकल्प शक्ति थी। नेपोलियन असम्भव शब्द से परिचित ही नहीं था। उसका कहना था कि असम्भव मूर्खों के शब्दकोष में ही मिलता है। अक्सर कायर और आलसी व्यक्ति ही भाग्य का रोना रोते हैं। ठीक इसके विपरीत दृढ़प्रतिज्ञ व्यक्ति बाधाओं को चीरते हुए अपना भाग्य स्वयं लिखते हैं।
(i) 'जहाँ चाह वहाँ राह' से क्या तात्पर्य है ?
(ii) दृढ़ संकल्प के आगे कौन धराशायी हो जाती हैं?
(iii) संसार के जितने भी महापुरुष हुए हैं, उनमें क्या थी ?
(iv) नेपोलियन का क्या कहना था ?
(v) भाग्य का रोना कौन रोते हैं ?
(ख) जयप्रकाश नारायण बिहार की एक महान विभूति थे। ये स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवक तथा राजनेता के रूप में प्रख्यात हैं। जयप्रकाश नारायण को जनता के द्वारा 'लोकनायक' कहकर पुकारा गया। इनका जन्म 11 अक्टूबर, 1902 ई० में सिताब दियारा नामक ग्राम में हुआ था। इनकी माता का नाम फूलरानी एवं पिता का नाम हरसूदयाल था। इनका विवाह प्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर प्रसाद की पुत्री प्रभावती देवी से हुआ। जयप्रकाश नारायण ने 'सम्पूर्ण क्रांति' का नारा पटना के गाँधी मैदान से दिया। इस नारे के माध्यम से इन्होंने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग की। समाज सेवा के लिए सन् 1965 में 'मैग्सेसे सम्मान' से तथा मरणोपरांत 1998 में इनको 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।
(i) जयप्रकाश नारायण किस रूप में प्रख्यात हैं?
(ii) 'लोकनायक' कहकर किसके द्वारा, किसको पुकारा गया ?
(iii) जयप्रकाश नारायण के माता-पिता का नाम क्या था ?
(iv) 'सम्पूर्ण क्रांति' का नारा किसने और कहाँ से दिया था?
(v) जयप्रकाश नारायण को किन सम्मानों से सम्मानित किया गया है ?
2. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। [5 × 2 = 10]
(क) छत्रपति शिवाजी महाराज के समय देश में मुगलों का शासन था। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 में शिवनेरी के पहाड़ी किले में हुआ। उनके बचपन का नाम शिवाजी राजे भोंसले था। इनकी माता का नाम जीजाबाई और पिता का नाम शाहजी राजे भोंसले था। शिवाजी महाराज की सेना में हर जाति और धर्म के बहादुर जाँबाज सिपाही थे। शिवाजी महाराज किसी धर्म और जाति के कट्टर समर्थक या उसके विरोधी नहीं थे बल्कि उनका विरोध अत्याचार, दुराचार एवं अमानवीय व्यवहार से था। उनके अंदर स्वराज की प्रबल भूख थी। स्वराज के स्वप्न को साकार करने के लिए ही उन्होंने 'हिंदवी स्वराज' की स्थापना की। शिवाजी महाराज ने अपने पुनीत कर्मों से इतिहास रचते हुए समाज में हमेशा-हमेशा के लिए आदरणीय स्थान प्राप्त किया है।
(i) छत्रपति शिवाजी महाराज के समय किसका शासन था ?
(ii) शिवाजी महाराज का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
(iii) शिवाजी महाराज के बचपन का नाम क्या था ?
(iv) शिवाजी महाराज के माता-पिता का नाम क्या था ?
(v) स्वराज के स्वप्न को साकार करने के लिए शिवाजी महाराज ने किसकी स्थापना की ?
(ख) मछली एक विश्व प्रसिद्ध बंगाल टाइगर (बाघिन) थी। राजस्थान का रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान उसका निवास स्थान था। बाघों में सबसे अधिक फोटो खींचे जाने का कीर्तिमान आज भी मछली के नाम पर ही दर्ज है। उसका अदम्य साहस, अद्भुत प्रतिभा, अनोखी खूबसूरती एवं गर्भीली चाल सभी जीवप्रेमियों को अपनी तरफ आकर्षित करती थी। इस बाघिन को सिर्फ मछली नाम से ही नहीं बल्कि 'लेडी ऑफ लेक', 'मगरमच्छ को मारनेवाली बाघिन', 'बाघों की रानी', तथा 'रणथम्भौर की रानी' इत्यादि उपनामों से भी जाना जाता था। इस बाघिन के चेहरे पर मछली जैसी आकृति होने के कारण ही इसे लोग मछली के नाम से पुकारते थे। भारत में बाघों की संख्या में इजाफा करने का श्रेय भी मछली को ही जाता है। आज भी भारत में मछली को बाघ संरक्षण की मिसाल के तौर पर याद किया जाता है।
(i) मछली कौन थी ?
(ii) मछली का निवास स्थान कहाँ था ?
(iii) मछली को किन उपनामों से जाना जाता है ?
(iv) मछली बाघिन को लोग मछली के नाम से क्यों पुकारते थे?
(v) बाघ संरक्षण की मिसाल के तौर पर किसे याद किया जाता है?
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 - 300 शब्दों में निबंध लिखें : [1 × 10 = 10]
(क) शिक्षा का महत्त्व
(i) भूमिका
(ii) महत्त्व
(iii) प्राचीन शिक्षा का स्वरूप
(iv) शिक्षा की वर्तमान दशा
(v) उपसंहार
(ख) मेरे जीवन का लक्ष्य
(i) भूमिका
(ii) लक्ष्य क्या है ?
(iii) लक्ष्य का महत्त्व
(iv) उपसंहार
(ग) अंतरिक्ष में बढ़ते भारत के कदम
(i) भूमिका
(ii) महत्त्व
(iii) महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ
(iv) भविष्य की योजनाएँ
(v) उपसंहार
(घ) वसन्त ऋतु
(i) भूमिका
(ii) सौन्दर्य
(iii) वैशिष्ट्य
(iv) उपसंहार
(ङ) रक्षाबंधन
(i) भूमिका
(ii) महत्त्व
(iii) रक्षाबंधन से जुड़ी कहानियाँ
(iv) निष्कर्ष
4. अपने विद्यालय के पुस्तकालय में नैतिक शिक्षा से सम्बंधित पुस्तकों को मंगाने का निवेदन करते हुए प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखें। [5]
अथवा
दूषित पेय जल की समस्या पर दो नागरिकों के आपसी संवाद को लिखें।
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें : [5 × 2 = 10]
(i) 'ढहते विश्वास' शीर्षक पाठ में लक्ष्मी तहसीलदार साहब के यहाँ काम क्यों करती थी ?
(ii) 'नगर' शीर्षक पाठ के अनुसार आज के मदुरै शहर को अंग्रेजों और यूनानियों द्वारा किस नाम से पुकारा जाता था ?
(iii) अनुप्रास अलंकार को परिभाषित करें।
(iv) मैक्स मूलर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
(v) पठित पाठ के अनुसार बहादुर के चले जाने पर सबको पछतावा क्यों होता है ?
(vi) 'मछली' शीर्षक पाठ के अनुसार मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा क्या थी ?
(vii) कृष्ण को चोर क्यों कहा गया है ? कवि रसखान का अभिप्राय स्पष्ट करें।
(viii) कवि गुरुनानक का 'हरिरस' से क्या अभिप्राय है?
(ix) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के माता-पिता का नाम क्या था ?
(x) कवि कुँवर नारायण घर, शहर और देश के बाद किन चीजों को बचाने की बात करते हैं और क्यों ?
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखें (शब्द-सीमा लगभग 100): [1 × 5 = 5]
(i) आशय स्पष्ट करें :
'काशी संस्कृति की पाठशाला है।'
(ii) सप्रसंग व्याख्या करें :
"जो भूले नहीं करना
साफ और मजबूत
इनकार।"